ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ठगने आए हैं या श्रीबाबू को भारत रत्न देंगे !

UB India News by UB India News
April 2, 2023
in जदयू, पटना
0
ठगने आए हैं या श्रीबाबू को भारत रत्न देंगे !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को नवादा के हिसुआ में जनसभा को संबोधित करेंगे. उनके दौरे के पहले जदयू ने भाजपा और अमित शाह से बड़ी मांग करते हुए एक पुराने वादे का स्मरण कराया है. जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि अमित शाह नवादा के हिसुआ आ रहे हैं. हिसुआ विधानसभा के ही खनवॉं में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और आधुनिक बिहार निर्माता श्री कृष्ण सिंह की जन्मस्थली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो हिसुआ – खनवॉं में शानदार जानदार संस्थान स्थापित किया है. नीरज ने अमित शाह से पूछा कि क्या आप श्री बाबू को भारत रत्न देने की घोषणा करेंगे? या फिर क्या स्वामी सहजानन्द सरस्वती जी की तरह यह भी ठगे जाऐंगे?

दरअसल, अंग्रेजों के दौर में किसान आंदोलन के जनक रहे स्वामी सहजानन्द सरस्वती को पिछले वर्षों के दौरान कई बार भाजपा नेताओं ने भारत रत्न दिलाने की सार्वजनिक घोषणा की. लेकिन, आज तक उन्हें भारत रत्न नहीं मिला. अब उसी तर्ज पर कुछ भाजपा नेताओं की ओर से श्री बाबू को भी भारत रत्न दिलाने की बात भी कही जा रही है. इसलिए जदयू प्रवक्ता ने अमित शाह को याद दिलाया है कि आप जिस हिसुआ में आ रहे हैं, वहीं श्री कृष्ण सिंह की जन्मस्थली है. तो क्या आप हिसुआ की रैली से श्रीबाबू को भारत रत्न देने की घोषणा करेंगे. या फिर इनका हश्र भी स्वामी सहजानन्द सरस्वती वाला ही करेंगे जिन्हें कई मौके पर भारत रत्न दिलाने की मांग का समर्थन भाजपा नेताओं ने किया लेकिन आज तक वह वादा पूरा नहीं हुआ.

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

अमित शाह 1 अप्रैल की शाम ही पटना पहुंच चुके हैं. वे पहले सासाराम और नवादा में जनसभा को समबोधित करने वाले थे. लेकिन सासाराम की हिंसा के बाद वहां की रैली को भाजपा ने रद्द कर दिया. अब वे सिर्फ नवादा के हिसुआ में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसे लेकर जदयू ने अमित शाह को निशाने पर लिया है. उनसे उस मांग को पूरा करने कहा है जिसे लेकर लम्बे अरसे से कई भाजपा नेता भी सार्वजनिक मंचों पर बोलते रहे हैं.

अमित शाह इससे पहले 25 फरवरी को पटना में सहजानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर आयोजित किसान समागम में भी भाग लिया. इस आयोजन में अमित शाह ने बिहार के सवर्ण वोटरों को साधने की कोशिश की . उम्मीद थी कि उस दौरान वे सहजानंद सरस्वती को भारत रत्न दिलाने की घोषणा करेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब वे हिसुआ आ रहे हैं तो एक बार फिर से जदयू ने उन्हें याद दिलाया है कि आप यहां श्रीकृष्ण बाबू के लिए भारत रत्न देने की घोषणा करेंगे या उन्हें भीसहजानंद सरस्वती की तरह ठगेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
बिहारशरीफ और सासाराम छोड़ककर कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई

बिहारशरीफ और सासाराम छोड़ककर कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई

नीतीश बाबू के लिए भाजपा के दरवाजे अब हमेशा के लिए बंद : अमित शाह

नीतीश बाबू के लिए भाजपा के दरवाजे अब हमेशा के लिए बंद : अमित शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend