ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

न्यूयॉर्क टाइम्स में कश्मीर पर विवादित लेख और पीएम मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार

UB India News by UB India News
March 10, 2023
in Lokshbha2024, मीडिया
0
न्यूयॉर्क टाइम्स में कश्मीर पर विवादित लेख और पीएम मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क टाइम्स सहित विदेशी मीडिया पर तीखा हमला करते हुए उन पर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया. ट्वीट करते हुए मंत्री ने देश और प्रधानमंत्री को बदनाम करने के लिए विदेशी मीडिया को फटकार लगाई.

अनुराग ठाकुर ने लिखा, न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत के बारे में कुछ भी प्रकाशित करते समय तटस्थता को बहुत पहले छोड़ दिया था. कश्मीर में प्रेस की स्वतंत्रता पर न्यूयार्क टाइम्स की तथाकथित राय भारत और उसके लोकतांत्रिक संस्थानों व मूल्यों के बारे में उसके दुष्प्रचार का भाग है.

RELATED POSTS

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

पीएम के बारे में झूठ फैला रहे- अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आगे बोले, न्यूयार्क टाइम्स व अन्य विदेशी मीडिया द्वारा भारत और हमारे लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में झूठ फैला रहे हैं. इस तरह के झूठ लंबे समय तक नहीं चल सकते.

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘कुछ विदेशी मीडिया भारत और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ द्वेष पाल रहे हैं और लंबे समय से व्यवस्थित रूप से हमारे लोकतंत्र और बहुसंख्यक समाज के बारे में झूठ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. मंत्री ने कहा, भारत में प्रेस की स्वतंत्रता अन्य मौलिक अधिकारों की तरह ही पवित्र है.

कश्मीर में प्रेस की आजादी के बारे में फैलाया गया झूठ निंदनीय- अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, भारत में लोकतंत्र और हम लोग बहुत परिपक्व हैं और हमें इस तरह के एजेंडे से चलने वाले मीडिया से लोकतंत्र के व्याकरण को सीखने की जरूरत नहीं है. एनवाईटी द्वारा कश्मीर में प्रेस की आजादी के बारे में फैलाया गया झूठ निंदनीय है. भारतीय ऐसी मानसिकता को भारत की धरती पर अपने एजेंडे को चलाने की अनुमति नहीं देंगे.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने का भी आरोप लगाया. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस को अपना मकसद स्पष्ट करना चाहिए. विदेश जाना और अपने देश को बदनाम करना कांग्रेस और राहुल गांधी की संस्कृति है. राहुल गांधी को नफरत फैलाना बंद करना चाहिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

by UB India News
July 30, 2026
0

भारत में डिजिटल कम्युनिकेशन तेजी से सार्वजनिक बातचीत और चर्चाओं को आकार दे रहा है। हाल के वर्षों में, प्राइवेट...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

क्या चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी होने वाली है?

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर विवादों में हैं। मनीष कश्यप ने हाल में अपनी गाड़ी के...

लोक व देशहित से जुड़े मुद्दों पर समाज और सरकार की तरफ से ऐसी ही सक्रियता जरूरी है……………..

लोक व देशहित से जुड़े मुद्दों पर समाज और सरकार की तरफ से ऐसी ही सक्रियता जरूरी है……………..

by UB India News
June 23, 2026
0

पूरे देश के लिए अग्नि परीक्षा बनी नीट की सफलता के बाद सरकार में राहत है। मैसेजिंग एप टेलीग्राम पर...

4 पत्रकारों को 5 दिन की जेल…

4 पत्रकारों को 5 दिन की जेल…

by UB India News
December 16, 2025
0

महाराष्ट्र विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति ने विधायक (एमएलसी) अमोल मिटकरी की छवि को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने और...

Next Post
जिनपिंग तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बने

जिनपिंग तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बने

केंद्रीय कर्मचारियों को OPS का लाभ देने जा रही मोदी सरकार

केंद्रीय कर्मचारियों को OPS का लाभ देने जा रही मोदी सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend