ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सेंसर पर आमने–सामने

UB India News by UB India News
May 10, 2023
in Lokshbha2024, नया लांच, संपादकीय
0
‘द केरल स्टोरी’ पर विवाद के बीच सेंसर बोर्ड ने जारी किया ‘ए’ सर्टिफिकेट.

RELATED POSTS

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

साल की पांचवी सबसे बड़़ी ओपनिंग वीकेंड़ वाली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ अपने ट्रेलर रिलीज के साथ ही विवादों में घिर गई थी। तमिलनाडु़ और पश्चिम बंगाल ने इसकी रिलीज पर बैन लगा दिया है। कांग्रेस नेता व वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने चीफ जस्टिस से फिल्म पर रोक की याचिका पर जल्दी सुनवाई की अपील की। अब अदालत १५ मई को सुनवाई पर राजी हो गई‚ जबकि पहले सबसे बड़़ी अदालत ने कह चुकी थी– फिल्म अच्छी है या नहीं‚ यह बाजार तय करेगा। इससे पहले केरल उच्च न्यायालय ने फिल्म का ट्रेलर देखकर रिलीज पर पाबंदी लगाने से इनकार कर दिया था। अदालत ने याचिकाकर्ताओं से सवाल किया था‚ क्या उन्होंने फिल्म देखी है। यह भी कहा कि किसी समुदाय विशेष के लिए इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। यह फिल्म केरल से गायब हुई बत्तीस हजार लड़़कियों पर आधारित है‚ जो आतंकी संगठन आईएस में शामिल की गइ। निर्माता–निर्देशक कह रहे हैं‚ कुछ घटनाओं का यह काल्पनिक रूपांतरण भर है। निर्देशक सुदीप्तो सेन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील की है कि वे फिल्म देखकर ही कोई निर्णय लें‚ जबकि ममता इससे राज्य का सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की बात कर रही हैं। फिल्मों की रिलीज पर पाबंदी लगाने का प्रचलन पिछले कुछ समय से तेजी से बढा है। फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड़ के प्रमाण पत्र के बावजूद विपरीत विचारधारा वाले अचानक उग्र हो जाते हैं। फिल्मों का कैनवस तभी बेहतर हो सकता है‚ जब विषय पर उनकी पैनी नजर हो। एकतरफ हिंदी सिनेमा से कंटेन्ट यानी विषय के गायब होने की शिकायतें की जाती हैं। दूसरी तरफ जो फिल्मकार गहन अध्ययन के साथ कुछ अनूठा निकाल पाते हैं‚ उन पर शिकंजा कसने के प्रयास होते हैं। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी द कश्मीर फाइल्स की रिलीज पर भी ऐसा ही घमासान मचा था‚ जबकि दर्शकों ने उसे सराहा। एक बात तो साफ है कि फिल्म स्तरीय नहीं होगी तो सिनेमाप्रेमियों को जबरन नहीं दिखाई जा सकती। यहां बात लड़़कियों के गायब होने की भी की जा रही है। जो समाज के लिए बड़़ा मुद्दा हो सकता है। क्योंकि सिर्फ केरल ही नहीं‚ देश भर से बड़़ी संख्या में लड़़कियां लापता होती हैं। जिनकी कोई खोज–खबर नहीं मिलती। कला व रचनात्मकता को जितना हो सके राजनीति से अछूता ही रखा जाना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

पुलिस और सरकार हालात समझने में फिर चूकी………………………

पुलिस और सरकार हालात समझने में फिर चूकी………………………

by UB India News
July 22, 2026
0

कथित राजनीतिक दल काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के संसद चलो मार्च के समय प्रदर्शनकारियों ने जैसी हिंसा की, वह...

कॉकरोच पार्टी का दावा- सरकार बातचीत को तैयार…………………

संसद, सड़क और समाधान: लोकतंत्र की तस्वीर के दो समानांतर दृश्य चिंताजनक

by UB India News
July 21, 2026
0

संसद भवन के बाहर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव, जबकि भीतर मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे और स्थगनों...

Next Post
निराश करता है यह पिछड़़ापन

निराश करता है यह पिछड़़ापन

नए अध्याय की शुरुआत

नए अध्याय की शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend