बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार बिहार के सियासी गलियारे से अलग-अलग बयान दिए जा रहे हैं. आरजेडी के नेता विरोध कर रहे हैं तो वहीं बीजेपी समर्थन कर रही है. लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने पहले ही बयान दिया था कि अगर बाबा हिंदू-मुस्लिम करने आ रहे हैं तो वह इसका विरोध करेंगे. एयरपोर्ट पर घेर लेंगे. अब उनका नया बयान सामने आया है.
तेज प्रताप यादव ने मंगलवार (9 मई) को मीडिया से बातचीत में बड़ा बयान दिया. तेज प्रताप यादव ने कहा- “बाबा बागेश्वर धाम के लोग आकर हमसे माफी मांग रहे हैं. इसका वीडियो है हमारे पास. वीडियो रिलीज करेंगे हम तो देखिएगा.” आप जाइएगा कार्यक्रम में इस पर तेज प्रताप यादव ने कुछ नहीं कहा. उन्होंने यह भी कहा कि बाबा बागेश्वर डरपोक हैं.
#WATCH बागेश्वर बाबा 10 दिनों से रोज़ अपने आदमी को माफी मांगने के लिए भेज रहा है। बागेश्वर बाबा डरपोक है और देशद्रोही है क्योंकि वह हिंदू मुस्लिम को लड़ा रहा है। यह बाबा लोग देश तोड़ने के लिए आए हैं, जोड़ने के लिए नहीं आए: बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पटना… pic.twitter.com/uVxeZgYFDM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2023







