ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विपक्षी एकता के लिए ओडिशा रवाना हो सकते हैं CM

UB India News by UB India News
May 8, 2023
in पटना, मुख्यमंत्री
0
कर्नाटक विधानसभा नतीजे से तय होगा विपक्षी एकता का भविष्य
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर देश के कई बड़े नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं और इसी कड़ी में बताया जा रहा है कि सीएम ओडिशा दौरा कर सकते हैं. जहां वो ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगे. वहीं, ये भी कहा जा रहा है कि ओडिशा के बाद वो मुंबई भी जा सकते हैं. जहां उद्धव ठाकरे और शरद पवार से जल्द ही मुलाकात कर सकते हैं. जिसको लेकर अब सियासत तेज हो गई है. एक तरफ जहां सत्ता पार्टी का कहना है कि इससे विपक्ष और भी मजबूत होगा तो दूसरी तरफ विपक्ष का कहना है कि इससे कोई भी फर्क नहीं पड़ने वाला है.

JDU ने क्या कहा 

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं और इसी कड़ी में ओडिशा दौरा हो या अन्य बड़े नेताओं से मुलाकात की बात हो तो इससे विपक्ष मजबूत होगा. भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन को रोकने के लिए लगातार मुख्यमंत्री लगे हुए हैं. देश के कई बड़े नेताओं से मिल चुके हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग क्षेत्रीय दलों के वजूद को खत्म कर देने की बात करते हैं. ये एक चुनौती है, बीजेपी के लोग बेचैन क्यों हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का व्यक्तित्व इतना भारी है कि भारतीय जनता पार्टी के पेट में दर्द होता है.

कई नेताओं ने जताई है सहमति 

कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी और उसके बाद मुख्यमंत्री कई बड़े नेताओं से मिले थे.  ऐसे में हम सभी लोग विपक्ष को एक एकजुट कर भारतीय जनता पार्टी को रोकने का प्रयास कर रहे हैं. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल सहित कई नेताओं ने सहमति जताई है. अब नीतीश कुमार ओडिशा जा रहे हैं इसका परिणाम भी सकारात्मक ही होगा. वहीं, बीजेपी के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक में अकेले लड़ने में कांग्रेस सक्षम है. इसीलिए भारतीय जनता पार्टी से अकेले लड़ाई लड़ रही है. दो तिहाई बहुमत से कर्नाटक में कांग्रेस जीत हासिल करेगी. कांग्रेस और विपक्ष एक साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी को देश में भी रोकने का प्रयास करेगी.

CBI से बचने के लिए हो रहे हैं एक – BJP 

दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरि भूषण ठाकुर ने कहा कि विपक्ष मरा हुआ घोड़ा है और यह कभी एक नहीं होगा. उन्होंने साफ साफ शब्दों में कर्नाटक का जिक्र किया और कहा कि कर्नाटक में विपक्ष को क्यों नहीं एकजुट कर पाए, विपक्ष क्यों अलग अलग है. बीजू पटनायक का बिहार में क्या असर हुआ. बंगाल जाने से इसका क्या असर हुआ है. उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता कुछ नहीं है और अगर हो भी गया तो सीट बटवारे पर बात नहीं बनेगी. केवल भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है. सीबीआई, ईडी से बचने के लिए यह सभी लोग एक हो रहे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
सासाराम हिंसा मामले में BJP के पूर्व MLA जवाहर प्रसाद की बेल याचिका खारिज

सासाराम हिंसा मामले में BJP के पूर्व MLA जवाहर प्रसाद की बेल याचिका खारिज

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 61,900 के पार, निफ्टी 18,300 की रिकॉर्ड हाई पर

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 61,900 के पार, निफ्टी 18,300 की रिकॉर्ड हाई पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend