ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लैंड फॉर जॉब :24 जगहों पर ED के छापे, 1 करोड़ कैश,600 करोड़ का घोटाला,सोना-चांदी समेत अन्य दस्तावेज बरामद

UB India News by UB India News
March 12, 2023
in अपराध, कारोबार
0
लैंड फॉर जॉब :24 जगहों पर ED के छापे, 1 करोड़ कैश,600 करोड़ का घोटाला,सोना-चांदी समेत अन्य दस्तावेज बरामद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लैंड फॉर जॉब (जमीन के बदले नौकरी) मामले में लालू परिवार पर शिकंजा कसता रहा है।  पटना, मुंबई और रांची में 24 जगहों पर इस मामले में ईडी ने सर्च किया। सर्च के दौरान एक करोड़ कैश, 1900 यूएस डॉलर, 540 ग्राम गोल्ड, और डेढ़ किलो गोल्ड ज्वैलरी समेत कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं। ED के मुताबिक मामले की तफ्तीश के दौरान पता चला कि करीब 600 करोड़ रुपए में से 350 करोड़ की अचल संपति खरीदी गई, और 250 करोड़ रुपए बेनामी प्रोपर्टी के जरिये रूट्स किये गए।

जांच के दौरान पता चला कि इसमें से ज्यादातर जमीन पटना के पॉश इलाकों में गलत तरीके से तत्कालीन रेलवे मंत्री लालू यादव के जरिए रेलवे में जॉब देने के नाम पर हड़प ली गई। इन जमीनों की आज के दौर में कीमत करीब  200 करोड़ रुपए है। बेनामी प्रोपर्टी जिन लोगों के नाम पर है, जिनके नाम पर शेल कंपनी है और जिन्हें फायदा पहुंचाया गया उनकी पहचान की गई है।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

इधर, ईडी की रेड के बाद CBI भी एक्टिव हो गई है। जांच एजेंसी ने शनिवार को बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव को पूछताछ के लिए समन भेजा और आज ऑफिस आने के लिए कहा। इससे पहले 4 फरवरी को भेजा गया था।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, तेजस्वी की पत्नी की तबीयत खराब होने की वजह से सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने वक्त मांगा है। ईडी की रेड के बाद उनकी पत्नी को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। वे गर्भवती हैं।

छापे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम जब साथ आते हैं तो रेड शुरू हो जाती है। 2017 में भी ऐसे ही हुआ था और अब 5 साल बाद भी वही हो रहा है।

इधर, बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शनिवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नीतीश और लालू पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लालू परिवार ने नौकरी के बदले जमीन ली है। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है तो विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं। नीतीश कुमार अवसरवादी नेता हैं।

ईडी ने 7 पॉइंट्स पर जानकारी दी
ईडी ने बताया कि अब तक की गई पीएमएलए जांच से पता चला है कि पटना और इसके आसपास अवैध रूप से लालू परिवार ने जमीनों का अधिग्रहण किया है। ये जमीनें लालू के परिवार ने रेलवे में नौकरी देने के नाम पर ली हैं। जमीन का इस समय रेट 200 करोड़ रुपए है। जमीन देने और लेने वालों की पहचान कर ली गई है।

ईडी ने चौथे पॉइंट में बताया है- दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में डी-1088 चार स्टोरी बंगला है। यह मेसर्स ए-बी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर है। इस कंपनी का कंट्रोल तेजस्वी यादव और लालू परिवार के पास है। इसे तेजस्वी यादव अपने आवासीय संपत्ति की तरह यूज करते हैं। इसका बाजार रेट इस समय 150 करोड़ रुपए है, जबकि इसे चार लाख में लिया गया था।

ईडी ने पांचवे पॉइंट में बताया कि कैंडिडेंट्स से चार प्लॉट महज 7.50 लाख रुपए में आरजेडी के पूर्व विधायक अबु दोजाना ने खरीदे। इस डील में साढ़े तीन करोड़ का लाभ अबु दोजाना और राबड़ी देवी को हुआ।

छापों से जुड़े अपडेट्स...

  • लालू यादव ने कहा संघ और भाजपा के विरुद्ध मेरी वैचारिक लड़ाई रही है और रहेगी। मैंने कभी भी घुटने नहीं टेके हैं। मेरे परिवार और पार्टी का कोई भी व्यक्ति आपकी राजनीति के सामने झुकेगा नहीं।
  • लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने ED की कार्रवाई का वीडियो शेयर कर ट्वीट कर लिखा है, ‘सेप्टिक टैंक की खुदाई से गैस मिली। चाय बनाने के लिए मोदी साहब के लिए भर-भर ट्रक लेके गए हैं जमाई।’
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘पिछले 14 घंटे से मोदी जी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर पर ED बैठा रखी है। उनकी गर्भवती पत्नी और बहनों को सताया जा रहा है। लालू प्रसाद यादव बुजुर्ग हैं, बीमार हैं, तब भी मोदी सरकार ने उनके प्रति मानवता नहीं दिखाई। अब पानी सिर के ऊपर से चला गया है।’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

पटना में चार साल बाद ऐसे उपद्रव की जवाब तलाश रही सरकार …………

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में प्रदर्शन की आग 22 जुलाई को पटना भी पहुंच गई। यहां पर ऐसा प्रदर्शन होगा, इसका अंदाजा किसी...

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बाद हरकत में सम्राट सरकार, सभी जिलों के एसपी अलर्ट पर

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर लगी छात्र प्रदर्शन की आंच से पटना भी झुलस गया है। बुधवार को छात्रों के...

Next Post
मेरे पिता ने मेरा यौन उत्पीड़न किया…’, दिल्‍ली महिला आयोग की चीफ स्‍वाति मालीवाल

मेरे पिता ने मेरा यौन उत्पीड़न किया...', दिल्‍ली महिला आयोग की चीफ स्‍वाति मालीवाल

सिसोदिया, लालू एंड फैमिली और के. कविता पर जांच से उठे सवाल, BJP ने दिए तीखे जवाब

सिसोदिया, लालू एंड फैमिली और के. कविता पर जांच से उठे सवाल, BJP ने दिए तीखे जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend