ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘कर्नाटक की संप्रभुता’ सोनिया गांधी के बयान पर घमासान

UB India News by UB India News
May 9, 2023
in खास खबर
0
‘कर्नाटक की संप्रभुता’ सोनिया गांधी के बयान पर घमासान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिकायत चुनाव आयोग से की है. केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की अगुवाई में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से मुलाकात की. भूपेन्द्र यादव ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान सोनिया गांधी ने संप्रभु शब्द का जानबूझकर प्रयोग किया था. इनका टुकड़े-टुकड़े गैंग का एजेंडा है,  भारत को कमजोर करने का एजेंडा है.

भूपेन्द्र यादव ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ की बुनियाद पर प्रचार कर रही है, भारत की एकता और अखंडता के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए उनका इस्तेमाल कर रही है. हमने चुनाव आयोग से कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. कांग्रेस पार्टी अपने विज्ञापन में जिस तरीके का आरोप बीजेपी पर लगा रही है, उसे भी हमने चुनाव आयोग के संज्ञान में लाया है.

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग को देश के लोकतंत्र और देश की एकता अखंडता के नाते जो जिम्मेदारी दी गई है. उसके तहत कांग्रेस पार्टी की देश विरोधी कृत्यों के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे.

सोनिया गांधी ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग की मुखिया’
बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, ‘आज हमने चुनाव आयोग को सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने हुबली में एक भाषण दिया जिसमें उन्होंने कर्नाटक की संप्रभुता के बारे में बात की। हम देश के लिए संप्रभुता का उपयोग करते हैं। वह ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग की मुखिया है। हमने मांग की कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

क्या कहा था सोनिया गांधी ने?
6 मई को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी हुबली में प्रचार करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा और लोगों से कांग्रेस को वोट देने की भी अपील की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा था कि ‘कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगी।’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
कर्नाटक में बनेगी BJP की पूर्ण बहुमत की सरकार” : अमित शाह

कर्नाटक में बनेगी BJP की पूर्ण बहुमत की सरकार" : अमित शाह

गुजरात में मंदिर से लौटते समय भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

गुजरात में मंदिर से लौटते समय भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend