ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

करौली सरकार से सवाल पर बवाल…

UB India News by UB India News
March 24, 2023
in अध्यात्म, खास खबर
0
करौली सरकार से सवाल पर बवाल…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश के कानपुर के बाबा करौली शंकर विवादों में घिर गए हैं। विवाद उनके दरबार में एक डॉक्टर की पिटाई के बाद बढ़ा है। बाबा करौली शंकर पर अंधविश्वास फैलाने और कई अन्य आरोप लग रहे हैं। नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी के पिता डॉ. वीरेंद्र चौधरी ने एक निजी चैनल पर बाबा करौली शंकर पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने 20 मार्च की घटना का पूरा विवरण दिया। उन्होंने बाबा करौली शंकर के खिलाफ जमकर आरोप लगाए। डॉ. चौधरी ने कहा कि नोएडा में हमारा 150 बेड का अस्पताल है। घर में सुख और शांति के लिए हम करौली शंकर दरबार गए थे। लेकिन, हमारे साथ वहां पर मारपीट की गई। दूसरी तरफ, इस पूरे विवाद में बाबा करौली शंकर संतोष सिंह भदौरिया ने कहा कि हमारे ऊपर लगा मारपीट और गाली-गलौज का आरोप बिल्कुल गलत हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग पता नहीं किस साजिश के तहत दरबार में आए। ये लोग चमत्कार दिखाने की बात कर रहे थे। हमने पहले ही कहा कि यहां कोई चमत्कार नहीं होता है। अब इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है। वहीं, लाइव कार्यक्रम के दौरान बाबा ने अपने कई भक्तों को सामने लाया और उनको मिली राहत के बारे में बताया।

पीड़ित डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी के पिता डॉ. वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि हम लोगों ने इंस्टाग्राम यूट्यूब पर बाबा का वीडियो देखा था। उसमें उन्होंने पितृ दोष वगैरह हटाने की बात कही है। इससे हम लोग प्रभावित हुए। बाबा घर में शांति लाने की बात करते हैं। दोष को भगा देने से सुख-शांति घर में आने की बात करते हैं। हमारे कुछ चाहने वालों ने इन के दरबार में जाने की बात कही। इसके बाद हम लोग 19 तारीख को कानपुर गए थे। हमें भी 20 तारीख को शाम 4:00 बजे इनसे मिलने का समय मिला। हम लोगों ने पर्ची कटाई। निर्धारित समय पर इनके दरबार में गए। हम चार लोग थे। मैं, मेरा बेटा, मेरी पत्नी और बहू साथ थे। जब हमारा नंबर आया तो हम लाइन में खड़े हो गए।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

डॉ. वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि हमने अपने घर में परेशानी की बात कही। इसे दूर करे का उपाय पूछा। इस पर बाबा ने हमसे परेशानी पर बात करने को कहा। हमने कहा कि इसे सार्वजनिक रूप से नहीं कह सकते। घर की परेशानी को सार्वजनिक रूप से नहीं कहा जा सकता। आप मुझे अलग से मिलने का समय दे दें। इस बाबा ने कहा कि यहीं पर बताइए। मेरे बेटे ने कहा कि आप बाबा हैं। आप कुछ चमत्कार दिखाओ। मुझे विश्वास हो कि आप जो भी कर रहे हो, वह ठीक है। इस पर बाबा ने कहा कि क्या चमत्कार देखना चाहता है तू। मैं चमत्कार बगैरह नहीं करता।

डॉ. चौधरी ने कहा कि मेरे बेटे ने कहा कि अगर चमत्कार नहीं दिखाओगे तो मैं कुछ पूछूंगा ही नहीं। बाबा ने उसकी तरफ हाथ उठाकर ‘ओम शिव बैलेंस, ओम शिव बैलेंस’ कहा। इस पर मेरे बेटे ने कहा कि मेरे शरीर में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। कोई उर्जा नहीं आई। कोई परिवर्तन नहीं हुआ। इस पर बाबा ने कहा कि तुम मुझे चैलेंज कर रहे हो। बेटे बेटे ने कहा कि हां, मैं तुम्हें चैलेंज कर रहा हूं। इस पर बाबा ने कहा कि तुम पगलेट हो। मेरे बेटे ने कहा कि मैं पगलेट नहीं हूं, तुम पागल हो। इसके बाद बाबा ने अपने समर्थकों को इशारा किया और उसे हटाने की बात कही। जब मेरा बेटा वहां से जाने के लिए तैयार नहीं हुआ, तो लोगों ने उसे जबरन वहां से हटाया। उसके साथ पिटाई की गई। लोहे की रॉड से मारा। सिर में 10 टांके आए हैं। सिटी स्कैन में नार्मल फैक्चर सामने आया है।

वीरेंद्र चौधरी के आरोपों पर बाबा करौली शंकर संतोष सिंह भदौरिया ने कहा कि न मैंने इनसे कोई मारपीट की। न कोई गाली गलौज किया। न धक्का-मुक्की की। उन्होंने कहा कि ये तो डॉक्टर हैं, यहां आए किसलिए थे? एक डॉक्टर के रूप में यहां आए थे या एक भक्त के रूप में? अगर उन्हें कोई समस्या थी तो उस पर बातचीत करनी चाहिए थी। मैंने उनसे इस संबंध में पूछा भी तो वह मुझे चमत्कार दिखाने को कह रहे थे। हमने उनसे कहा कि यहां तो कोई चमत्कार होता नहीं है। यहां सभी कार्य नियम से होता है। चमत्कार नाम की कोई वस्तु नहीं होती है। इस पर उन्होंने कहा कि मुझे चमत्कार देखना है। लाइव चल रहा है। आप मुझे चमत्कार दिखाइए। सब लोग देखेंगे।

बाबा करौली शंकर ने आरोप लगाया कि ये लोग एक साजिश के तहत यहां आए थे। उनके पीछे जो भी लोग हैं, मैं उन्हें नहीं जानता। डॉ. वीरेंद्र चौधरी के संबंध में उन्होंने कहा कि मैं उनके पिता का सम्मान करता हूं। वह बुजुर्ग हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मारपीट और गाली गलौज के आरोप सही नहीं हैं।

डॉ. वीरेंद्र चौधरी ने बाबा करौली शंकर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ये लोग धंधा चला रहे हैं। हमें तो वहीं के लोगों और मीडियाकर्मियों ने बताया कि ये लोग अपराधी किस्म के लोग हैं। पहले भी जेल जा चुके हैं। हमें फोन करके लोगों ने बताया कि ये दुर्दांत अपराधी हैं। आप कहां फंस गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इनके ही लोगों ने मेरे बेटे की पिटाई की। इस पर बाबा करौली शंकर हंसते रहे। उन्होंने लाइव टीवी प्रोग्राम में अपने कुछ भक्तों को सामने लाया। भक्तों ने बाबा के कारनामों की चर्चा की। अपने परिजनों के ठीक होने की बात कही।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
अमीरों की लिस्ट में 33वें पायदान पर पहुंचे अडानी, जानें अर्श से फर्श तक की पूरी कहानी

अडानी के बाद अब कौन?

सम्राट चौधरी को मिली बिहार बीजेपी की कमान

सम्राट चौधरी को मिली बिहार बीजेपी की कमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend