ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बालू माफियाओं का कहर ………….

UB India News by UB India News
April 19, 2023
in अपराध, कारोबार, खास खबर, पटना
0
बालू माफियाओं का कहर ………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना जिले के बिहटा प्रखंड में सोमवार को रेत खनन माफिया के हमले में एक महिला खनन निरीक्षक समेत खनन विभाग के तीन अधिकारी घायल हो गए। जिला प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक ‘घटना उस वक्त हुई जब एक टीम बिहटा इलाके में अवैध खनन की जांच के लिए अपने अभियान के तहत निरीक्षण और तलाशी के लिए गई थी। जब वे कोइलवर पुल के पास पहुंचे तो असामाजिक तत्वों ने अधिकारियों पर हमला कर दिया। जैसे ही आरोपियों ने उन पर पथराव शुरू किया, आम्या कुमारी गिर पड़ीं और उन्हें चोटें आईं।’ बयान में कहा गया है कि खनन विभाग के घायल अधिकारियों में कुमार गौरव (जिला खनन पदाधिकारी), आम्या कुमारी (महिला खनन निरीक्षक) और सैयद फरहीन (खनन निरीक्षक) शामिल हैं। तीनों घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पटना पुलिस के अनुसार, खनन विभाग के घायल अधिकारियों में कुमार गौरव ( जिला खनन पदाधिकारी ), आम्या कुमारी (महिला खनन निरीक्षक) और सैयद फरहीन (खनन निरीक्षक) शामिल हैं। तीनों घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी जारी है।
पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि बिहटा प्रखंड में जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी और अपर अनुमंडल दंडाधिकारी, दानापुर के नेतृत्व में सोमवार को ओवरलोडिंग, वाहनों के अवैध परिचालन तथा अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी की जा रही थी। जिसमें एमवीआई, ईएसआई सहित परिवहन एवं खनन विभाग की पूरी टीम लगी हुई थी। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि घटना में संलिप्त लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पटना एसएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पुलिस जल्द ही इस घटना के मास्टरमाइंड को दबोच लेगी।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

अब तक की कार्रवाई
पुलिस ने घटना के संबंध में तीन FIR दर्ज करने के बाद 44 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 50 गाड़ियां भी जब्त की गई हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक मौके से एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी भी मिली जिसमें वायरलेस सेट लगा हुआ था। एक बात तो तय है कि बिहार में खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं, कि वो खनन विभाग के अफसरों पर जान लेवा हमले करने से भी परहेज नहीं कर रहे। ये हम नहीं बल्कि हाल के आंकड़े कह रहे हैं। देखिए कैसे…

दारोगा को जिंदा जलाने की कोशिश
21 फरवरी 2023- इसी साल फरवरी में खनन विभाग के अफसर को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। ये सब कुछ सोनपुर के शिव बचन सिंह चौक के पास हुआ था। यहां बालू माफियाओं ने सारण के खनन इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें जलाने की कोशिश की। इस संबंध में खनन इंस्पेक्टर अंजनी कुमार ने सोनपुर थाने में FIR भी दर्ज कराई। FIR में अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि वो शिव बचन सिंह चौक पर चेक पोस्ट के नजदीक गाड़ियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान में एक 10 चक्के वाले ट्रक को रोक लिया गया। पुलिस फोर्स को देखते ही ड्राइवर ट्रक से उतर कर फरार हो गया। ट्रक पर ओवरलोड बालू था। इसके बाद अंजनी कुमार ने ट्रक को थाने भिजवाने का काम शुरू कर दिया। तभी एक बोलेरो गाड़ी पर पांच लोग वहां पहुंच गए और ट्रक की चाभी छीनने की कोशिश की। तभी अंजनी कुमार भी वहां पहुंच गए। उन्हें देखते ही बालू माफिया के गुर्गों ने उन पर लाठी से हमला बोल दिया। इस बाद खार खाए बालू माफिया के गुर्गों ने खान निरीक्षक अंजनी कुमार और उनकी गाड़ी पर पेट्रोल छिड़क दिया। अंजनी मौके की नजाकत को भांपते हुए वहां से भाग निकले और अपनी जान बचाई।

मजिस्ट्रेट पर भी खनन माफिया का हमला
3 नवंबर 2022- पिछले साल नवंबर में भी बालू माफिया ने अपनी हदें पार कर दी थीं। तब की घटना जमुई जिले की थी। तब का मामला जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के छट्ठू धनामा का था। यहां छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे तीन पुलिसवालों और मजिस्ट्रेट बालू माफिया ने हमला बोल दिया था। हमले में टीम में शामिल मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान बालू माफिया ने कई राउंड गोलियां भी चलाई थीं। तब अवैध बालू खनन करने वाले और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

दारोगा को चलती गाड़ी से फेंका, SDPO को रौंदने की कोशिश
6 सितंबर 2022- ये मामला वैशाली जिले का था। 6 नवंबर को इसी इलाके में बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। अपराधियों ने दारोगा को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया, जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यही नहीं एसडीपीओ को गाड़ी से रौंदने तक की कोशिश भी की गई। हमले के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।

खनन विभाग के दफ्तर में घुस कर धमकी
6 सितंबर 2022 को ही दूसरी घटना- ये मामला तो पटना में खनन विभाग के दफ्तर में सामने आया था। खनन विभाग के ऑफिस में घुसकर माइनिंग इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद को जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने खुद को RJD विधायक रीतलाल यादव का भाई संतोष बताया था। जिस वक्त कथित संतोष अपने गुर्गों के साथ खनन ऑफिस में घुसा था उस वक्त वहां इंस्पेक्टर राजेंद्र नहीं थे। उस शख्स ने हेड क्लर्क अरुण कुमार को धमकाते हुए कहा था कि ‘माइनिंग इंस्पेक्टर की इतनी औकात कि उसने मेरी गाड़ी पकड़ ली। उसे जान से मार दूंगा।’ तब भी इस प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
बिहार में बरस रही ‘आग’, पटना-शेखपुरा समेत 5 जिलों में पारा 43 पार,पूर्णिया में गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

बिहार में बरस रही 'आग', पटना-शेखपुरा समेत 5 जिलों में पारा 43 पार,पूर्णिया में गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

भारत में खुला एप्पल का स्टोर, खुद CEO Tim Cook ने किया उद्घाटन

भारत में खुला एप्पल का स्टोर, खुद CEO Tim Cook ने किया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend