ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन ने फिर किया अरुणाचल पर ‘संप्रभुता’ का दावा, नाम बदलने को भारत ने किया था खारिज

UB India News by UB India News
April 6, 2023
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
चीन ने फिर किया अरुणाचल पर ‘संप्रभुता’ का दावा, नाम बदलने को भारत ने किया था खारिज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में 11 स्थानों का नाम बदलने की कोशिश का भारत द्वारा सिरे से खारिज कर दिए जाने के बाद चीन ने एक बार फिर उकसावे वाला बयान देते हुए इलाके पर अपनी ‘संप्रभुता’ का दावा किया है.

नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, “ज़ैंगनान (अरुणाचल प्रदेश) चीन के क्षेत्र का हिस्सा है… चीन सरकार के सक्षम अधिकारियों ने ज़ैंगनान के कुछ हिस्सों के नामों का मानकीकरण किया है… यह चीन के संप्रभु अधिकारों के दायरे में है…”

RELATED POSTS

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

चीन ने अरुणाचल प्रदेश पर अपने दावे को फिर मज़बूत करने की कोशिशों के तहत राज्य में 11 स्थानों के लिए नए नामों का सेट जारी किया था. यह तीसरा मौका था, जब चीन ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का ‘नाम बदला’. चीन अरुणाचल प्रदेश को ‘तिब्बत का दक्षिणी भाग ज़ैंगनान’ कहता है. चीन के गृह मंत्रालय ने सोमवार को चीनी, तिब्बती और पिनयिन अक्षरों में नामों का सेट जारी किया था, जो चीन के मंत्रिमंडल की राज्य परिषद द्वारा नियमानुसार जारी किए गए भौगोलिक नामों पर आधारित था. चीन द्वारा जारी नामों की सूची में पांच पर्वत शिखर, दो ज़मीनी इलाके, दो आवासीय इलाके और दो नदियां शामिल थे.

इस तरह की पहली दो सूचियां वर्ष 2017 और 2021 में जारी की गई थीं. पहली सूची में चीन ने छह नाम जारी किए थे, जबकि दूसरी सूची में उसने अरुणाचल प्रदेश में 15 स्थानों का ‘नाम बदला’ था. भारत ने दोनों अवसरों पर चीन के दावों को दृढ़ता से खारिज किया था, और कहा था कि अरुणाचल प्रदेश ‘हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहा है’ और ‘हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहेगा’.

दिसंबर, 2021 में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था, “यह पहला मौका नहीं है, जब चीन ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने की इस प्रकार कोशिश की है…” उन्होंने कहा था, “अरुणाचल प्रदेश हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहा है और हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहेगा…’ अरुणाचल प्रदेश में मौजूद स्थानों के लिए नए-नए नाम तय कर देने से यह सच्चाई नहीं बदल सकती…”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

by UB India News
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके और इस्राइल के बीच अब ईरान पर हमले रोकने पर सहमति...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
सुप्रीम कोर्ट में 14 विपक्षी दलों की याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट में 14 विपक्षी दलों की याचिका खारिज

पुष्पा अश्विन और दीप्ति के बंधन की रक्षा कर पाएगी?

पुष्पा अश्विन और दीप्ति के बंधन की रक्षा कर पाएगी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend