दो हजार चौबीस के आम चुनाव में भाजपा का विजय रथ रोकने के लिए विपक्षी एकता के प्रयासों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने महkवपूर्ण सुझाव दिया है। उनका मानना है कि राहुल गांधी को लोक सभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के कारण विपक्ष की एकता की संभावना प्रबल हो गई है। उन्हें लग रहा है कि विपक्ष को इस घटना से सबक लेना चाहिए‚ क्योंकि विपक्षी दल के नेता राहुल गांधी का अब समर्थन नहीं करेंगे तो केंद्र की भाजपा सरकार एक–एक करके सभी विपक्षी नेताओं को निशाना बनाएगी। दूसरी ओर पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्यलर) के नेता एचड़ी देवगौड़ा का विश्वास है कि विपक्षी एकता से पहले कांग्रेस को अपना घर ठीक करना चाहिए। देवगौड़़ा यह भी जानते हैं कि विपक्षी दलों के सामने नेतृत्व का संकट नहीं है। अगर इनकी बातों का सामान्य अर्थ निकाला जाए तो यह कहा जा सकता है कि वह कांग्रेस पार्टी को विपक्ष की एकता की धुरी बनाने के पक्षधर नहीं हैं‚ लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर का मानना है कि कांग्रेस अन्य राजनीतिक दलों के लिए केंद्र बिंदु बन सकती है‚ मगर उसे किसी छोटे दल को विपक्षी दलों के संयोजक की भूमिका निभाने के लिए आगे आना होगा। राहुल गांधी को लोक सभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद संसद और संसद के बाहर विपक्षी दलों के बीच एकजुटता तो दिखाई दे रही है‚ लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि छोटे और क्षेत्रीय दल कांग्रेस के नेतृत्व में भाजपा के विरुûद्ध किसी साझा मोर्चा के लिए तैयार हो गए हैं। पुरानी कहावत है कि मनुष्य जब शारीरिक व्याधियों का शिकार होकर दुर्बल और कमजोर हो जाता है तो उसे चाहे–अनचाहे अनेक तरह के परामर्श मिलते रहते हैं। सौ साल से भी ज्यादा पुरानी कांग्रेस पार्टी की भी आज यही स्थिति हो चुकी है। कांग्रेस जो कभी अपने ईमानदार और विचारबद्ध मध्यमार्ग से विभिन्न पहचानों को सैद्धांतिक मंच उपलब्ध कराती थी और उनकी जायज महkवाकांक्षाओं की पूर्ति की राजनीतिक शक्ति बनी थी‚ वह अपनी यह शक्ति लगातार खोती रही। वास्तविकता यह भी है कि देश भर में जातीय‚ क्षेत्रीय और सांप्रदायिक ताकतों का उभार कांग्रेस की असफलता के कारण ही हुआ‚ लेकिन एक तथ्य यह भी है कि आज या कल कांग्रेस ही भाजपा का विकल्प बन सकती है। इसीलिए कांग्रेस को अलग करके गैर भाजपा दलों का कोई संयुक्त मोर्चा सफल हो ही नहीं सकता।
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय सत्र आज से शुरू
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय सत्र आज (मंगलवार) से शुरू हो गया. सत्र की शुरूआत पूर्व राज्य मंत्री और...