ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जम्मू-कश्मीर में बस खाई में गिरी,बिहार के 10 की मौत , मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख देगी सरकार

UB India News by UB India News
May 31, 2023
in दुर्घटना, लखीसराय
0
जम्मू-कश्मीर में बस खाई में गिरी,बिहार के 10 की मौत , मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख देगी सरकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर झज्ज्र कोटली में एक बस फिसलकर खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में बिहार के 10 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग बिहार के थे, जो कटरा जा रहे थे।बताया जा रहा है कि बिहार के बेगूसराय और लखीसराय के लोग मुंडन समारोह में शामिल होने माता वैष्णो देवी के दरबार जा रहे थे।

मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे बस खाई में गिर गई। हादसे में बिहार के लखीसराय के 10 लोगों की मौत हो गई है। 55 घायल हैं। सभी एक ही कुनबे के हैं। परिवार अपने रिश्तेदारों और करीबियों के साथ बच्चे के मुंडन के लिए वैष्णो देवी जा रहे थे।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

बस में 75 यात्री सवार थे और वह अमृतसर से कटरा जा रही थी। जम्मू में कटरा से करीब 15 किमी दूर झज्जर कोटली के पास बस पुल से 50 फीट खाई में गिर गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और सीआरपीएफ की टीमें पहुंचीं। बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है।

हादसे के बाद की तस्वीरें देखिए…

पुल से खाई में गिरी बस।
पुल से खाई में गिरी बस।
बस के दो पहिए पुल पर ही रह गए।
बस के दो पहिए पुल पर ही रह गए।

हादसे की वजह ब्रेक फेल

प्रारंभिक जांच में बात सामने आई है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था। इसकी वजह से ढलान पर बस की रफ्तार बढ़ गई। वह अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकराते हुए 50 फीट खाई में गिर गई। बस के दो पहिए पुल पर ही फंसे रह गए।

जम्मू के डिप्टी कमिश्नर अवनी लवासा ने बताया कि इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को GMC जम्मू में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे CRPF अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली। तुरंत हमारी टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस की टीम भी हमारे साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे, जो कटरा जा रहे थे।

लखीसराय का परिवार रहता है पंजाब में
जानकारी के मुताबिक, मरने वाले सभी एक ही कुनबे के हैं। बिहार के लखीसराय का परिवार अमृतसर में फतेहगढ़ चूडिया रोड पर रहता है। घर में बच्चे के मुंडन के लिए सभी वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाना था। इसमें शामिल होने के लिए लखीसराय से भी काफी संख्या में लोग गए थे। घटना के बाद मृतकों के परिजन जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 22, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 22, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

by UB India News
July 20, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचा दी है....

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

Next Post
गंगा दशहरा पर सौगात , हरिद्वार के हर की पौड़ी की तर्ज पर 115 करोड़ की लागत से बनेगा सिमरिया गंगा घाट सीएम ने किया शिलान्यास

गंगा दशहरा पर सौगात , हरिद्वार के हर की पौड़ी की तर्ज पर 115 करोड़ की लागत से बनेगा सिमरिया गंगा घाट सीएम ने किया शिलान्यास

आज जब राष्ट्र की सेवा में हमारे 9 साल पूरे हो रहे हैं, मैं विनम्रता और आभार से भर गया हूं………..

आज जब राष्ट्र की सेवा में हमारे 9 साल पूरे हो रहे हैं, मैं विनम्रता और आभार से भर गया हूं...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend