ADVERTISEMENT
Thursday, August 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हम कौशल जैसे क्षेत्रों में जितना अव्वल होंगे हमें उतनी सफलता मिलेगी: PM मोदी

UB India News by UB India News
March 12, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
हम कौशल जैसे क्षेत्रों में जितना अव्वल होंगे हमें उतनी सफलता मिलेगी: PM मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान (PM विकास) पर बजट के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने वेबिनार को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज बजट का यह वेबिनार भारत के करोडो़ं लोगों के हुनार और उनके कौशल को समर्पित है. हम कौशल जैसे क्षेत्रों में जितना अव्वल होंगे हमें उतनी सफलता मिलेगी. पीएम मोदी ने आगे कहा कि इसे लेकर कई सुझाव भी आए हैं. सभी स्टैक हॉल्डर्स ने इस बजट को कैसे सार्थक बनाया जाए इस पर चर्चा की. जो चर्चा संसद में होती है जो चर्चा सांसद करते हैं वैसे ही गहन विचार जनता की ओर से हमें मिला है.

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान (PM विकास) पर बजट के बाद वेबिनार को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा कि इस बार जो बजट आया है उसे हम किस तरह से जल्द से जल्द लागू करें और स्टैक हॉल्डर्स के साथ किस प्रकार से इसे काम में लाया जाए इस पर खासा चर्चा हुई है. शहरों में विभिन्न कारीगर हैं जो अपने कौशल से औजार का उपयोग कर अपना जीवन यापन करते हैं, PM विश्वकर्मा का फोकस ऐसे एक बिखरे हुए समुदाय की तरफ है. महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज कल्पना को देखें तो गांव के जीवन में खेती किसानी के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं.

RELATED POSTS

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

भारत के करोड़ों लोगों के हुनर को समर्पित ये वेबिनार
पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये बजट वेबिनार भारत के करोड़ों लोगों के हुनर और उनके कौशल को समर्पित है। कौशल जैसे क्षेत्र में हम जितना विशेष होंगे, जितनी टार्गेटेड अप्रोच होगी तभी हमें बेहतर परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम-विश्वकर्मा योजना उसी सोच का नतीजा है।

करोड़ों युवाओं के कौशल को बढ़ाने की दिशा में किया काम
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कौशल भारत मिशन और कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से पिछले कुछ वर्षों में हमने करोड़ों युवाओं के कौशल को बढ़ाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में काम किया है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हमारे कारीगरों को सरकार से जो हस्तक्षेप की आवश्यकता थी, वो नहीं मिल पाई।

आज कई लोग अपना पुश्तैनी और पारंपरिक व्यवसाय छोड़ रहे हैं। हम इस वर्ग को ऐसे ही अपने हाल पर नहीं छोड़ सकते। पीएम मोदी ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान भारत के कारीगरों और शिल्पकारों के लिए रहा है, इसका उद्देश्य उन्हें अपने सामान की क्षमता, दायरा और पहुंच बढ़ाने की अनुमति देना है।

पीएम-विश्वकर्मा योजना का फोकस
कारीगरों के महत्व पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गांव की अर्थव्यवस्था के बारे में जानने वाले जानते हैं कि हो सकता है कि वहां रहने वाले किसी परिवार में फैमिली डॉक्टर न हो, लेकिन फैमिली ज्वैलर जरूर हो। हमारे देश में कारीगरों का इतना महत्व है।

यह योजना उनकी बेहतरी की ओर निर्देशित है। पीएम ने गांवों और शहरों के कारीगरों को लेकर कहा कि ये सभी अपने हाथ के कौशल से औजार का उपयोग करते हुए जीवन यापन करते हैं। पीएम-विश्वकर्मा योजना का फोकस ऐसे ही एक बहुत बड़े और बिखरे हुए समुदाय की तरफ है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों को भी दी जाए प्राथमिकता
पीएम मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की दृष्टि गांव के प्रत्येक वर्ग के विकास को समाहित करती है। केवल कृषि और खेती ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों और पहलुओं को भी समान रूप से आधुनिक, मजबूत और प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

पीएम-विश्वकर्मा योजना से करोड़ों लोगों की बड़ी मदद होने जा रही है। हर विश्वकर्मा साथी को आसानी से लोन मिले, उनका कौशल बढ़े यह सुनिश्चित किया जाएगा।

पीएम-विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य
पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों की समृद्ध परंपरा को संरक्षित करने के साथ-साथ उनका विकास करना पीएम-विश्वकर्मा योजना का मुख्य उद्देश्य है।

पीएम मोदी ने कहा कि हम विश्वकर्मा फेलो को वैल्यू चेन सिस्टम का हिस्सा बनाकर ही उन्हें मजबूत और सशक्त बना सकते हैं। हमें उन्हें प्रशिक्षित करना चाहिए और उन्हें देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने के लिए आवश्यक उपकरण और तकनीक प्रदान करनी चाहिए। हमारा लक्ष्य न केवल स्थानीय बाजार है, बल्कि वैश्विक बाजार भी है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि सभी विश्वकर्मा साथियों को संभालें और उनमें जागरूकता बढ़ाएं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
August 1, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 28, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

Next Post
साउथ तक पहुंची दिल्ली शराब घोटाले की आंच, ED दफ्तर में KCR की बेटी कविता से पूछताछ जारी

साउथ तक पहुंची दिल्ली शराब घोटाले की आंच, ED दफ्तर में KCR की बेटी कविता से पूछताछ जारी

जब BJP से अलग होता हूं तो होती है छापेमारी ,इस पर अब मैं क्या बोल सकता हूं?

जब BJP से अलग होता हूं तो होती है छापेमारी ,इस पर अब मैं क्या बोल सकता हूं?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend