ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

होली से पूर्व कैबिनेट की बैठक 16 एजेंडों पर लगी मुहर

UB India News by UB India News
March 7, 2023
in कैबिनेट, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
होली से पूर्व कैबिनेट की बैठक 16 एजेंडों पर लगी मुहर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कल शाम बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 16 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दरभंगा एम्स के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए मंजूरी दे दी। हालांकि शिक्षक अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी है। उम्मीद थी कि नीतीश कैबिनेट की बैठक में सातवें शिक्षक नियोजन को मंजूरी दे दी जाएगी, लेकिन खबर है कि इस पर चर्चा भी नहीं हुई। ऐसे में होली से पहले शिक्षक अभ्यर्थियों को निराशा हाथ लगी है।

नीतीश कैबिनेट में उन प्रस्ताओं पर लगी मुहर

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

बिहार कैबिनेट ने कनीय अभियंता बाहाली के लिए बनाई गई नई नियमावली को मंजूरी दे दी है। नई नियमावली के अनुसार, बिहार से उत्तीर्ण छात्रों को वेटेज मिलेगा। इसके अलावे सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी कॉलेजों से पास छात्र-छात्राओं को 40 फीसदी आरक्षण मिलेगा। वहीं, कॉन्ट्रेक्ट पर पहले से काम कर रहे कर्मियों को 25 फीसदी का रिजर्वेशन दिया जाएगा।

बिहार के दरभंगा जिले के बहादुरपुर में एम्स बनाया जाएगा। एम्स निर्माण के लिये बिहार सरकार ने जमीन का आवंटन कर दिया है। सरकार ने 150 एकड़ जमीन एम्स को दी है। दरभंगा के शोभन बाइपास के पास यह जमीन दी गयी है।

वहीं छपरा में पावर ग्रिड के लिए भी बिहार सरकार ने जमीन का आवंटन किया है।

बक्सर और समस्तीपुर में खनिज संपदा को लेकर लीज पर जमीन राज्य सरकार ने दी है।

नीतीश कैबिनेट ने बांका के अमरपुर बाइपास को स्वीकृति दी गयी है। 74.24 करोड़ की लागत से 7 किलोमीटर बाइपास का निर्माण होगा।

सीएम नीतीश ने दी होली की बधाई

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश और देशवासियों को होली और शब-ए-बारात की बधाई और शुभकामनाएं दी है। नीतीश कुमार ने अपने बयान में कहा है कि होली सामाजिक समरसता का प्रतिक है। होली का यह त्योहार बिहारवासियों की जिंदगी में खुशियों का नया रंग लेकर आएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
तमिलनाडु मामले में फेक VIDEO वायरल मामले में एक गिरफ्तार, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया

तमिलनाडु मामले में फेक VIDEO वायरल मामले में एक गिरफ्तार, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया

एकजुटता एकमात्र विकल्प

एकजुटता एकमात्र विकल्प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend