ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आपराधिक मामले में सुनवाई की अगली तारीख चार दिसंबर

UB India News by UB India News
April 6, 2023
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आपराधिक मामले में सुनवाई की अगली तारीख चार दिसंबर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आपराधिक मामले में सुनवाई की अगली तारीख चार दिसंबर तय की गई है, जिसमें ट्रंप को व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा। ट्रंप अमेरिकी के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं जिन पर आपराधिक आरोप लगाए गए हैं।

ट्रंप ने मंगलवार को मैनहट्टन की एक अदालत में पेशी के दौरान कारोबारी रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 संगीन मामलों में खुद को निर्दोष बताया था। वह 2016 के राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान अडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री को मुंह बंद रखने के लिए धन देने के आरोपों से जुड़े आपराधिक मामले में सुनवाई के लिये अदालत में सरेंडर करने पहुंचे थे।

RELATED POSTS

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

इससे पहले मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय में उन्हें गिरफ्तार किया गया। अमेरिका के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब पूर्व राष्ट्रपति को आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर की अदालती सुनवाई के दौरान स्टेट सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जुआन एम मर्चेन मामले को खारिज करने की अपेक्षित याचिकाओं पर फैसला लेंगे।

इसके मुताबिक, ट्रंप पर लगे आरोपों के बाद अभियोजकों ने कहा कि वह अगले 65 दिनों में पर्याप्त साक्ष्य पेश करने की उम्मीद करते हैं। ट्रंप की टीम के पास याचिका दायर करने के लिए आठ अगस्त तक का समय है और अभियोजन पक्ष 19 सितंबर तक जवाब दाखिल करेगा।

न्यायाधीश मर्चेन ने कहा कि वह चार दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई में याचिकाओं पर फैसला सुनाएंगे। ट्रंप के वकील जिम ट्रस्टी ने कहा कि वह मामले को चुनौती देते हुए ‘‘मजबूत’’ याचिका पेश करेंगे। उन्होंने उम्मीद जतायी कि वह मामले को खारिज करवाने में सफल होंगे।

ट्रंप (76) पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि वह 2024 में राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से नामांकन के दावेदार हैं। पार्टी के प्राइमरी सीजन की शुरुआत के लिए आयोवा में रिपब्लिकन कॉकस (दल) की बैठक पांच फरवरी, 2024 को होगी। अमेरिकी मीडिया ने ट्रंप के वकील के हवाले से बताया था कि वर्ष 2024 में व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल होने के इच्छुक रिपब्लिकन नेता अदालत के समक्ष आपराधिक मामले में दोषी होने से इनकार करेंगे। वह वयस्क फिल्मों की अभिनेत्री स्टार्मी डेनियल को धन देने की वजह से इस मामले का सामना कर रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा………

by UB India News
July 3, 2026
0

हर किसी की तमन्ना होती है कि जब उसकी मौत हो तो जनाजा धूम से निकले. उसके चाहने वाले उसे...

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

अब समय आ गया है कि दुनिया पीओके की सच्चाई पर नजर डाले…………..

by UB India News
July 2, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जिस तरह सेना और सरकार के खिलाफ हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हैं...

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बिच क्या है क्या है डूरंड लाइन विवाद…………

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बिच क्या है क्या है डूरंड लाइन विवाद…………

by UB India News
June 29, 2026
0

अगस्त, 2021 में जब तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया तो दुनिया में जो देश सबसे ज्यादा खुशी से झूमा...

पश्चिम एशिया में फिर भड़का तनाव,अपाचे हेलीकॉप्टर हमले पर क्यों बदले ट्रंप के तेवर?

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का फिर बढ़ना दुखद व शर्मनाक है………….

by UB India News
June 29, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का फिर बढ़ना दुखद व शर्मनाक है। ईरान के साथ युद्ध विराम के लिए...

16 महीने बाद आज पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली बार होगी द्विपक्षीय वार्ता ,इस मुलाकात पर दुनिया भर की नजर ……………

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अगले साल करेंगे भारत का दौरा’, विदेश मंत्री मार्को रूबियो का एलान

by UB India News
June 27, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत के दौरे पर आ सकते हैं। यह जानकारी अमेरिकी विदेश...

Next Post
राजनीति करने वालों को लगता है कि हर बदलाव चुनाव से जुड़ा है………

राजनीति करने वालों को लगता है कि हर बदलाव चुनाव से जुड़ा है.........

1980 से 2023 तक बीजेपी ने ऐसे लिखी सफलता की नई इबारत, बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

1980 से 2023 तक बीजेपी ने ऐसे लिखी सफलता की नई इबारत, बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend