ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, नहीं बढ़ेगा जनता पर भार

UB India News by UB India News
April 1, 2023
in Lokshbha2024, कारोबार, पटना, मुख्यमंत्री
0
जिसे अपना बनाया वहीं इन दिनों वही आघात देने में लगे हुए हैं……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है. बिहार में सब्सिडी के जरिए बिजली दरों में छूट दी गई है. इसके लिए सरकार की ओर से NTPC को 13 हजार करोड़ का भुगतान किया जाएगा. आपको बता दें कि आज सुबह 10:30 बजे नीतीश कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में इस एजेंडे पर मुहर लगाई गई है. बैठक में सभी विभागों के मंत्री और उनके सचिव मौजूद थे. बैठक में बिहार में बिजली सब्सिडी की राशि जारी करने को लेकर मंजूरी मिली है. नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में बिजली सब्सिडी के लिए राशि जारी की गई है. यह राशि आरबीआई के माध्यम से एनटीपीसी को भुगतान की जाएगी. इसके लिए राज्य सरकार के तरफ से 13 हजार करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है.

नहीं बढ़ेगा जनता पर भार

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा ने कहा कि बिजली की दर में बढ़ोतरी को देखते हुए हम लोगों ने निर्णय लिया है कि बिजली के दर में बढ़ोतरी नहीं होगी. बिजली बिल बढ़ोतरी पर सीएम नीतीश ने जवाब देते हुए कैबिनेट के फैसले की जानकारी दी. सीएम ने बताया कि बिहार सरकार ने 13 हजार करोड़ की राशि जारी की है. NTPC को 13 हजार करोड़ का भुगतान किया जाएगा. सब्सिडी के जरिए बिजली दरों में छूट दी जाएगी. आपको बता दें कि बिजली कंपनियों के प्रस्ताव के बाद हाल ही में बिजली दरों में बढ़ोतरी हुई थी.

बिहार को मिलती है महंगी बिजली

सदन में नीतीश कुमार ने बीजेपी को हिदायत देते हुए कहा कि आप लोग तो साथ रहे हैं. आप लोगों को तो पता है कि हम लोग कैसे बिजली दर कम करते हैं.
महाराष्ट्र, गुजरात जैसे अमीर राज्यों को सस्ती बिजली दी जा रहा है. राजस्थान को 4.46 रुपये, मध्यप्रदेश को 3.39 रुपये दर, बिहार को 5.08 रुपये के दर से बिजली मिलती है.

ऊर्जा मंत्री ने कही ये बात

वहीं, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र यादव ने कहा कि बिहार का जब बंटवारा हुआ तब 110 मेगावाट की दो यूनिट बरौनी और दो युनिट मुजफ्फरपुर में थी. उसके अलावा सब भारत सरकार की है. हम लोग बिजली खरीदते हैं. थर्मल पावर हमने केंद्र को दिया है. दूसरे राज्य को सस्ती और हमको महंगी बिजली क्यों. भारत माता की जय कहते हैं मगर ये भेदभाव क्यों?

नेता प्रतिपक्ष ने सीएम से पूछा सवाल

वहीं, इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी बात रखी, मगर ये बताएं कि 3 दशक से बड़े छोटे भाई की सरकार बिहार में है. एक भी थर्मल पावर क्यों नहीं शुरू किया. मुख्यमंत्री को धन्यवाद दे रहे मगर सच पूरा बताते, हर घर बिजली पहुंचाने में केंद्र की भी भूमिका रही है. केंद्र के सहयोग की चर्चा क्यों नहीं. थर्मल पावर इतना बिहार में बन्द हुआ उस पर क्यों नहीं बोलते.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
अमित शाह आए या नरेंद्र मोदी, नहीं पड़ेगा कोई फर्क :महागठबंधन

अमित शाह आए या नरेंद्र मोदी, नहीं पड़ेगा कोई फर्क :महागठबंधन

जब BJP से अलग होता हूं तो होती है छापेमारी ,इस पर अब मैं क्या बोल सकता हूं?

दिल्ली से कोई आएगा...', अमित शाह के बिहार दौरे से पहले मचा सियासी बवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend