ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कर्नाटक चुनाव में 52 नए चेहरों के साथ बीजेपी BJP ने जारी की 189 उम्मीदवारों की सूची

UB India News by UB India News
April 13, 2023
in Lokshbha2024
0
कर्नाटक चुनाव में  52 नए चेहरों के साथ बीजेपी BJP ने जारी की 189  उम्मीदवारों की सूची
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कर्नाटक चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट में 189 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिसमें 52 नए चेहरे भी शामिल हैं. दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में कर्नाटक के भाजपा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ये लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में 32 उम्मीदवार ओबीसी वर्ग से हैं, तो एससी वर्ग के 30 उम्मीदवारों को भी बीजेपी ने मैदान में उतारा है.

मुख्यमंत्री बोम्मई लड़ेंगे इस सीट से चुनाव

RELATED POSTS

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी ने कर्नाटक में नए उम्मीदवारों को मौका दिया है. उन्होंने बताया कि 189 उम्मीदवारों में से 52 लोग पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. अरुण सिंह ने कांग्रेस को बांटने वाली शक्ति करार दिया तो जनता दल-सेकुलर को डूबता जहाज. उन्होंने बताया कि सभी उम्मीदवारों के चयन में लंबी प्रक्रिया का पालन किया गया है और सभी क्षेत्रों से लोगों के फीडबैक भी मंगाए गए हैं, उसके बाद ही नामों को फाइनल किया गया है.

10 मई को होना है मतदान

बता दें कि कांग्रेस पहले ही अपने 166 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर चुकी है. बाकी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने में अभी उसे समय लग रहा है. हालांकि वो प्रत्याशियों की लिस्ट जारी न करने को लेकर बीजेपी पर हमला बोल रही थी. लेकिन अब बीजेपी ने भी अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. गौरतलब है कि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई को मतदान होना है. इसके नतीजे 13 मई को आएंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

BJP के लिए खुशखबरी! अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 5 उम्मीदवार जीतेंगे निर्विरोध

by UB India News
March 28, 2024
0

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के मुक्तो विधानसभा सीट से निर्विरोध जीतने की संभावना है. इसके साथ ही वह...

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

दिल्लीवासियों के नाम CM केजरीवाल का जेल से VIDEO संदेश, पत्नी सुनीता ने बढ़कर सुनाया

by UB India News
March 23, 2024
0

दिल्ली शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर चल रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 3 अयोग्य विधायकों ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

by UB India News
March 23, 2024
0

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच कई पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते...

उम्मीदवार घोषित करने में बीजेपी ने क्यों की जल्दबाजी?

मिशन-370 के लिए दक्षिण के भरोसे PM मोदी? BJP की कौनसी रणनीति आएगी काम

by UB India News
March 21, 2024
0

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP के नेतृत्व में NDA की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं....

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

राजद से टिकट की आस बाहुबली अशोक महतो ने शादी रचाई

by UB India News
March 20, 2024
0

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब काफी कम समय बाकी रह गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे...

Next Post
महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का निधन

महिंद्रा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा का निधन

अखबार के लिए लिखे गए लेख में सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा

अखबार के लिए लिखे गए लेख में सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend