ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में बरस रही ‘आग’, पटना-शेखपुरा समेत 5 जिलों में पारा 43 पार,पूर्णिया में गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

UB India News by UB India News
April 19, 2023
in खास खबर, जिलावार, स्वास्थ
0
बिहार में बरस रही ‘आग’, पटना-शेखपुरा समेत 5 जिलों में पारा 43 पार,पूर्णिया में गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में तपती गर्मी (Bihar Weather Forecast) से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। पारा लगातार ऊपर जा रहा। राजधानी पटना, गया समेत 5 जिले में 43 डिग्री या उसके ऊपर है। शेखपुरा सूबे में सबसे गर्म रहा। जहां पारा 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। पटना और भागलपुर में हीटवेव (Bihar Heatwave Alert) से हालात गंभीर हैं। सूबे में 21 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में उछाल के आसार हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 22 अप्रैल से पारे में गिरावट आ सकती है। उत्तर भारत में गरज के साथ बारिश की गतिविधियों के कारण 22 अप्रैल से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

उधर पूर्णिया में गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है।अप्रैल के दूसरे हफ्ते में पारा 41 के पार पहुंच गया है। बिहार में पिछले पांच दिनों से हीट वेव और लू का प्रभाव है। दिन में तेज धूप होने के साथ ही 12 से 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ और उत्तर पश्चिम की तरफ से गर्म हवा चल रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को पटना, बांका, जमुई, नवादा, औरंगाबाद, सुपौल में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

इसके साथ ही पूर्वी पश्चिम चंपारण, सीवान, छपरा, भागलपुर, बक्सर, मुंगेर, खगड़िया समेत 23 जिलों में अगले 48 घंटे तक हीट वेव का असर रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है।

22 अप्रैल से बिहार में सभी हिस्सों में मौसम में सुधार होगा। बिहार के 14 जिलों में सोमवार को दिन का तापमान 43 डिग्री के समीप रहा है। पटना, गया, रोहतास, शेखपुरा, खगड़िया, बांका, नवादा में 12 से 3 बजे के बीच तापमान 44 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया।

तपती गर्मी से बिगड़े हालात

राज्य में चिलचिलाती गर्मी से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। दिन में सूरज की तपिश ऐसी है कि मानो आग बरस रही हो। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आने वाले दिनों में पारा और ऊपर जाएगा। मोतिहारी, खगड़िया और बांका समेत कई जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव के हालात हैं। पटना और भागलपुर समेत 11 जिलों में लू की संभावना जताई गई है।

इस दिन से बदल सकता है मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आशीष कुमार सिंह ने कहा कि 19 अप्रैल तक बिहार में लू जैसे हालात होंगे। हालांकि, 21 अप्रैल के बाद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरने की उम्मीद है। ऐसा उत्तर भारत में आंधी और बारिश की गतिविधियां शुरू होने की वजह से होगा। 22 अप्रैल से तापमान में गिरावट की उम्मीद है। तब तक चिलचिलाती धूप का कहर जारी रहेगी।

हीटवेव को लेकर IMD ने किया अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने भीषण गर्मी को लेकर अगले तीन दिनों के लिए ऑरैंज अलर्ट जारी किया है। पटना, बांका, जमुई, नवादा और सुपौल सहित कई जिलों के लिए ये अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में जरूरी है कि लोग जरूरी नहीं होने पर घर से बाहर नहीं निकलें। अगर बाहर जाते हैं तो पानी और लिक्विड चीजों का सेवन समय-समय पर जरूर करें।

कोसी: हर साल औसतन 1.5 डिग्री बढ़ रहा पारा, इस साल 6.50 बढ़ा

सहरसा में पांच साल पहले तक गर्मी में भी सुहाने मौसम के लिए जाना जाने वाले कोसी में अब स्थिति काफी बदल गई है। पांच साल पहले अप्रैल के महीने में इस क्षेत्र का तापमान जहां औसतन 35 डिग्री रहा करता था।

2019 के बाद हर साल औसतन 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी होते-होते अब 2023 तक यहां का तापमान 41.5 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

इन जिलों में 43 या उससे ऊपर पारा

जिन पांच जिलों में अधिकतम तापमान 43 के पार गया है उनमें शेखपुरा, पटना, गया, डेहरी, खगड़िया शामिल हैं। शेखपुरा में सोमवार को पारा 43.4, खगड़िया में 43.2, पटना में 43.2, डेहरी में 43.2 और गया में 43 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
भारत में खुला एप्पल का स्टोर, खुद CEO Tim Cook ने किया उद्घाटन

भारत में खुला एप्पल का स्टोर, खुद CEO Tim Cook ने किया उद्घाटन

महाराष्ट्र की सियासत में बढ़ने वाली है हलचल!

महाराष्ट्र की सियासत में बढ़ने वाली है हलचल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend