ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिलप्रीत ने सोनी सब के दिल दियां गल्लां में वीर और अमृता की प्रेम कहानी में क्यूपिड की भूमिका निभाई

UB India News by UB India News
April 5, 2023
in इंदोर, टीवी
0
दिलप्रीत ने सोनी सब के दिल दियां गल्लां में वीर और अमृता  की प्रेम कहानी में क्यूपिड की भूमिका निभाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सोनी सब का पारिवारिक शो दिल दियां गल्लां एक ही परिवार की कई पीढ़ियों के रिश्तों को चित्रित करता है। आपसी गलतफहमियों, भावनात्मक दर्द और परिवार के सदस्यों के बीच शारीरिक दूरी के कारण यह परिवार अलग-थलग हो गया है। पहली दो पीढ़ियां अपनी शिकायतों पर कायम हैं। ऐसे में तीसरी पीढ़ी हस्तक्षेप करती है और उन्हें अपने अतीत का सामना करने और रिश्ते सुधारने की यात्रा शुरू करने को मजबूर करती है। आगामी एपिसोड्स में दर्शक दिलप्रीत (पंकज बेरी) और संजोत (जसजीत बब्बर) को महत्वपूर्ण निर्णय लेते देखेंगे, जो बराड़ परिवार के जीवन को हमेशा के लिए बदल देगा।

मनदीप (संदीप बासवाना) के घर लौटते ही पूरे घर में कोहराम मचा है। मनदीप और दिलप्रीत के खाने-पीने की पसंद-नापसंद का मेल कराने और उनके बीच के झगड़ों को सुलझाने की कोशिश करने में बराड़ परिवार ने जमीन-आसमान एक कर रखा है। हालांकि, परिवार की छोटी बहू निमृत (कनिका माहेश्वरी) लगातार ऐसी योजनाएं बना रही है कि मनदीप और उसका परिवार घर छोड़ने को मजबूर हो जाए। इस अराजकता के बीच दिलप्रीत को पता चलता है कि वीर (पारस अरोड़ा) और अमृता (कावेरी प्रियम) को आपस में प्यार हो गया है। वह होली पर शूट किया गया एक वीडियो देख लेता है, जिसमें वे एक-दूसरे के लिए अपना प्यार कबूल करते हैं। ऐसे में दिलप्रीत स्थितियों को अपने हाथों में लेने का फैसला करता है और वीर और अमृता को एक-दूसरे के करीब लाने में मदद करने की योजना बनाता है।

RELATED POSTS

आगामी आईपीओ को लेकर एनएसई बोर्ड का फैसला

कश्मीर से कन्याकुमारी तक: लाल चौक पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज के साथ ‘शतक’ ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत

क्या प्लान कर रहा है दिलप्रीत? क्या वह इस योजना को अकेले अंजाम देंगे या वह संजोत की मदद लेगा?

दिलप्रीत का किरदार निभा रहे पंकज बेरी ने बताया, ”बराड़ परिवार में लंबे समय से खुशियां नहीं आई हैं और अब वह इसका अनुभव करने वाला है क्योंकि दिलप्रीत ने वीर और अमृता में एक-दूसरे के बीच प्यार को खोज लिया है। यह समय है कि मेरा किरदार दिलप्रीत स्थिति को अपने हाथों में लें और वीर व अमृता को करीब लाए और प्रशंसकों को आश्वस्त करें कि उनका लंबा इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा!”

देखते रहिए दिल दियां गल्लां हर सोमवार से शनिवार शाम 7.30 बजे सिर्फ सोनी सब पर

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आगामी आईपीओ को लेकर एनएसई बोर्ड का फैसला

आगामी आईपीओ को लेकर एनएसई बोर्ड का फैसला

by UB India News
February 11, 2026
0

रांची: एनएसई ने अपने आईपीओ से जुड़े नियम और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया है। इसके लिए एक विशेष...

कश्मीर से कन्याकुमारी तक: लाल चौक पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज के साथ ‘शतक’ ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत

कश्मीर से कन्याकुमारी तक: लाल चौक पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज के साथ ‘शतक’ ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत

by UB India News
February 11, 2026
0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों पर आधारित फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ के प्रचार हेतु निकाली गई 'शतक'...

अंग्रेजों के खंडित भारत में पहुँच गया 21वीं सदी का इंडिया – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

अंग्रेजों के खंडित भारत में पहुँच गया 21वीं सदी का इंडिया – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

by UB India News
October 27, 2024
0

एक बार महात्मा गांधी ने कहा था, “सच्चा लोकतंत्र केंद्र में बैठकर राज्य चलाने वाला नहीं होता, बल्कि यह तो...

लॉमेन ने गुजरात में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए बारडोली में अपना पहला स्‍टोर खोला

लॉमेन ने गुजरात में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए बारडोली में अपना पहला स्‍टोर खोला

by UB India News
October 27, 2024
0

केवल किरण क्‍लॉदिंग लिमिटेड (केकेसीएल) के प्रतिष्ठित मेंस फैशन ब्रैंड लॉमेन ने आज गुजरात के बारडोली में अपने पहले स्‍टोर...

बेहतर खरीदारी अनुभव के साथ ही यूट्यूब दे रहा क्रिएटर्स को रेवेन्यू बढ़ाने का शानदार मौका

बेहतर खरीदारी अनुभव के साथ ही यूट्यूब दे रहा क्रिएटर्स को रेवेन्यू बढ़ाने का शानदार मौका

by UB India News
October 27, 2024
0

भारत में यूट्यूब शॉपिंग का विस्तार करते हुए, यूट्यूब ने आज यूट्यूब शॉपिंग एफिलिएट प्रोग्राम शुरू किया है। यह प्रोग्राम...

Next Post
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आपराधिक मामले में सुनवाई की अगली तारीख चार दिसंबर

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आपराधिक मामले में सुनवाई की अगली तारीख चार दिसंबर

राजनीति करने वालों को लगता है कि हर बदलाव चुनाव से जुड़ा है………

राजनीति करने वालों को लगता है कि हर बदलाव चुनाव से जुड़ा है.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend