ADVERTISEMENT
Saturday, August 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसे इस देश के हर क्षेत्र ने नकार दिया है……..

UB India News by UB India News
May 3, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसे इस देश के हर क्षेत्र ने नकार दिया है……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कर्नाटक के होसपेट में पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (2 मई) को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार बोला हमला. उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कहा कि पहले प्रभु श्रीराम से तकलीफ थी और अब जय बजरंगबली बोलने वालों से नफरत है. कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंग दल, पीएफआई जैसे संगठन को बंद करने का एलान किया है.

पीएम ने कहा कि आज हनुमान जी की इस पवित्र भूमि को नमन करना मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है और दुर्भाग्य देखिए, मैं आज जब यहां हनुमान जी को नमन करने आया हूं उसी समय कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में बजरंगबली को ताले में बंद करने का निर्णय लिया है. पहले श्रीराम को ताले में बंद किया और अब जय बजरंगबली बोलने वालों को ताले में बंद करने का संकल्प लिया है. ये देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्रीराम से भी तकलीफ होती थी और अब जय बजरंगबली बोलने वालों से भी तकलीफ हो रही है.

RELATED POSTS

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में क्या कहा?

कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में कहा है कि कांग्रेस जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले संगठनों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई करने को प्रतिबद्ध है. हमारा मानना है कि कानून और संविधान पवित्र है. कोई व्यक्ति या बजरंग दल, पीएफआई और नफरत एवं शत्रुता फैलाने वाले दूसरे संगठन, चाहे वह बहुसंख्यकों के बीच के हों या अल्पसंख्यकों के बीच के हों, वे कानून और संविधान का उल्लंघन नहीं कर सकते. हम ऐसे संगठनों पर कानून के तहत प्रतिबंध लगाने समेत निर्णायक कार्रवाई करेंगे.

“गांवों के बीच शहरों जैसी सुविधा पहुंच रही”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि बीजेपी कर्नाटक की मान-मर्यादा और संस्कृति पर कोई आंच नहीं आने देगी. बीजेपी कर्नाटक के विकास के लिए, यहां के लोगों को आधुनिक सुविधा देने के लिए, नए अवसर देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. कांग्रेस के दशकों के शासन ने शहरों और गांवों के बीच खाई को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया था, बीजेपी सरकार गांव और शहर के बीच खाई को लगातार कम करने में जुटी हुई है. आज हमारे गांवों के बीच शहरों जैसी सुविधा पहुंच रही है. गांव से जुड़ी दूसरी चुनौतियों का भी बीजेपी सरकार समाधान कर रही है.

“कांग्रेस ने देश की विरासत पर गर्व नहीं किया”

कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि हम्पी एक ऐसी जगह है जिसपर भारत ही नहीं, पूरी दुनिया को गर्व है लेकिन गुलामी की मानसिकता से भरी कांग्रेस ने कभी भी भारत के इतिहास और विरासत पर गर्व नहीं किया. इसका नुकसान हम्पी जैसे स्थानों को भी उठाना पड़ा. यह बीजेपी की ही सरकार है जो अब ‘स्वदेश दर्शन’ के जरिए हम्पी की ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण कर रही है.

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड गारंटी पूरी करने का नहीं बल्कि गरीबों को लूटने का है. कर्जमाफी से लेकर हर घर बिजली पहुंचाने की गारंटी तक, कांग्रेस ने झूठ ही झूठ बोला है. कांग्रेस गारंटी की बात करती है, लेकिन उसका मकसद कुछ और होता है. कांग्रेस की नजर योजनाओं के 85% पैसे पर होती है. हमें कर्नाटक को कांग्रेस की 85% कमीशन वाली आदत से बचाना है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

by UB India News
August 15, 2026
0

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह...

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

by UB India News
August 15, 2026
0

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से...

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

‘Shortcut Will Cut You Short’, प्रधानमंत्री मोदी ने दी युवाओं को सलाह……

by UB India News
August 13, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ऑटोबायोग्राफी- 'ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय...

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

कैंपस के बाहर आने वाले सवाल हमेशा आउट ऑफ सिलेबस ही होते हैं………………….

by UB India News
August 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस दौरान उनका मजाकिया...

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

Next Post
महाराष्ट्र की सियासत में कुछ बड़ा होने वाला है!

महाराष्ट्र की सियासत में कुछ बड़ा होने वाला है!

नौबतपुर में 13 से 17 मई तक होगा पंडि़त धीरेन्द्र शास्त्री का प्रवचन, हुआ भूमि पूजन

नौबतपुर में 13 से 17 मई तक होगा पंडि़त धीरेन्द्र शास्त्री का प्रवचन, हुआ भूमि पूजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend