ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रउआ सब ठीक बानी ना…….चार दिवसीय हनुमंत कथा के लिए पटना पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री

UB India News by UB India News
May 14, 2023
in अध्यात्म, पटना
0
रउआ सब ठीक बानी ना…….चार दिवसीय हनुमंत कथा के लिए पटना पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri पटना पहुंच गए हैं. 13 मई से 17 मई तक नौबतपुर में उनका कार्यक्रम होने वाला है.  पटना एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों की भारी भीड़ दिखी। उनके समर्थकों ने फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और राम कृपाल यादव भी उनके साथ दिखे। नौबतपुर में होने वाले कार्यक्रम लेकर जिला प्रशासन ने पहले ही अलर्ट जारी किया है. बागेश्वर धाम की टीम शुक्रवार शाम को ही पटना पहुंच गई है.

पटना एयरपोर्ट पर महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बिहार मेरी आत्मा है. वहीं तेज प्रताप के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम हिंदू मुस्लिम नहीं हिंदू हिंदू करने आए हैं. पटना एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों द्वारा फूल बरसा कर उनका स्वागत किया गया. इस दौरान बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और राम कृपाल यादव भी उनके साथ दिखे. पटना एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह पहुंचे बागेश्वार धाम ने कहा कि बिहार हमार बा…रउआ सब ठीक बानी ना… वहीं हिंदू राष्ट्र के सवाल पर कहा ”मैं राजनेता नहीं हूं.”

RELATED POSTS

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

बाबा की टीम में लगभग 40 लोग हैं, जो बाबा के प्रवचन में सहयोगी हैं. इसमें रसोईया और वस्त्र-सज्जा की टीम शामिल है. सभी पटना आ चुके हैं. आयोजन समिति के संरक्षक ने कहा कि बागेश्वर धाम के पटना आने को लेकर पटना ही नहीं पूरे बिहार के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. पटना के लोग बाबा का स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित हैं. आयोजन समिति के साथ-साथ स्थानीय लोग भी इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग दे रहे हैं.

पटना आने से पहले उन्होंने अपना एक वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें कहा- कैसे हो बिहार के पागलों। आप सभी परिवार के साथ हनुमंत कंथा में सादर आमंत्रित हैं। करो भव्य-दिव्य तैयारी आ रहे हैं मुगदलधारी।

धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में आतंकी हमले का अलर्ट है। नौबतपुर में होने वाले कार्यक्रम लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने पत्र लिखकर आईईडी ब्लास्ट की आशंका जताई है। आतंकियों, उग्रवादियों द्वारा आईईडी विस्फोट की आशंका जताई गई है।

आईईडी से ब्लास्ट की आशंका को लेकर प्रशासन अलर्ट

सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती का आदेश दिया गया है। पत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि कैसे 2013 अक्टूबर में पटना के गांधी मैदान में हुई नरेंद्र मोदी की रैली में विस्फोट की घटना हुई थी। बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम में विस्फोट कर आतंकी उग्रवादी जान माल की क्षति पहुंचा सकते हैं।

पत्र में इस बात का भी जिक्र है कि पटना में कब-कब बम विस्फोट की घटना हुई है। कब-कब बम और बम बनाने का सामान मिला है। बिहार पुलिस मुख्यालय के तरफ से पटना के एसएसपी को सुरक्षा के एसओपी जारी किया गया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को पर्याप्त सुरक्षा दी जाएगी। आयोजन स्थल पर भी भीड़ को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

पटना एयरपोर्ट से वो सीधे होटल पनाश के लिए निकल गए, जहां वो अगले 5 दिनों तक ठहरेंगे। धीरेंद्र शास्त्री 17 मई तक पटना में हैं। आज दोपहर में वे भारी सुरक्षा के बीच पटना से करीब 30 किलोमीटर दूर नौबतपुर के तरेत पाली मठ जाएंगे। उनका कार्यक्रम 13 से 17 मई तक चलेगा। पहले दिन शाम 4 बजे से बाबा कथा की शुरुआत करेंगे।

13 से 17 मई तक शाम 4 से 7 बजे तक कथा होगी

धीरेंद्र शास्त्री के लिए बनाए गए कथा स्थल का नाम ‘श्री राघवेंद्र नगर’ रखा गया है। मठ के ठीक सामने करीब 30 एकड़ जमीन में कथा स्थल तैयार हुआ है। 15 मई को दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक बाबा पर्चा निकालेंगे और लोगों से पर्सनली मिलेंगे। 17 मई को विभूति वितरण होगा। तीन लाख स्क्वायर फीट में जर्मन पंडाल लगाया गया है। पांच हजार स्क्वायर फीट में मुख्य मंच बना है, जहां से धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा सुनाएंगे।

देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचेंगे श्रद्धालु

धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचे हैं। जिसको लेकर तरेत पाली मठ पर तीन लाख स्क्वायर फीट में भव्य पंडाल बनाया गया है। बाबा बागेश्वर के लिए पांच हजार स्क्वायर फीट में स्टेज तैयार किया गया है।

वहीं, 15 लाख स्क्वायर फीट में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा लोगों के ठहरने के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि यहां पर मेडिकल सुविधा से लेकर भंडारे तक की सुविधा है। ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो। साथ ही महिलाओं के ठहरने के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा घेरे में तरेत पाली जाएंगे धीरेंद्र शास्त्री

पटना आगमन से लेकर तरेत पाली में रहने तक सुरक्षा का कड़ा घेरा रहेगा। उन्हें एयरपोर्ट से सुरक्षा घेरे में पहले होटल ले जाया जाएगा। बता दें कि उनके आगमन से पहले ही पक्ष और विरोध में काफी बयानबाजी हो रही है। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है।

धीरेंद्र शास्त्री के आगमन के समय पटना एयरपोर्ट पर भीड़ ना लगे इसकी भी व्यवस्था जिला प्रशासन के तरफ से की गई। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही अग्निशमन दल और मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण...

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल राज्यसभा के सांसद हैं। उससे पूर्व वे बिहार के मुख्यमंत्री रहे। बीच में...

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कल बिहार आएंगे…….

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कल बिहार आएंगे…….

by UB India News
August 15, 2026
0

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को बिहार आएंगे। दोपहर 12 बजे पटना एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ...

पटना के नदवा महादलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट चौधरी,85 वर्षीय योगेश्वर मांझी के हाथों झंडोत्तोलन कराया ……….

पटना के नदवा महादलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट चौधरी,85 वर्षीय योगेश्वर मांझी के हाथों झंडोत्तोलन कराया ……….

by UB India News
August 15, 2026
0

पटना से करीब 30 किलोमीटर दूर धनरुआ प्रखंड के नदवा गांव की महादलित बस्ती में इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह...

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

by UB India News
August 15, 2026
0

आने वाले दिनों में बिहार की राजधानी पटना देश की राजनीति और जनआंदोलनों का नया केंद्र बनने जा रही है।...

Next Post
कर्नाटक में कांग्रेस ही ‘किंग’ ,दिल्ली से बेंगलुरू तक जश्न ,CM चुनने के लिए कल होगी विधायक दल की बैठक

कर्नाटक में कांग्रेस ही 'किंग' ,दिल्ली से बेंगलुरू तक जश्न ,CM चुनने के लिए कल होगी विधायक दल की बैठक

इमरान खान की गिरफ्तारी और जमानत पर फसाद के बिच क्या इमरजेंसी की ओर पाकिस्तान?

इमरान खान की गिरफ्तारी और जमानत पर फसाद के बिच क्या इमरजेंसी की ओर पाकिस्तान?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend