ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भीषण गर्मी के बीच देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट लेना किया शुरू

UB India News by UB India News
May 28, 2023
in खास खबर, पर्यावरण
0
भीषण गर्मी के बीच देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट लेना किया शुरू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भीषण गर्मी के बीच देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दी है. वहीं लोगों को अब इंतजार है मॉनसून का. बारिश के मौसम का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई  है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD की ओर से एक बड़ा अपडेट जारी किया गया है. इस अपडेट के तहत ये जानकारी सामने आई है कि मॉनसून अब तक कहां पहुंचा है. मौसम विभाग के मुताबिक प्री मॉनसून अंडमान निकोबार द्वीप तक पहुंच गया है.

कहां पहुंचा मॉनसून?
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर के मुताबिक, मौसम फिलहाल सामान्य गति से चल रहा है, हालांकि इसके पहुंचने में थोड़ा वक्त लग सकता है यानी तीन से चार दिन तक आगे बढ़ सकता है. फिलहाल मॉनसून अंडमान तक पहुंच चुका है. लेकिन इसके केरल में दस्तक देने में अब भी 10 दिन लग सकते हैं. यानी ये केरल तक 4 जून तक पहुंचने की संभावना है.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, इस बार मॉनसून के कमजोर होने की कोई संभावना नहीं है. बारिश भी सामान्य ही होगी. ऐसे में मॉनसून के लेट होने से कम बारिश की चिंता ना की जाए. इससे बारिश की मात्रा में कोई कमी नहीं आएगी.

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मानसून की गति धीमी है यही वजह है कि ये सामान्य तिथि से कुछ दिन देरी से पहुंचेगा. 24 घंटे के बाद मॉनसून अंडमान निकोबार को पार कर जाएगा. इसके साथ ही इसके बंगाल की खाड़ी में तेजी से आगे बढ़ने के आसार बन रहे हैं.

इन इलाकों में बारिश के आसार
मॉनसून के आगे बढ़ते ही बंगाल की खाड़ी से जुड़े इलाकों में बारिश की संभावनाएं भी बन रही हैं. पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन्हें प्री मॉनसून एक्टिवटी माना जा सकता है.

4 से 6 जून के बीच प्री मॉनसून अलर्ट
वहीं मौसम विभाग की ओर से ये जानकारी साझा की गई है कि, 4 से 6 जून के प्री मॉनसून गतिविधियां दिखाई देने लगेंगी. केरल में भी मानसून इन्हीं तिथियों में पहुंचने के आसार बने हुए हैं. ऐसे में यहां चार दिन देरी पहुंचने के साथ-साथ अन्य स्थानों पर मानसून के लेट होने की आशंका बनी हुई है. जैसे महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण में 15 जून की बजाय मॉनसून 20 जून तक दस्तक दे सकता है.

यह भी पढ़ें – Weather Update: अभी और बढ़ेगी सूरज की तपन, IMD ने इन शहरों में जारी किया Heat Wave Alert

राजधानी दिल्ली में 12 दिन देरी से पहुंचेगा Monsoon
केरल, महाराष्ट्र के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचने में भी मॉनसून को करीब डेढ़ हफ्ते की देरी होने की संभावना बनी हुई है. यहां पर मॉनसून अपने तय समय से करीब 12 दिन देरी से पहुंचने के आसार हैं. बता दें कि दिल्ली में मॉनसून 1 जुलाई को पहुंचता है ऐसे में ये 12 से 13 जुलाई तक राजधानी को हिट कर सकता है. जबकि इसके बाद यहां सामान्य गति से मानसून की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

देश के बाकी हिस्सों में कब सक्रिय होगा मॉनसून
इसी तरह मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान और उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में भी मॉनसून अपने तय समय से कुछ देरी से पहुंचेगा. कहीं हफ्तेभर की देरी तो कहीं डेढ़ हफ्ते की देरी दर्ज की जा सकती है. यानी जुलाई के दूसरे हफ्ते तक देश के ज्यादातर इलाकों में मॉनसून की गतिविधियां सक्रिय हो जाएंगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
नया संसद भवन स्वागत योग्य, इसकी जरूरत थी..”: उमर अब्दुल्ला

नया संसद भवन स्वागत योग्य, इसकी जरूरत थी..": उमर अब्दुल्ला

जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी और खरगे पहुंचे शांति वन

जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राहुल गांधी और खरगे पहुंचे शांति वन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend