ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत में सबसे बेकाबू प्रेस….

UB India News by UB India News
May 8, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
भारत में सबसे बेकाबू प्रेस….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार (7 मई) को कहा कि भारत में प्रेस सबसे ज्यादा स्वतंत्र है. रविवार को जारी वर्ल्ड प्रेस इंडेक्स में भारत की कम रैंकिंग को लेकर एक सवाल पर डॉ. जयशंकर ने कहा कि मैं अपने नंबर से हैरान था. मुझे लगा कि हमारे पास सबसे बेकाबू प्रेस है. उन्होंने कहा कि कोई मौलिक रूप से कुछ गलत कर रहा है.

अफगानिस्तान के साथ भारत की तुलना करते हुए विदेश मंत्री ने कहा, ‘अफगानिस्तान में हमसे ज्यादा स्वतंत्र प्रेस बताया गया है. क्या आप कल्पना कर सकते हैं?’ उन्होंने कहा कि डेमोक्रेसी इंडेक्स, धार्मिक स्वतंत्रता इंडेक्स, प्रेस इंडेक्स, ये सब जब मैं देखता हूं तो ये माइंड गेम नजर आता है. ये माइंड गेम खेलने के तरीके हैं कि जिस देश को आप पसंद नहीं करते हैं, उस देश की रैंक को नीचे कर देते हैं.

RELATED POSTS

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

वर्ल्ड रैंकिंग में भारत का 161वां नंबर

भारतीय विदेश मंत्री रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर के प्रेस इंडेक्स की रिपोर्ट पर बोल रहे थे. इस रिपोर्ट में भारत को 161वें स्थान पर रखा गया है, जबकि अफगानिस्तान 152वें स्थान पर है. पिछले साल के मुकाबले भारत की रैंकिंग 11 पायदान गिरी है. बीते साल भारत 150वें स्थान पर था.

चीनी राजदूत से क्लास ले रहे राहुल- जयशंकर
चीन को लेकर कांग्रेस की आलोचना पर जयशंकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह चीनी राजदूत से क्लास ले रहे हैं. उन्होंने कहा, “मैंने राहुल गांधी से कहा था कि उन्हें चीन पर क्लास लेनी चाहिए, लेकिन मुझे पता चला है कि वह चीनी राजदूत से चीन पर क्लास ले रहे हैं.” जयशंकर ने डोकलाम संकट के दौरान भारत में चीनी राजदूत के साथ राहुल गांधी की मुलाकात का जिक्र भी किया.

जयशंकर ने कहा, ‘राजनीति में सब कुछ राजनीतिक है. मैं इसे स्वीकार करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि कुछ मुद्दों पर हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम कम से कम इस तरह से व्यवहार करें कि हम विदेशों में अपनी (भारत की) स्थिति को कमजोर न करें.’

‘जो हुआ वो हम सबकी जिम्मेदारी’
जयशंकर ने कहा कि चीन को लेकर पिछले तीन वर्षों में बहुत भ्रम फैलाने वाले बयान दिए गए. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, ‘चीनी पैंगोंग त्सो पर एक पुल बना रहे थे. अब वास्तविकता ये है कि इस विशेष क्षेत्र में चीनी सबसे पहले 1959 में आए थे और फिर 1962 में इस पर कब्जा कर लिया, लेकिन इसे इस तरह से नहीं रखा गया. ऐसा ही कुछ कथित मॉडल गांवों को लेकर भी हुआ था, ये उन क्षेत्रों में बने थे जिन्हें हमने 1962 या उससे पहले गंवा दिया था.’

उन्होंने कहा कि मैं विश्वास करता हूं कि आप शायद ही कभी दोबारा मुझे 1962 कहता सुनेंगे. ये नहीं होना चाहिए था. जो हुआ सो हुआ. विफलता या जिम्मेदारी, जो भी है, यह हम सबकी है. मैं अनावश्यक रूप से इसे राजनीतिक रंग नहीं देना चाहूंगा. मैं चन को लेकर अलग-अलग नजरिए को स्वीकार करने के लिए तैयार हूं लेकिन आप इसे एक तरह से स्लैंगिग मैच तक नीचे ले जाते हैं तो क्या कह सकता हूं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

by UB India News
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके और इस्राइल के बीच अब ईरान पर हमले रोकने पर सहमति...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
आनंद मोहन की रिहाई पर 8 मई को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, जी. कृष्णैया की पत्नी ने दी थी याचिका

आनंद मोहन की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट का नीतीश सरकार को नोटिस

मणिपुर में क्यों भड़की है हिंसा?

मणिपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई हैरानी,पूछा- कैसे दे सकते हैं आदेश?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend