ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नौकरियों में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद खत्म हुआ’ : रोजगार मेले में PM मोदी ने सौंपे 71 हजार नियुक्ति पत्र

UB India News by UB India News
May 18, 2023
in केंद्रीय राजनीती, कैरियर
0
नौकरियों में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद खत्म हुआ’ : रोजगार मेले में PM मोदी ने सौंपे 71 हजार नियुक्ति पत्र
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 71 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के अप्वॉइंटमेंट लेटर दिए हैं. यह लेटर देश के 45 जगहों पर आयोजित रोजगार मेला के तहत दी गई है. पीएम नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे. पीएम ने अप्वॉइंटमेंट लेटर देने के बाद युवाओं को संबोधि​त किया.

पीएम मोदी ने कहा कि ये युवाओं के कड़ी मेहनत और सफलता का प्र​तीक है कि 71 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में सरकारी भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाने और नौकरी देने में केंद्र सरकार ने प्रतिबद्धता दिखाई है. उन्होंने कहा कि पहले आवेदन करने के लिए बहुत मुश्किल होता था, लेकिन अब ये काम आसान हो चुका है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

71 हजार युवाओं की भर्ती केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में की गई है, जिसे अप्वॉइंटमेंट लेटर ​बांटे जा चुके हैं. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से ये भी ये भर्तियां की गई है. अप्वॉइंटमेंट लेटर नवनियुक्त कर्मचारियों को दिए गए हैं.

किन विभागों में मिली नौकरी

देश भर सरकारी विभागों में चयनित कर्मचारी भारतीय डाक सेवक, डाक निरीक्षक, वाणिज्यिक-सह-टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क टाइपिस्ट, जूनियर लेखा क्लर्क, ट्रैक मेंटेनर, सहायक अनुभाग अधिकारी, लोवर डिविजन क्लर्क, सब डिविजन अधिकारी, टैक्स असिस्टेंस, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, मंडल लेखाकार, लेखा परीक्षक, कांस्टेबल, , निरीक्षक, नर्सिंग अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, फायरमैन, हेड कांस्टेबल, सहायक कमांडेंट, प्रधानाचार्य, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, सहायक रजिस्ट्रार, सहायक प्रोफेसर जैसे कई पदों पर इनकी भर्तियां की जा रही हैं.

10 लाख लोगों को नौकरी देने का लक्ष्य 

देश के 45 जगहों पर आयोजित किए गए रोजगार मेला के तहत युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए. रोजगार मेला एक साथ युवाओं को नियुक्ति पत्र देने की एक खास पहल है. यह युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्टीय विकास में भागीदारी के लिए अच्छा अवसर पैदा करेगा.

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने इन नवनियुक्त कर्मियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित भी किया और उन्हें सरकारी नौकरी मिलने पर बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘आज 70 हजार से अधिक युवाओं को भारत सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिल रहा है.  आप सभी ने कड़ी मेहनत से ये सफलता हासिल की है. मैं आपको और आपके परिवार को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.’

उन्होंने कहा, ‘पिछले नौ वर्षों में भारत सरकार ने सरकारी भर्ती प्रक्रिया को ज्यादा तेज करने, ज्यादा पारदर्शी और निपष्क्ष बनाने को भी प्राथमिकता दी है. आज आवेदन करने से लेकर नतीजे आने तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है.’ पीएम मोदी ने कहा कि आज दस्तावेजों को स्व-सत्यापित (सेल्फ अटेस्ट) करना भी पर्याप्त होता है और ‘ग्रुप सी’ और ‘ग्रुप डी’ के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार भी खत्म हो गए हैं. उन्होंने कहा, ‘इन सारे प्रयासों से भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद खत्म हुआ है.’

नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिस स्पीड और स्केल पर आज भारत काम कर रहा है यह भी आजादी के 75 साल के इतिहास में अभूतपूर्व है. उन्होंने कहा, ‘9 साल पहले आज के ही दिन 16 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे. तब पूरा देश उत्साह, उमंग और विश्वास से झूम उठा था. सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ कदम बढ़ाने वाला भारत, आज विकसित भारत बनने के लिए प्रयास कर रहा है.’

पीएम मोदी ने कहा, ‘बीते 9 वर्षों में गरीबों के लिए जो 4 करोड़ पक्के घर बनाए गए हैं. उन्होंने भी रोजगार के अनेक नए अवसर बनाए हैं. गांव-गांव में खुले 5 लाख कॉमन सर्विस सेंटर आज रोजगार का बड़ा माध्यम बने हैं. युवाओं को ग्रामीण स्तर का आंत्रप्रेन्योर बना रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘बीते 9 वर्षों में नौकरी की प्रकृति भी बहुत तेजी से बदली है. बदलती हुई इन परिस्थितियों में युवाओं के लिए नए सेक्टर्स उभर कर आए हैं. केंद्र सरकार इन नए सेक्टर्स को भी निरंतर सपोर्ट कर रही है. इन 9 वर्षों में देश ने स्टार्टअप कल्चर की नई क्रांति देखी है.’
देशभर से चुने गए ये नए कर्मी भारत सरकार के तहत विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं देंगे. ये नई भर्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व मंत्रालयों के साथ ही राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों में ग्रामीण डाक सेवक, डाक निरीक्षक, वाणिज्यिक-सह-टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क-सह-टाइपिस्ट, जूनियर लेखा क्लर्क, ट्रैक मेंटेनर, सहायक अनुभाग अधिकारी, लोअर डिवीजन क्लर्क, सब डिवीजनल ऑफिसर, कर सहायक, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, निरीक्षक, नर्सिंग अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, फायरमैन, सहायक लेखा अधिकारी, संभागीय लेखाकार, लेखा परीक्षक, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सहायक कमांडेंट, प्रधानाचार्य, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, सहायक रजिस्ट्रार, सहायक प्रोफेसर आदि पदों पर हुई हैं.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री के मंच से पीएम मोदी का दमदार संदेश………………..

फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर नीट पेपर लीक के दोषियों को सजा देंगे; CJP प्रोटेस्ट पर PM मोदी का ऐलान

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके अपनी...

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

by UB India News
July 22, 2026
0

संसद के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' संसद पुस्तकालय भवन के जी.एम.सी....

Next Post
बिहार में RJD विधायक किरण देवी के ठिकानों पर सीबीआई का छापा.

बिहार में RJD विधायक किरण देवी के ठिकानों पर सीबीआई का छापा.

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों को लेकर आज फैसला!………..

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों को लेकर आज फैसला!...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend