ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में बड़े के बजाय छोटे दलों को पाले में लाने वास्ते बीजेपी का पासे फेंकना शुरू …

UB India News by UB India News
March 30, 2023
in खास खबर, पटना, भाजपा
0
बिहार में बड़े के बजाय छोटे दलों को पाले में लाने वास्ते बीजेपी का पासे फेंकना शुरू …
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदल अभियान से बीजेपी से ज्यादा झटका NDA को लगा। क्योंकि राज्य में NDA के नाम पर सिर्फ बीजेपी ही रह गई। इस बात को लेकर नीतीश से लेकर तेजस्वी तक भारतीय जनता पार्टी पर तंज कस चुके हैं। लेकिन लगता है कि बिहार बीजेपी भी इस बात को बखूबी समझ गई कि बगैर कुछ दलों को साथ लिए नीतीश को मात देने में दिक्कत होगी। इसीलिए बीजेपी ने स्मार्ट मूव का इस्तेमाल किया है। अब बिहार में बीजेपी उन छोटे-छोटे दलों की तलाश में है, जिनके जरिए नीतीश को धूल चटाई जा सके। इसके लिए बीजेपी ने पासे फेंकने शुरू भी कर दिए हैं।

छोटे दलों पर है बीजेपी की नजर

RELATED POSTS

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

बिहार में बीजेपी की नजर उन छोटे दलों पर है जिनका अपना अलग वोट बैंक है। चाहे वो विकासशील इंसान पार्टी (मुकेश सहनी) हो या फिर उपेंद्र कुशवाहा की हाल ही में बनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल। यही नहीं लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान को भी बीजेपी ने खुद से अलग नहीं होने दिया है। एक तरह से तय मान लीजिए कि लोकसभा चुनाव में चिराग चाचा पशुपति पारस से मतभेदों के बावजूद बीजेपी के साथ ही खड़े नजर आएंगे।

नीतीश के दुश्मनों को एक छत के नीचे लाने की तैयारी

छोटे दलों के साथ बीजेपी ने एक प्लान ये भी बनाया है। इसके तहत नीतीश कुमार के बैरियों को एक छत के नीचे लाने की तैयारी है। इस फेहरिस्त में सबसे टॉप नाम है आरसीपी सिंह का। आरसीपी सिंह को नीतीश ने सिर्फ पार्टी से निकाल फेंका बल्कि उन पर कई आरोप भी लगाए। जाहिर है कि आरसीपी मौके की तलाश में हैं। ऐसे में उन्हें बीजेपी से ज्यादा बढ़िया मौका और कोई नहीं दे सकता। वहीं आरा की पूर्व सांसद को बीजेपी पहले ही पार्टी में शामिल करा चुकी है। उपेंद्र कुशवाहा भी नीतीश के उन दुश्मनों में से हैं जिनकी बीजेपी को जरूरत है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के दौरान अगर NDA के दलों में उपेंद्र कुशवाहा की RLJD यानि राष्ट्रीय लोक जनता दल भी दिखे तो आश्चर्य नही होना चाहिए। इस कड़ी में ये बात भी अहम है कि कुशवाहा के JDU छोड़ते ही तत्कालीन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने उनसे मुलाकात की थी।

वीआईपी सुरक्षा वाला दांव भी

विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को Z कैटेगरी की सुरक्षा, चिराग पासवान को भी जेड श्रेणी वाली सुरक्षा इसी दांव का हिस्सा माना जा सकता है। बीजेपी की पूरी कोशिश है कि नीतीश के विरोधियों को अपने पाले में रखा जाए। कहा तो ये भी जा रहा है कि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर बीजेपी की निगाहें हैं, क्यों माना जाता है कि मांझी भी नीतीश की तरह अपनी सहूलियत की राजनीति करते हैं। खैर… इतना तो तय है कि बिहार में बीजेपी को छोटे दलों से कोई परहेज नहीं है, क्योंकि उसे पता है कि बूंद-बूंद से ही समंदर भरता है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

भारत की सहनशीलता को कमजोरी न समझें…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने कहा है कि भारत की उदारता और सहनशीलता को उसकी कमजोरी नहीं समझना...

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

किसी ने कॉमेडियन बोला तो किसी ने महिला विरोधी……………

by UB India News
August 14, 2026
0

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान ने एक बार फिर से विवाद खड़ा दिया...

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल…………….

by UB India News
August 14, 2026
0

गृह मंत्रालय (MHA) ने आज जनगणना के लिए 40 सवालों की एक सूची जारी की है। इसमें निर्देश दिया गया...

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

बाबरी के भक्त कभी भी बजरंग बली के भक्त नहीं हो सकते………………

by UB India News
August 14, 2026
0

स्वामी परमहंस रामचंद्र दास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते...

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

माइन्स एंड मिनरल एक्ट पर बवाल क्यों …………….

by UB India News
August 14, 2026
0

झारखंड में खनिज संपदा से जुड़े राजस्व को लेकर केंद्र और राज्य के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है....

Next Post
केवल नाम नहीं हैं ‘श्रीराम’

केवल नाम नहीं हैं ‘श्रीराम'

पटना के महावीर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, 2 किलोमीटर तक लगी भक्तों की लंबी कतार

पटना के महावीर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, 2 किलोमीटर तक लगी भक्तों की लंबी कतार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend