ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कर्नाटक में कांग्रेस ही ‘किंग’ ,दिल्ली से बेंगलुरू तक जश्न ,CM चुनने के लिए कल होगी विधायक दल की बैठक

सभी सीटों के रुझान आए सामने, कांग्रेस सबसे आगे कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों में कांग्रेस सबसे आगे चल रही है। सूबे की सभी 224 विधानसभा सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं जिनमें 94 सीटों पर बीजेपी, 108 सीटों पर कांग्रेस और 20 सीटों पर JDS और 2 पर अन्य आगे चल रहे हैं।

UB India News by UB India News
May 14, 2023
in दक्षिण भारत
0
कर्नाटक में कांग्रेस ही ‘किंग’ ,दिल्ली से बेंगलुरू तक जश्न ,CM चुनने के लिए कल होगी विधायक दल की बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कर्नाटक में किसकी सरकार बनेगी, इसे लेकर वोटों की गिनती चल रही है. चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के आंकड़ों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है. भारतीय जनता पार्टी दूसरे नंबर पर खिसक गई है. चुनाव में जेडीएस को कोई खास प्रदर्शन नहीं दिखाई दे रहा है. पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार करते ही कांग्रेस पार्टी के दफ्तरों में जश्न का माहौल है. दिल्ली से लेकर बेंग्लुरु तक कांग्रेस के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं. आपको बता दें कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था.

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, कांग्रेस 122 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि बीजेपी सिर्फ 71 सीटों पर आगे है. वहीं जेडीएस 24 सीटों पर आगे है. वोट शेयर में भी कांग्रेस ही आगे है. कांग्रेस को बीजेपी से सात फीसदी ज्यादा वोट शेयर मिला है.

RELATED POSTS

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए जगदीश शेट्टार बुरी तरह पिछड़ रहे हैं. इसपर कर्नाटक सरकार में मंत्री सी.एन. अश्वथ नारायण ने कहा, “जगदीश शेट्टार की हार शुरू से ही निश्चित थी. इस समय जनमत कांग्रेस के पक्ष में जाता देख बहुत हैरानी हो रही है. हमने कर्नाटक में अच्छा काम किया है. मतगणना जारी है, अभी कुछ भी कहना जल्दी होगा.”

कर्नाटक विजय का संदेश देने के लिए देशभर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालयों पर जश्न की तैयारी कर रही है. रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है. पार्टी कार्यालय के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक जश्न मना रहे हैं.

कर्नाटक में कांग्रेस अपनी पार्टी की जीत को देखते नेता खुशी से गदगद हो गए हैं. अब इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा, “बीजेपी मुक्त दक्षिण भारत.”

कर्नाटक में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने एक घंटे के अंदर ही बहुमत का जादुई आंकड़ा छू लिया. अभी पोस्टर बैलट की गिनती हो रही है. सुबह करीब 8 बजकर 38 बजे कांग्रेस ने रुझानों में 113 सीटों पर बढ़त बना ली थी. 224 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 113 सीट की जरूरत होगी. हालांकि, कांग्रेस अपनी बढ़त ज्यादा देर नहीं बरकरार सकी और एक बार फिर 100 से नीचे आ गई.

शुरुआती बढ़त के बाद बीजेपी पिछड़ी
मतगणना शुरू हुई तो सबसे पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में गया था लेकिन कुछ ही देर बाद कांग्रेस ने बढ़त बनानी शुरू की. आधे घंटे से कुछ ज्यादा ही देर में कांग्रेस की स्थिति यह रही कि वह बहुमत के 113 नंबर तक पहुंच गई.

कुछ ही मिनट में कांग्रेस नीचे आई और यह 100 की संख्या के नीचे आ गई. एक बार तो स्थिति यह हो गई कि बीजेपी ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया. करीब 8.45 बजे बीजेपी 99 सीट पर आगे थी जबकि कांग्रेस की 98 सीटों पर बढ़त थी.

हाई प्रोफाइल उम्मीदवारों का हाल
कर्नाटक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं. पहले 50 मिनट की मतगणना के बाद डीके शिवकुमार 3000 वोटों की बढ़त बना चुके हैं.

चुनाव के पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार हुबली धारवाड़ सीट से पीछे चल रहे हैं. बेल्लारी की 5 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव रिजल्ट्स अपडेट…

  • वरुणा सीट से कांग्रेस नेता सिद्धारमैया आगे चल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे चित्तपुर सीट से पीछे।
  • जेडीएस नेता कुमारस्वामी रामनगर की चन्नापटना विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं।
  • कनकपुरा सीट से कांग्रेस के डीके शिवकुमार आगे चल रहे हैं। कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से पीछे।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

by UB India News
August 3, 2026
0

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार की शाम को होने वाला है। शपथ ग्रहण समारोह की भी तैयारियां कर ली गई...

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

by UB India News
July 14, 2026
0

तमिलनाडु की थलापति विजय सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट के उस...

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

by UB India News
July 7, 2026
0

हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदु्द्दीन ओवैसी को इस बात की आशंका है कि जिस तरह से एसआईआर हो...

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

by UB India News
June 9, 2026
0

यह जगजाहिर है कि जब हिंदुत्व की राजनीति की बात आती है, तो तमिलनाडु इसके हाशिये पर खड़ा दिखता है,...

Next Post
इमरान खान की गिरफ्तारी और जमानत पर फसाद के बिच क्या इमरजेंसी की ओर पाकिस्तान?

इमरान खान की गिरफ्तारी और जमानत पर फसाद के बिच क्या इमरजेंसी की ओर पाकिस्तान?

लोकसभा चुनाव 2024 – विपक्षी एकता में सबसे बड़ी बाधा सीटों का बंटवारा

लोकसभा चुनाव 2024 - विपक्षी एकता में सबसे बड़ी बाधा सीटों का बंटवारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend