ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजनीति ने अपनी शालीन भाषा खो दी है, आज जिस भाषा का इस्तेमाल…

UB India News by UB India News
April 12, 2023
in Lokshbha2024, प्रदेश
0
राजनीति ने अपनी शालीन भाषा खो दी है, आज जिस भाषा का इस्तेमाल…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि आज की राजनीति ने अपनी शालीन भाषा खो दी है और आज जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जाता है वैसा पहले कभी सुनने को नहीं मिलता था. वह जब्बार पटेल द्वारा निर्देशित 1979 की मराठी फिल्म ‘सिंहासन’ से संबंधित एक चर्चा में बोल रहे थे. यह फिल्म 1970 के दशक की महाराष्ट्र की राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है. उन्होंने कहा, “राजनीति ने आज अपनी शालीन भाषा खो दी है. अब जिस अतिवादी भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, वह अतीत में कभी भी राजनीतिक विमर्श का हिस्सा नहीं थी.”

यह पूछे जाने पर कि वह उन दिनों की किस चीज को याद करते हैं, पवार ने कहा, ‘‘उन दिनों की राजनीति अधिक शालीन थी.”

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

जब फिल्म बनी थी तब पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे और उन्होंने पटेल को मंत्रालय के साथ-साथ तत्कालीन मंत्रियों और विधायकों के कार्यालयों और बंगलों के अंदर शूटिंग करने की अनुमति दी थी.

फिल्म पत्रकार-लेखक स्वर्गीय अरुण साधु द्वारा लिखे गए दो उपन्यासों – मुंबई दिनांक और सिम्हासन पर आधारित है, जबकि पटकथा स्वर्गीय विजय तेंदुलकर द्वारा लिखी गई थी.

यह पूछे जाने पर कि फिल्म में वह किस किरदार के साथ सबसे अधिक सहानुभूति रखते हैं, पवार ने कहा कि यह स्वर्गीय नीलू फुले द्वारा निभाई पत्रकार की भूमिका थी.

पवार ने कहा, ‘सरकार को कवर करने वाले पत्रकार कभी-कभी महसूस करते हैं कि वे सब कुछ जानते हैं और उनमें से कुछ तो मंत्रियों और विधायकों के सलाहकार भी बन जाते हैं.’

पाटेकर और अगाशे ने कहा कि राजनीति कभी निर्दाेष नहीं होती. अगाशे ने कहा,’ लेकिन यह कभी प्रतिशोध की भावना नहीं थी. कुछ ऐसे सिद्धांत थे जिनका पालन किया गया था, जिन्हें हम आज देखने में विफल हैं.‘

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 5, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

कर्नाटक मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार

by UB India News
August 3, 2026
0

कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार सोमवार की शाम को होने वाला है। शपथ ग्रहण समारोह की भी तैयारियां कर ली गई...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में धर्म पूछकर फिर बरसाई गोलियां, 36 साल बाद भी जारी है टारगेट किलिंग का खौफ, आतंक की बदलती रणनीति

by UB India News
August 2, 2026
0

बात 90 के दशक की है। घाटी में कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर शुरू हुई टारगेट किलिंग ऐसा नासूर बना...

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

डीएमके ने संसद में विपक्ष के तौर पर अपनी भूमिका कर दी स्पष्ट………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

मानसून सत्र के बाकी बचे हिस्से को लेकर डीएमके पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। विपक्षी इंडिया ब्लॉक...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

Next Post
कर्नाटक चुनाव में  52 नए चेहरों के साथ बीजेपी BJP ने जारी की 189  उम्मीदवारों की सूची

कर्नाटक चुनाव में 52 नए चेहरों के साथ बीजेपी BJP ने जारी की 189 उम्मीदवारों की सूची

महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का निधन

महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend