ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नेपाल में मिट्टी धंसने से बिहार के चार मजदूरों की मौत

UB India News by UB India News
May 7, 2023
in किशनगंज, दुर्घटना
0
नेपाल में मिट्टी धंसने से बिहार के चार मजदूरों की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेपाल के इलाम जिला अंतर्गत फिकल में पहाड़ी पर निर्माणाधीन मकान धंसने से किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के चार मजदूरों की मिट्ठी में दबने से मौत (Kishanganj News) हो गई. हादसा शुक्रवार को हुआ. बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान यह हादसा हुआ, जिसके बाद हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार वाले घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं, घटना के बाद लोगों की भारी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गई थी.

नेपाल में मकान बनाने का करते थे काम

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

मिली जानकारी के अनुसार दिघलबैंक के बेरबन्ना गांव के कुछ युवक वहां रहकर मकान बनाने का काम रहते थे. शुक्रवार की शाम मकान का कार्य करने के दौरान पहाड़ धंसने से चार लोग मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई. मृतकों की पहचान अजीमुद्दीन, मोहम्मद अब्दुल, मोहम्मद तौसीफ और मुजफ्फर के रूप में हुई है. वहीं, मृतकों के शव को लाने के लिए उनके परिजन कोशिश में जुटे हुए हैं. घटना की जानकारी के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

परिजनों ने मुआवजे की मांग की है

मृतक तौसीफ आलम के मामा ने बताया कि उनका भांजा मजदूरी करने गया था. वहां यह दर्दनाक हादसा हो गया, जबकि मृतक अजीमुद्दीन के पिता का कहना है कि वे लोग काफी गरीब हैं और एकमात्र बेटा ही सहारा था, जिसकी असमय मौत हो गई है. परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों के शव का पोटमार्टम नेपाल में करवाया जा रहा है, उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. नेपाल का मामला है इसलिए परिजनों को शव लाने में थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा रहा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 22, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 22, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

by UB India News
July 20, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचा दी है....

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ,नेपाल में बारिश से वाल्मीकिनगर बैराज से 2.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के साथ ही नेपाल में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, गंडक,...

Next Post
मणिपुर हिंसा में अब तक 54 लोगों की मौत, IRS अफसर और CRPF कमांडो की भी हत्या

मणिपुर हिंसा में अब तक 54 लोगों की मौत, IRS अफसर और CRPF कमांडो की भी हत्या

जातीय गणना पर रोक के अंतरिम आदेश से पटना हाई कोर्ट का इनकार

जेल मैनुअल में बदलाव पर 12 मई को पटना हाई कोर्ट में होगी सुनवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend