ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर आज देश भर में शोभायात्रा निकाली जा रही

UB India News by UB India News
April 7, 2023
in Lokshbha2024, अध्यात्म
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर गुरुवार को शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि, स्पेशल पुलिस कमिश्नर दीपेन्द्र पाठक ने इसके बारे में जानकारी न होने की बात कही है।

शोभायात्रा को देखते हुए इलाके में चप्पे-चप्पे पर फोर्स की तैनाती की गई है। किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए दिल्ली पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रही है। इधर एच ब्लॉक में शोभायात्रा को रद्द कर दिया गया है। 50 मीटर की दूरी पर सड़क पर कार्यक्रम चल रहा है। बता दें कि पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से जहांगीरपुरी इलाके में शोभायात्रा को निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। खास बात है कि सीएए के विरोध के दौरान इसी इलाके में हिंसा हुई थी।

RELATED POSTS

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

ड्रोन से पुलिस कर रही निगरानी
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी जितेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि आज 2 शोभायात्राओं की अनुमति थी। एक यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हो चुकी है। कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। दूसरी यात्रा के लिए तैयारी जारी है, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। वहीं स्पेशल पुलिस कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव पर शहर भर में रंगारंग कार्यक्रम होंगे। हमारे पास अर्धसैनिक बलों की रणनीतिक तैनाती है। हम सुनिश्चित करेंगे कि जुलूस की उम्मीद वाले सभी स्थान सुरक्षित हों।

गृह मंत्रालय के निर्देश पर अनुमति पर बनी सहमति
गौरतलब है कि हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के आयोजकों द्वारा बिना अनुमति के शोभायात्रा निकालने की बात पर अड़े रहने के कारण गृह मंत्रालय में इसको लेकर दिल्ली पुलिस की बैठक हुई। मंत्रालय के निर्देश पर बुधवार देर शाम दिल्ली पुलिस ने कहा कि अनुमति देने को लेकर सहमति बन गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहांगीरपुरी क्षेत्र में एक एक निश्चित दूरी के भीतर शोभा यात्रा निकालने की अनुमति दी गई है।

बंगाल में केंद्रीय बल की तैनाती के बीच हनुमान जन्मोत्सव
उधर, इस बार बंगाल में हनुमान जन्मोत्सव केंद्रीय बल की तीन कंपनियों की तैनाती में मनाया जाएगा। कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर कोलकाता, हुगली व बैरकपुर में केंद्रीय बल को तैनात कर दिया गया है। बुधवार को हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम की खंडपीठ ने राज्य सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि पुलिस अगर हालात को संभालने में विफल हो रही है तो केंद्रीय बल की मदद ली जानी चाहिए।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से दिया इस्तीफा…………….

चंदा चोरी विवाद के बीच राम मंदिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को अहम बैठक, इस्तीफों पर विचार, सुधार व्यवस्था पर होगा मंथन

by UB India News
July 4, 2026
0

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

ये महापाप है, जो भी दोषी हों उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले…………….

ये महापाप है, जो भी दोषी हों उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने पहली बार बयान जारी किया...

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 4, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

अमरनाथ यात्रा आज से, 4800 यात्रियों का पहला जत्था कश्मीर पहुंचा

by UB India News
July 4, 2026
0

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू हो गई है। 4800 यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को कश्मीर पहुंचा गया है। यह...

Next Post
100 में से 26 लोग मिल रहे संक्रमित, दिल्ली में कोरोना का खौफ

100 में से 26 लोग मिल रहे संक्रमित, दिल्ली में कोरोना का खौफ

कांग्रेस नेता एक बार फिर 2019 वाली गलती दोहरा रहे

कांग्रेस नेता एक बार फिर 2019 वाली गलती दोहरा रहे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend