ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में RJD विधायक किरण देवी के ठिकानों पर सीबीआई का छापा.

UB India News by UB India News
May 18, 2023
in अपराध, खास खबर, पटना, भोजपुर, राजद
0
बिहार में RJD विधायक किरण देवी के ठिकानों पर सीबीआई का छापा.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरा में राजद विधायक के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है. विधायक किरण देवी के पति अरुण यादव बड़े बालू कारोबारी हैं. विधायक किरण देवी लालू प्रसाद के करीबी और पूर्व विधायक अरुण यादव की पत्नी हैं. छापेमारी की कार्रवाई भोजपुर के अंगियांव स्थित आवास पर चल रही है. सीबीआई की टीम भोजपुर के अगियांव स्थित किरण देवी के आवास पर छापेमारी के लिए पहुंची है. RJD विधायक किरण देवी लालू परिवार के बेहद करीबी हैं.

जानकारी के मुताबिक विधायक किरण देवी के कई ठिकानों पर इस वक्त सीबीआई की टीम की छापेमारी चल रही है. आपको बता दें कि किरण देवी पहली बार विधायक बनी हैं. वह आरजेडी के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अरुण यादव की पत्नी हैं, जिन्हें पिछले चुनाव में पहली बार आरजेडी ने टिकट दिया था. अंगियांव में अरुण यादव का आलिशान बंगला है, जहां सीबीआई की टीम पहुंची है. अरुण यादव बालू के भी बड़े कारोबारी हैं.

RELATED POSTS

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

RJD विधायक किरण देवी और उनके पति बालू कारोबारी, पूर्व विधायक अरुण यादव लालू परिवार का बेहद करीबी रहा है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह ही सीबीआई की टीम किरण देवी के घर पहुंच गई. छापेमारी की कार्रवाई चल रही है.

इसके साथ ही नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम में एक व्यक्ति प्रेम चंद गुप्ता से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

अपडेट्स

  • सुशील मोदी ने कहा कि उस वक्त लालू यादव का नारा ही था तुम मुझे जमीन दो मैं तुम्हें नौकरी दूंगा।
  • नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि जो गलत है उस पर एक्शन होता है। इसमें क्या गलत है।
आरा में RJD विधायक किरण देवी का आलीशान घर।
आरा में RJD विधायक किरण देवी का आलीशान घर।

आपको बता दें कि किरण देवी पहली बार विधायक बनी हैं। वह आरजेडी के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अरुण यादव की पत्नी हैं। जिन्हें पिछले चुनाव में पहली बार आरजेडी ने टिकट दिया था। अंगियांव में अरुण यादव का आलिशान बंगला है, जहां सीबीआई की टीम पहुंची है।

आरा में किरण देवी के घर के बाद 20 से ज्यादा जवान तैनात हैं।
आरा में किरण देवी के घर के बाद 20 से ज्यादा जवान तैनात हैं।

7 डील में जानिए लैंड फॉर जॉब डील का पूरा खेल

डील 1:CBI ने अपनी शुरुआती जांच में पाया कि 6 फरवरी 2008 को पटना के किशुन देव राय ने अपनी जमीन काफी कम कीमत पर राबड़ी देवी के नाम कर दी। यानी 3,375 वर्ग फीट जमीन सिर्फ 3.75 लाख रुपए में राबड़ी देवी काे बेच दी। साथ ही इसी साल परिवार के 3 मेंबर्स राज कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार और अजय कुमार को मध्य रेलवे मुंबई में ग्रुप डी के पद पर नौकरी मिल गई।

डील 2:फरवरी 2008 में पटना के महुआबाग के संजय राय ने भी सिर्फ 3.75 लाख रुपए में 3,375 वर्ग फीट जमीन राबड़ी देवी को बेच दी। CBI ने अपनी जांच में पाया कि संजय राय के अलावा परिवार के 2 अन्य मेंबर्स को रेलवे में नौकरी मिल गई।

डील 3: पटना की रहने वाली किरण देवी ने नवंबर 2007 में सिर्फ 3.70 लाख रुपए में अपनी 80,905 वर्ग फीट जमीन लालू यादव की बेटी मीसा भारती को बेच दी। इसके बाद 2008 में सेंट्रल रेलवे मुंबई में किरण देवी के बेटे अभिषेक कुमार को नौकरी मिल गई।

डील 4: फरवरी 2007 में पटना निवासी हजारी राय ने अपनी 9,527 स्क्वायर फीट जमीन दिल्ली की कंपनी एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड को 10.83 लाख रुपए में बेच दी। बाद में हजारी राय के 2 भतीजों दिलचंद कुमार और प्रेम चंद कुमार को वेस्ट-सेंट्रल रेलवे जबलपुर और साउथ-ईस्टर्न रेलवे कोलकाता में नौकरी मिल गई।

CBI ने पाया कि एके इंफोसिस्टम के सभी अधिकार और संपत्ति साल 2014 में लालू प्रसाद यादव की बेटी और पत्नी को दे दिए गए थे। राबड़ी देवी ने 2014 में कंपनी के ज्यादातर शेयर खरीद लिए और बाद में कंपनी की डायरेक्टर बन गईं।

डील 5: पटना निवासी लाल बाबू राय ने मई 2015 में मात्र 13 लाख रुपए में अपनी 1,360 वर्ग फीट की जमीन राबड़ी देवी के नाम कर दी। CBI ने जांच की तो पता चला कि लाल बाबू राय के बेटे लाल चंद कुमार को 2006 में नॉर्थ-वेस्टर्न रेलवे जयपुर में नौकरी मिली थी।

डील 6: बृज नंदन राय ने मार्च 2008 में अपनी 3,375 वर्ग फुट जमीन गोपालगंज निवासी हृदयानंद चौधरी को 4.21 लाख रुपए में बेच दी। हृदयानंद चौधरी को साल 2005 में ईस्ट-सेंट्रल रेलवे हाजीपुर में नौकरी मिल गई। 2014 में हृदयानंद चौधरी ने गिफ्ट डीड के जरिए इस जमीन को लालू प्रसाद यादव की बेटी हेमा को ट्रांसफर कर दिया।

CBI ने जांच की तो पाया कि हृदयानंद चौधरी और लालू प्रसाद यादव दूर के भी रिश्तेदार नहीं हैं। साथ ही जिस जमीन को गिफ्ट के रूप में दिया गया, उस वक्त सर्कल रेट के अनुसार उसका मूल्य 62 लाख रुपए था।

डील 7: विशुन देव राय ने मार्च 2008 में अपनी 3,375 वर्ग फीट की जमीन सीवान निवासी ललन चौधरी को दे दी। ललन के पोते पिंटू कुमार की साल 2008 में वेस्टर्न रेलवे मुंबई में नौकरी लग गई। इसके बाद ललन चौधरी ने फरवरी 2014 में इस जमीन को हेमा यादव को दे दिया।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

क्या सुप्रीम कोर्ट से ऊपर है BJP और NDA?

by UB India News
July 31, 2026
0

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में बैठे- बैठे बिहार सरकार से एक सवाल पूछकर...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

Next Post
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों को लेकर आज फैसला!………..

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों को लेकर आज फैसला!...........

इमरान खान के खिलाफ आर्मी चीफ ने खोला मोर्चा, नए एलान से पूरे पाकिस्तान में मचा हड़कंप

इमरान खान के खिलाफ आर्मी चीफ ने खोला मोर्चा, नए एलान से पूरे पाकिस्तान में मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend