ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या कांग्रेस और AAP की दूरी कम कर पाएंगे नीतीश?

UB India News by UB India News
May 22, 2023
in मुख्यमंत्री
0
क्या कांग्रेस और AAP की दूरी कम कर पाएंगे नीतीश?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उन्होंने मुलाकात की। कर्नाटक के सिद्धारमैया सरकार के शपथ के बाद वो दिल्ली चले आए थे। विपक्षी एकजुटता के काम में जुटे नीतीश कुमार की आज खरगे से भी मुलाकात की संभावना है। चर्चा तो ये भी है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अखिलेश यादव और लेफ्ट पार्टियों के नेताओं से भी मुलाकात हो सकती है। इसे एक तरह का रिव्यू मीटिंग कहा जा रहा है। तकरीबन सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं से फर्स्ट राउंड की मीटिंग हो चुकी है। अब इसकी रिपोर्ट कांग्रेस आलाकमान तक पहुंचाई जाएगी। इसके बाद आगे की रणनीति का ऐलान किया जाएगा।

2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नीतीश कुमार पिछले कुछ महीनों से ऑपरेशन विपक्ष पर काम कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और जनता दल (यूनाइटेड) के नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता का प्रयास कर रहे हैं। इस प्रयास के तहत नीतीश कुमार कई विपक्षी नेताओं से बात और मुलाकात कर चुके हैं। विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर एक मंच पर आने की सलाह दे चुके हैं। माना जा रहा है कि इसी के अपडेट पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से चर्चा करेंगे।

RELATED POSTS

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मीटिंग को लेकर डेट भी फाइनल होने की संभावना

आने वाले दिनों में बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी पार्टियों के प्रमुख नेताओं की एक बैठक हो सकती है। कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की। 135 सीट अपने नाम की। जबकि, सत्तारूढ़ रही भारतीय जनता पार्टी ने 66 और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) ने 19 सीटों पर जीत हासिल की। नीतीश कुमार आज दिल्ली में हैं तो पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक की तारीख भी तय हो सकती है।

केजरीवाल के बाद वाम दलों के साथ भी मीटिंग की उम्मीद

सीएम नीतीश कुमार की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले। वाम दल के नेताओं के साथ भी बैठक संभव है। पटना में प्रस्तावित विपक्षी एकजुटता को लेकर होने वाली बैठक की तारीख पर भी बात होगी। बताया जा रहा है कि इन नेताओं में इस पर सहमति है कि जितनी जल्दी हो सके विपक्षी एकजुटता के स्वरूप को तय कर लिया जाए। एजेंडा तय करने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि इस बाबत एक बड़ी बैठक पटना में आयोजित की जाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करेंगे CM नीतीश

वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करेंगे CM नीतीश

by UB India News
February 22, 2026
0

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतकर बिहार और देश का नाम रोशन करने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी रविवार को पटना पहुंचे।...

बिहार के अन्नदाताओं को सौगात: CM नीतीश कुमार आज 2 लाख किसानों के खाते में भेजें  ₹113 करोड़ का अनुदान

बिहार के अन्नदाताओं को सौगात: CM नीतीश कुमार आज 2 लाख किसानों के खाते में भेजें ₹113 करोड़ का अनुदान

by UB India News
February 22, 2026
0

बिहार के किसानों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्य के उन...

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

by UB India News
January 29, 2026
0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत आज वे दरभंगा पहुंचेंगे, जहां 105 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास...

Next Post
वित्त वर्ष 2022-23 में एक लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सरकारी बैंकों का मुनाफा

वित्त वर्ष 2022-23 में एक लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सरकारी बैंकों का मुनाफा

आक्रामक हिंदुत्व के सहारे भाजपा की बनेगी बात ?

आक्रामक हिंदुत्व के सहारे भाजपा की बनेगी बात ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend