ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कर्नाटक में बीजेपी विधायक के घर से मिला बेहिसाब पैसा!, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए पूर्व सीएम सिद्धारमैया

UB India News by UB India News
March 4, 2023
in Lokshbha2024, दक्षिण भारत
0
कर्नाटक में बीजेपी विधायक के घर से मिला बेहिसाब पैसा!, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए पूर्व सीएम सिद्धारमैया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक में उस वक्त झटका लग गया जब राज्य में उनके ही विधायक के घर से बेहिसाब नकदी के रूप में काला धन बरामद किया गया. लोकायुक्त की एंटी करप्शन ब्रांच ने बुधवार (2 मार्च) को  बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल को 40 लाख रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया ही था कि एक गुप्त टिप ने लोकायुक्त के सामने विधायक के काले धन के आर्थिक साम्राज्य को खोल कर रख दिया.

कर्नाटक के लोकायुक्त को गुप्त जानकारी मिली थी, प्रशांत अपने पिता की तरफ से एक ठेके की मंजूरी के लिए पैसे की पहली किस्त लेने वाला है. लोकायुक्त ने अपनी टीम के साथ बड़ी सावधानी से जाल बिछाया और प्रशांत को 40 लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया.

RELATED POSTS

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

ठीक उसी समय उन्होंने BWSSB में मुख्य लेखाकार प्रशांत मदल के ऑफिस की तलाशी ली. जहां से उनको 1.7 करोड़ रुपये कैश मिले. आनन-फानन में विधायक पुत्र समेत 5 लोगों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया. कस्टडी-जांच में पूछताछ के दौरान लोकायुक्त को पता चला कि जो पैसा उन्होंने बरामद किया है, यह विधायक के घर में मिल सकने वाले पैसा का 10वां हिस्सा भी नहीं है.

फिर क्या था लोकायुक्त ने गुप्त सूचना के आधार पर अगले ही दिन विधायक विरुपक्षप्पा के घर पर धावा बोल दिया. विधायक के घर में तलाशी लेने गई टीम की आंखें उस समय फटी रह गईं जब उनको वहां पर नोटों का बेड मिला.

उधर रिश्वत कांड में नाम आने के बाद BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने आज  बेंगलुरु में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज विधायक मदल विरुपक्षप्पा को तुरंत अरेस्ट करने और CM बसवराज बोम्मई से इस्तीफे की मांग करते हुए पार्टी के बेंगलुरू जिला कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व सीएम सिद्धारमैया सहित कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

फरार चल रहे हैं बीजेपी विधायक

बीजेपी MLA के बेटे को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इसके बाद MLA के घर और दफ्तर से 8 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश बरामद हुआ था। लोकायुक्त ने इस मामले में MLA को आरोपी नंबर वन बनाया है। लेकिन गुरुवार को हुई इस घटना के बाद से ही MLA अंडर ग्राउंड हो गए हैं। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, नेता प्रतिपक्ष सिद्धरामैया सहित कई स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जब ये नेता CM बोम्मई के घर का घेराव करने के लिए निकले तो पुलिस ने इन्हें डिटेन कर लिया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

by UB India News
July 14, 2026
0

तमिलनाडु की थलापति विजय सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट के उस...

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

by UB India News
July 7, 2026
0

हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदु्द्दीन ओवैसी को इस बात की आशंका है कि जिस तरह से एसआईआर हो...

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

by UB India News
June 9, 2026
0

यह जगजाहिर है कि जब हिंदुत्व की राजनीति की बात आती है, तो तमिलनाडु इसके हाशिये पर खड़ा दिखता है,...

कर्नाटक कांग्रेस के अंदर क्यों मचा हुआ जबर्दस्त घमासान ………….

कर्नाटक की कहानी; कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक या बीजेपी के भाग्य खुले……………….

by UB India News
May 29, 2026
0

कर्नाटक में कांग्रेस ने कार्यकाल के बीच सीएम बदल दिया। 77 साल के सिद्धारमैया की जगह 64 साल के डीके...

कर्नाटक का नाटक खत्‍म…………

कर्नाटक का नाटक खत्‍म…………

by UB India News
May 28, 2026
0

कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से चल रहे सत्ता हस्तांतरण के विवाद पर आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने निर्णायक कदम उठा...

Next Post
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन निकले कैंसर के मरीज

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन निकले कैंसर के मरीज

मेघालय में संगमा सरकार की राह मुश्किल

मेघालय में संगमा सरकार की राह मुश्किल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend