ADVERTISEMENT
Friday, August 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विदेशी जमीं से राहुल ने भारत सरकार पर बोला हमला

UB India News by UB India News
March 4, 2023
in टेक्नोलॉजी
0
विदेशी जमीं से राहुल ने भारत सरकार पर बोला हमला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी लंदन गए हुए हैं। वहां उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी कार्यक्रम में उन्होंने भारत की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने भारत में संस्थाओं के नियंत्रण में होने की बात कही। साथ ही उन्होंने अपने फोन की जासूसी किए जाने का आरोप भी लगाया। राहुल गांधी ने कैंब्रिज में बिजनेस स्कूल में संबोधन के दौरान भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके फोन की जासूसी की जाती है।

फोन में पेगासस के जरिए जासूसी की गई: राहुल

RELATED POSTS

एआई स्पर्धा से उठ रहे है सवाल – कौन तय करेगा कि दुनिया कैसे सोचेगी…………..

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जासूसी का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि फोन में पेगासस के जरिए उनकी जासूसी की गई। लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल ने कहा कि उन्हें खुफिया अधिकारी ने बताया कि वो बातचीत करते समय सावधान रहा करें, क्योंकि उनकी बातचीत रिकॉर्ड की जा रही है। राहुल ने कहा कि भारत में उनके ऊपर कई क्रिमिनल केस जबरन दर्ज किए गए हैं। राहुल ने ये भी कहा कि भारत में मीडिया और न्यायपालिका सरकार के कंट्रोल में है।

हम ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख सकते: कांग्रेस नेता

राहुल गांधी ने कहा कि हम ऐसी दुनिया बनते हुए नहीं देख सकते, जो लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी हुई न हो। राहुल गांधी के संबोधन का विषय ‘लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी’ था। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया में लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए नई सोच की जरूरत की बात कही। साथ ही ये भी कहा कि इसे किसी पर थोपा न जाए।

बड़े पैमाने पर असमानता और आक्रोश सामने आया है: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने भारत और अमेरिका जैसे लोकतांत्रिक देशों में निर्माण क्षेत्र में गिरावट का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि इस बदलाव बड़े पैमाने पर असमानता और आक्रोश सामने आया है, जिस पर तत्काल ध्यान देने और संवाद की जरूरत है। सैम पित्रोदा ने राहुल के कैम्ब्रिज वाले भाषण का वीडियो जारी किया। राहुल ने कहा कि कई नेताओं के फोन में पेगसस टूल था।

राहुल गांधी ने कहा, “मेरे अपने फोन में पेगासस था। बड़ी संख्या में राजनेताओं के फोन पर पेगासस है। मुझे खुफिया अधिकारी ने बुलाया और बताया कि फोन पर बातचीत करते समय सावधान रहा करें, हम बातचीत की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं, इसलिए यह निरंतर दबाव है जिसे हम महसूस करते हैं। विपक्षी नेताओं पर केस हो रहे हैं। मेरे ऊपर ऐसे मामलों में क्रिमिनल केस दर्ज हैं, जो किसी भी हालत में क्रिमिनल केस के दायरे में नहीं आते। बतौर विपक्षी नेता मुझे लगता है कि लोगों से बात करना बहुत कठिन है।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

इंटरनेट बैकएंड एल्गोरिदम, डाटा व एआई के जरिये एक नई सामाजिक-आर्थिक वर्गीय व्यवस्था पैदा कर रहा !

एआई स्पर्धा से उठ रहे है सवाल – कौन तय करेगा कि दुनिया कैसे सोचेगी…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

अमेरिका दुनिया के सबसे उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल बेच रहा है, जबकि चीन दूसरे सबसे उन्नत एआई मॉडल मुफ्त...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

क्या CJP प्रोटेस्ट में  FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !

क्या CJP प्रोटेस्ट में FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली में CJP के समर्थन में जुटे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आपस की बात छिपाने के लिए एक नई तकनीक...

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

by UB India News
July 6, 2026
0

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

Next Post
मिलनाडु की घटना पर सदन में हंगामा, नेता प्रतिपक्ष बोले- मामले को दबा रही सरकार

मिलनाडु की घटना पर सदन में हंगामा, नेता प्रतिपक्ष बोले- मामले को दबा रही सरकार

पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत…

पूर्वोत्तर में भाजपा की जीत...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend