ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना के महावीर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, 2 किलोमीटर तक लगी भक्तों की लंबी कतार

UB India News by UB India News
March 31, 2023
in अध्यात्म, पटना
0
पटना के महावीर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, 2 किलोमीटर तक लगी भक्तों की लंबी कतार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रामनवमी को लेकर पूरा पटना श्रद्धालुओं की भीड़ से पट गया है. हर तरफ भक्त भगवान राम और हनुमान के दर्शन को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं. पटना के महावीर मंदिर का नजारा तो काफी भक्तिम्य बना हुआ है, जहां कई श्रद्धालु रात से ही लाइन में खड़े थे और सुबह उनको भगवान के दर्शन हुए.

30 मार्च को यानी आज रामनवमी (Ram Navami 2023) है। रामनवमी के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। ऐसे में रामनवमी को लेकर पूरा पटना शहर राममय नजर आ रहा है।

RELATED POSTS

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

रामनवमी के मौके पर पटना की महावीर मंदिर से आर ब्लॉक तक भक्तों की लंबी-लंबी कतार लगी हुई है जो लगभग मंदिर से दो किलोमीटर तक है. जहां मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से तमाम व्यवस्थाएं की गई है. महिला और पुरुष की अलग-अलग कतारों में मंदिर में प्रवेश करने के लिए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं. भगवान के दर्शन के लिए यहां आए कई भक्तों ने बताया कि वो लोग रात के 11, 12 बजे से कतार में लगे हुए हैं, इसके बावजूद अब तक दर्शन नहीं हो पाया है. फिर भी भक्तों में इतना उत्साह है कि जय श्री राम के नारों के साथ वो आगे बढ़ रहे हैं. भीड़ को ध्यान में रखते हुए पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर खुद हनुमान मंदिर पहुंचे हुए थे.

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने भक्तों से अपील की है कि सभी लोग कतार में शांतिपूर्वक और धैर्यपूर्वक आगे बढ़कर हनुमान जी का दर्शन करें. भक्तों की भीड़ काफी है, लेकिन मंदिर प्रशासन की तरफ से जल्दी-जल्दी दर्शन पूजा करवाया जा रहा है. उम्मीद करते हैं कि 3-4 बजे तक भक्तों की संख्या में कमी आएगी. उन्होंने कहा कि पटना जंक्शन आने वाले रेल यात्रियों के लिए चिरैयाटांड़ पुल होकर आने की व्यवस्था कर दी गई है. डाक बंगला और जीपीओ के तरफ से देर शाम तक यातायात प्रभावित रहेगी. उन्होंने कहा कि रामनवमी को लेकर झांकियां भी शाम में निकलेंगी, इसके लिए डाक बंगला चौराहे पर भी पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से डटी रहेगी.

रामजन्मोत्सव के मौके पर महावीर मंदिर में लगभग चार लाख भक्तों की आने की संभावना है। भक्तों के लिए लगभग 20 हजार किलो नैवेद्यम तिरुपति के कारीगरों से बनवाया गया है। नैवेद्यम बिक्री के लिए 14 काउंटर बनाए गए हैं।

पटना जंक्शन प्रवेश द्वार एक पर, पटना जंक्शन ऑटो स्टैंड, डाकबंगला चौराहा, जीपीओ गोलंबर, वीर कुंवर सिंह पार्क समेत महावीर मंदिर परिसर में नैवेद्यम श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेगा।

महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि बुधवार की मध्यरात्रि सवा दो बजे से मंदिर का द्वार भक्तों के लिए खुल गया। वहीं, रामनवमी पर सुबह 10 बजे से महावीर मंदिर परिसर में पूजा प्रारंभ होगा और हनुमान ध्वज बदले जाएंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण...

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

15 अगस्त से जुड़ा वो रिकॉर्ड जो बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी ने नहीं तोड़ा!

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिलहाल राज्यसभा के सांसद हैं। उससे पूर्व वे बिहार के मुख्यमंत्री रहे। बीच में...

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कल बिहार आएंगे…….

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त कल बिहार आएंगे…….

by UB India News
August 15, 2026
0

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को बिहार आएंगे। दोपहर 12 बजे पटना एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ...

पटना के नदवा महादलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट चौधरी,85 वर्षीय योगेश्वर मांझी के हाथों झंडोत्तोलन कराया ……….

पटना के नदवा महादलित बस्ती पहुंचे CM सम्राट चौधरी,85 वर्षीय योगेश्वर मांझी के हाथों झंडोत्तोलन कराया ……….

by UB India News
August 15, 2026
0

पटना से करीब 30 किलोमीटर दूर धनरुआ प्रखंड के नदवा गांव की महादलित बस्ती में इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह...

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

पटना बनेगा दूसरा जंतर-मंतर! TRE-4 के लिए 18 से अनशन…………….

by UB India News
August 15, 2026
0

आने वाले दिनों में बिहार की राजधानी पटना देश की राजनीति और जनआंदोलनों का नया केंद्र बनने जा रही है।...

Next Post
ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की हालत नाजुक

ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की हालत नाजुक

UK में करूंगा राहुल गांधी के ख़िलाफ़ मुकदमा…” : IPL के पूर्व प्रमुख ललित मोदी की घोषणा

UK में करूंगा राहुल गांधी के ख़िलाफ़ मुकदमा..." : IPL के पूर्व प्रमुख ललित मोदी की घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend