ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

युवाओं तक गांधी के विचारों को पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि :तुषार गांधी

UB India News by UB India News
May 1, 2023
in पटना, बिहार
0
युवाओं तक गांधी के विचारों को पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि :तुषार गांधी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को वर्तमान दौर में युवा पीढी तक पहुंचाना ही उस महान विभूति के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित ‘वर्तमान राजनीतिक परिपेक्ष्य में गांधी की प्रासंगिकता’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में देश बेहद नाजुक राजनीतिक दौर से गुजर रहा है जहां कुछ अति उत्साही राजनीतिक विचारधारा के लोग परस्पर विपरीत विचारों के लिए कोई जगह नहीं छोडना चाहते हैं। ऐसे में गांधीवादी विचारधारा को पुष्ट करने की जरूरत है और नफरत व डर के माहौल को खत्म कर सामाजिक सामंजस्यता स्थापित करने की आवश्यकता है। युवाओं पर विशेष जोर देकर उन्होंने कहा कि युवा पीढी तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को पहुंचाने की कवायद बुद्धिजीवियों को करने की आवश्यकता है वरना देश के अंदर ही गांधी की हत्या के बाद गांधीवाद की हत्या को सत्तापक्ष आमादा है।

उन्होंने बिहार में महात्मा गांधी के कायोंर् की बाबत कहा कि सीमांत गांधी के नाम से मशहूर खान अब्दुल गफ्फार खान ने भी गांधी जी के साथ कदमताल किया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने वर्तमान दौर के राजनीति पर बोलते हुए कहा कि गांधी की हत्या में गोड्से केवल हत्यारा था। असली कातिल आरएसएस और हिन्दू महासभा के लोग और विचार थे। वर्तमान दौर में हमें कांग्रेस और राहुल गांधी के संघर्ष के साथ खडा होने की जरूरत है।

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

तुषार गांधी ने कहा कि आज हमारे मुल्क के सामने सन 1946-47 जैसे हालात हैं । नफरत को आज जिस प्रकार की सामाजिक स्वीकृति मिल रही है वह देश के लिए काफी खतरनाक है बापू की हत्या कराने वाले आज देश की सत्ता पर काबिज हैं जो नफरत फैला रहे हैं और इसके आधार पर शासन चला रहे हैं। उन्हें रोकना जरुरी है इसे रोकने के लिए नागरिक समाज को आगे आना होगा और आज से इस मुहिम की शुरुआत की जा रही है। एक साल का जो छोटा लक्ष्य है वह केवल आगाज हैं. हमें एक लंबी लड़ाई लड़नी होगी । हम घर घर में मुहब्बत का पैगाम पहुचाने आए हैं।

 

उन्होंने कहा की गांधी के शहादत के 75वें साल के मौके पर हम राज्य भर में विभिन्न जिलों और 9 प्रमंडलों में एक वर्ष तक गांधी के विचारों पर आधारित मुहिम चलाएंगे। इसके तहत बिहार के विभिन्न कॉलेज और शैक्षिणिक संस्थाओं में भी आयोजन किया जाएगा।

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद ड़ॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार कांग्रेस के लिए गर्व का विषय है कि जिनके विचारों से प्रभावित होकर हम उनके बताएं रास्तों पर चलकर कांग्रेस पार्टी के अभिन्न अंग हैं उनके वंशज हमारे बीच आये और अपने विचारों से बिहार के कांग्रेसजनों को अभिभूत किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ड़ॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि गांधी के विचार वर्तमान दौर में न केवल प्रासंगिक बल्कि जरूरी भी हैं। कांग्रेस रिसर्च विभाग के चेयरमैन और प्रवक्ता आनंद माधव ने कहा कि गांधी के बताए रास्तों पर चलकर ही देश को अखंड और एकजुट किया जा सकता है। स्वागत भाषण पूर्व मंत्री वीणा शाही ने किया। संगोष्ठी का संचालन ड़ॉ. मधुबाला ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने किया।

महात्मा गांधी के शहादत के 75 वर्ष पर देश में शांति, न्याय, बंधुत्व और लोकतंत्र एवं वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन आज संकल्प सभा के साथ गांधी मैदान, पटना में हुआ। इसके पहले आज सुबह 7 बजे से शहीद स्मारक, पटना से गांधी मूर्ति, गांधी मैदान, पटना तक संकल्प मार्च का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी के प्रपोत्र श्री तुषार गांधी इस आयोजन के विशिष्ट अतिथि थे । बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक भी मार्च में शामिल हुए।

मार्च के बाद गाँधी मैदान में आयोजित संकल्प सभा की अध्यक्षता पटना कॉलेज के प्राचार्य प्रो. तरुण कुमार ने की. उन्होंने कहा, ‘गांधी ने आधुनिक समय में भारत को पहचान दी आज हमारे सामने अवसर है और यह वर्तमान समय का कर्तव्य भी है कि हम गांधी के बताए गए रास्ते पर चले ।

कार्यक्रम में सरदार रणजीत सिंह ने कहा कि गांधी नहीं होते तो हमें आजादी नहीं मिलती वहीं मुस्तफा ने चिंता जताई कि ये दुर्भाग्य है कि गांधी को वैचारिक रूप से मारने पर तुली विचारधारा आज केंद्र की सत्ता में है, वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता फादर फिलिप मंधरा ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तब हम गांधी जी के लिए मलयालम में नारा लगाते हुए कहते थे कि गांधी जी देश को आगे बढ़ाए संकल्प सभा में इप्टा की टीम की सांस्कृतिक प्रस्तुति हुई। साथ ही पटना के सजग नागरिकों के साथ-साथ संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के एनएसएस के स्वयंसेवक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

Next Post
नीतीश जी जिस भैंस पर आप बैठ गए हैं आपको भी पानी में लेकर जाएगी….

नीतीश जी जिस भैंस पर आप बैठ गए हैं आपको भी पानी में लेकर जाएगी....

पीएम मोदी ने जमीनी हीरो को खोज कर सामने लाया..

पीएम मोदी ने जमीनी हीरो को खोज कर सामने लाया..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend