ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भिखारी का स्वाभिमान….

UB India News by UB India News
March 21, 2023
in खास खबर, हास्य - व्यंग
0
भिखारी का स्वाभिमान….

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूरी दुनिया का फर्ज बनता है कि मुझे कुछ दे‚ भीख मेरा अधिकार है–उस स्वाभिमानी भिखारी ने चीख कर कहा और मूंछों पर ताव देने लगा॥। उसका आत्मविश्वास अच्छा लगा। मांगते वक्त हर किसी का आत्मविश्वास डगमगा सकता है‚ वोट मांगते समय परम दुदात नेता भी दीन लगता है। पर यह भिखारी एकदम पूरे विश्वास के साथ भीख मांग रहा था‚ मैंने पूछा आपके आत्मविश्वास का राज क्या है। भिखारी ने बताया कि वह पाकिस्तानी चैनल देखने का शौकीन है और पाकिस्तानी नेताओं के बयानों को नियमित तौर पर देखता है। भीख मांगने में प्रचंड आत्मवि·ाास का स्त्रोत पाकिस्तानी नेता हैं। अब पाकिस्तान दुनिया भर के राजदूतों को बुलाकर अपने देश की बदहाली दिखा रहा है और भीख मांग रहा है –दे दो‚ बाढ़ के नाम पर दे दो। उसे उम्मीद है कि भारत भी कुछ दे पर बिना मांगे दे। भारत सरकार का रवैया शोले फिल्म के ठाकुरवाला हो गया है–रामगढ़ वालों ने पागल कुत्तों के सामने रोटी डालना बंद कर दिया है। पाकिस्तान का काम सात दशकों से भीख पर ही चल रहा है। चलता ही जा रहा है। लगातार भीख पर चलने वाले बंदे में एक खास किस्म का आत्मविश्वास आ जाता है‚ वह यह समझने लगता है कि उसकी जिंदगी चलाना दूसरों की जिम्मेदारी है। भिखारी बहुत रोना गाना मचा देगा‚ यह सोचकर भी कई लोग भीख देते हैं। भिखारी को अपने शोर शराबे पर बहुत यकीन होता है। कई भिखारियों को लोग दयावश नहीं‚ मजबूरी में भीख देते हैं‚ भिखारी बार बार आपके सामने आकर खड़ा हो जायेगा‚ आपको चैन से खाना ना खाने देगा। पाकिस्तान अब इस काम में बहुत निपुण हो गया है। नेता तो नेता पाकिस्तान की आर्मी जनरल भी अब इस काम के एक्सपर्ट हो लिये हैं। पाकिस्तान के आर्मी जनरल ने अमेरिका से चिरौरी की कि आईएमएफ से कर्जा जल्दी दिलवा दो। जिस देश का आर्मी जनरल भी मांगने के काम में लग जाये‚ उस देश की भीख के प्रति प्रतिबद्धता विशिष्ट ही मानी जानी चाहिए। पाकिस्तान विशिष्ट भिखारी है‚ भीख स्वाभिमान के साथ कैसे मांगी जाये‚ यह सीखने के लिए पाकिस्तानी नेताओं और पाकिस्तानी जनरलों को फालो करना चाहिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
अमृतपाल सिंह पर सही है कार्रवाई………

अमृतपाल सिंह पर सही है कार्रवाई.........

बिहार दिवस पर विधि–व्यवस्था सर्वोच्य प्राथमिकता

बिहार दिवस पर विधि–व्यवस्था सर्वोच्य प्राथमिकता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend