ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत की जैसे को तैसा नीति? दिल्‍ली में ब्रिटिश उच्‍चायोग के बाहर से बैरिकेड्स हटाए गए

UB India News by UB India News
March 23, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
भारत की जैसे को तैसा नीति? दिल्‍ली में ब्रिटिश उच्‍चायोग के बाहर से बैरिकेड्स हटाए गए
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली में ब्रिटिश हाईकमीशन के सामने लगे बैरिकेड्स हटा दिए गए हैं। यह एक्शन ब्रिटेन में भारतीय दूतावास में खालिस्तानी प्रदर्शन के बाद उठाया गया है। भारतीय दूतावास में हुए प्रदर्शन के बाद भारत ने ब्रिटेन के सामने कड़ा विरोध जाहिर किया था।

भारत सरकार ने कहा था कि ब्रिटेन सरकार भारतीय हाईकमीशन को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराए। खालिस्तान समर्थकों ने इंडियन हाईकमीशन का तिरंगा उतार दिया था, हालांकि भारतीय राजनयिकों ने इस घटना के कुछ ही देर बाद और बड़ा तिरंगा हाईकमीशन पर लहराया था।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

दिल्ली में 2 राजाजी मार्ग स्थित ब्रिटेन के उच्चायोग के बाहर तैनात सुरक्षा को कम कर दिया गया है. ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस के घर के बाहर लगाए गए बैरिकेड्स को बुधवार हटा दिया गया. इसके पीछे की वजह क्‍या है, अभी आधिकारिक सूत्रों से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. लेकिन इसे लंदन में भारतीय उच्‍चायोग पर खालिस्‍तानी समर्थकों के प्रदर्शन से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

“सनसनीखेज झूठ…”: अमृतपाल सिंह मामले में बोले ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त-“…सख्ती से निपटेंगे”

ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने बुधवार को पंजाब की स्थिति के बारे में बताते हुए कहा, “सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे सनसनीखेज झूठ में कोई सच्चाई नहीं है.” भारतीय उच्चायुक्त दोरईस्वामी ने लंदन में भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी एक वीडियो संबोधन में कहा, “भारत में यात्रा के लिए स्थिति सामान्य है और यूके सहित सभी भारत की यात्रा करने वाले सुरक्षित हैं. मैं यहां यूके में अपने सभी दोस्तों, विशेष रूप से पंजाब में रिश्तेदारों वाले भाइयों और बहनों को आश्वस्त करता हूं कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे सनसनीखेज झूठ में कोई सच्चाई नहीं है.” दोरईस्वामी “वारिस पंजाब दे” के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के बारे में बात कर रहे थे.

ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त ने कहा, “आपके पैतृक मातृभूमि की स्थिति वैसी नहीं है, जैसी बताई जा रही है. राज्य के निर्वाचित मुख्यमंत्री और स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने टेलीविजन पर साक्षात्कार सहित विस्तृत जानकारी दी है, कृपया इन्हें देखें. विश्वास नहीं होता कि मुट्ठी भर लोग दुष्प्रचार करते हैं.” उच्चायुक्त ने कहा कि 18 मार्च को पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे के तत्वों के खिलाफ एक अभियान चलाया गया. उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं. खासकर इस संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह और कुछ अन्य तत्वों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं.

मीडिया पर कोई प्रतिबंध नहीं
विक्रम दोरईस्वामी ने कहा, “चार आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें वैमनस्य फैलाने, हत्या, पुलिस कर्मियों पर हमला आदि जैसे आरोप शामिल हैं. लगभग 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और यह वे लोग हैं, जिनके खिलाफ आपराधिक आरोप हैं. ऐसे अपराधों में शामिल व्यक्तियों से सख्ती से निपटा जाएगा.” उन्होंने कहा, “चार जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं सहित सभी संचार सेवाएं आज दोपहर तक उपलब्ध होंगी. राज्य भर में, ब्रॉडबैंड एक्सेस का उपयोग करने वाली इंटरनेट पहुंच प्रभावित नहीं हुई है. मीडिया पर कोई प्रतिबंध नहीं है.”

यूं बनी गिरफ्तारी की योजना
अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को गिरफ्तार करने की योजना कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान ही बन गई थी. मामले की सीधी जानकारी रखने वाले लोगों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि कथित तौर पर दोनों के बीच 2 मार्च को हुई बैठक में इस बारे में चर्चा हुई थी. आपको बता दें कि अमृतपाल सिंह सशस्त्र गार्डों के साथ घूमता है और उसके समर्थक खालिस्तानी अलगाववादी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का जिक्र करते हुए उसे “भिंडरावाले 2.0” कहते हैं.

दुबई में एक ट्रक ड्राइवर था
अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को वापस भारत भेजने के पीछे पाकिस्तान (Pakistan) की खुफिया एजेंसी आईएसआई का दिमाग है, जिसका उद्देश्य विदेशी सिख अलगाववादियों की मदद से पंजाब में एक बार फिर आतंकवाद को पुनर्जीवित करना है. अधिकारियों ने यह बात कही है. उन्होंने बताया कि करीब 30 साल का अमृतपाल सिंह दुबई में एक ट्रक ड्राइवर था. आईएसआई ने भारत से बाहर स्थित खालिस्तान समर्थकों की मदद से उसे चरमपंथी बनाया ताकि वह पंजाब को फिर से आतंकवाद के काले दिनों में धकेल सके.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post

विपक्षी दलों में राजनीतिक विचारधारा का द्वंद!

विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, जांच एजेंसियों का दुरुपयोग गलत

कोरोना वायरस संक्रमण के मौजूदा हालात पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend