ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार का दिल्ली में आज भी विपक्षी नेताओं से मुलाकात का सिलसिला जारी,

UB India News by UB India News
April 15, 2023
in Lokshbha2024, मुख्यमंत्री
0
नीतीश कुमार का दिल्ली में आज भी विपक्षी नेताओं से मुलाकात का सिलसिला जारी,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं. वो लगातार विपक्ष के नेताओं से मिलकर लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें एकजुट करने में लगे हैं. बुधवार दोपहर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शाम को उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की. वहीं गुरुवार को वाम दलों के नेता डी राजा और सीताराम येचुरी नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे. इन मुलाकातों पर बीजेपी ने नीतीश कुमार और अरविंद केजरीवाल सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधा है.

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल भारतीय राजनीति के नटवरलाल हैं. अन्ना हजारे को अपना गुरु मानने वाले आज लालू, राहुल और तेजस्वी के अनुयायी बन गए हैं. वहीं नीतीश कुमार पर हमला करते हुए शहजाद ने कहा कि एक ऐसा व्यक्ति जिसकी खुद की पार्टी यूनाइटेड नहीं है और उनके साथ एक और ऐसे व्यक्ति जो अपने राज्य में तीसरे नंबर पर आ चुके हैं, वो दोनों मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर एकता की बात कर रहे थे.
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि इनकी हकीकत ‘भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन’ की है. क्या आपने लालू यादव परिवार को ‘कट्टर ईमानदार’ की डिग्री थमा दी है? नीतीश जी की राजनीतिक मज़बूरी तो हम समझते ही हैं लेकिन अरविंद केजरीवाल देश को बताएं कि उनकी ऐसी कौन सी राजनीतिक विवशता है, जिसके चलते वो लालू यादव, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ गठबंधन कर रहे हैं?

RELATED POSTS

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

इससे पहले सीपीआई के महासचिव डी राजा नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे‌. मुलाकात के बाद डी राजा ने कहा कि नीतीश कुमार जो धर्मनिरपेक्ष दलों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. हम उसका समर्थन देने के लिए आए हैं. यह उनका बहुत ही अच्छा प्रयास है. हमारी कोशिश है कि किसी भी तरह आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हटाया जाए. 2024 में कौन लीडर होगा? किसकी अगुवाई में चुनाव लड़ा जाएगा? यह फिलहाल मुद्दा नहीं है. जब इसके बाद सारी पार्टी एक साथ मिलकर बैठेंगे, उसके बाद तय कर लिया जाएगा.

वहीं सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने भी बिहार के मुख्यमंत्री से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और वामपंथी पार्टी की हमेशा से रुझान रही है कि जितनी भी जनवादी पार्टियां हैं, सबको इकट्ठा होने की जरूरत है. आज देश को संविधान को लोकतंत्र को बचाना है, इसके लिए 2024 के चुनाव में बीजेपी को हराना है. बाकी पार्टियों से भी बातचीत हो रही है और अब यह प्रोसेस काफी तेजी पकड़ रहा है और यह आगे बढ़ेगा.

सीताराम येचुरी ने कहा कि समय आएगा तो किसकी क्या भूमिका होगी, इस पर चर्चा होगी. यह तय कर लिया जाएगा. फिलहाल सबकी कोशिश यही है कि कितने और लोगों को अपने साथ जोड़ा जाए. बहुत सारे मुद्दे रहेंगे, इतनी सारी पार्टियां हैं, लेकिन मूवमेंट हम आगे बढ़ रहे हैं.

सीपीएम महासचिव ने कहा कि हर राज्य पर अलग-अलग समझौता होगा, रणनीति उसी हिसाब से बनेगी. केरल में हमारा कांग्रेस के साथ मुकाबला है, वहां बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत सकती है. सीट का एडजस्टमेंट स्टेट लेवल पर होगा, हर जगह की अलग परिस्थितियां रहती है. जितनी सारी धर्म निरपेक्ष पार्टियां हैं, सबका उद्देश्य एक ही है बीजेपी को हराना है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करेंगे CM नीतीश

वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करेंगे CM नीतीश

by UB India News
February 22, 2026
0

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतकर बिहार और देश का नाम रोशन करने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी रविवार को पटना पहुंचे।...

बिहार के अन्नदाताओं को सौगात: CM नीतीश कुमार आज 2 लाख किसानों के खाते में भेजें  ₹113 करोड़ का अनुदान

बिहार के अन्नदाताओं को सौगात: CM नीतीश कुमार आज 2 लाख किसानों के खाते में भेजें ₹113 करोड़ का अनुदान

by UB India News
February 22, 2026
0

बिहार के किसानों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्य के उन...

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

by UB India News
January 29, 2026
0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत आज वे दरभंगा पहुंचेंगे, जहां 105 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास...

Next Post
प्रयागराज से झांसी वाया बहराइच और भूटान सीमा………..

प्रयागराज से झांसी वाया बहराइच और भूटान सीमा...........

माफियाओं को मिटाने के लिए विशेष अभियान  :उत्तर प्रदेश पुलिस

माफियाओं को मिटाने के लिए विशेष अभियान :उत्तर प्रदेश पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend