ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ये तो हद हो गई…………..

UB India News by UB India News
March 2, 2023
in खास खबर, पटना, भाजपा, हास्य - व्यंग
0
ये तो हद हो गई…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में बजट पेश होने के बाद भाजपा के दो विधायक आपस में भिड़ गए। मीडिया के सामने बजट पर प्रतिक्रिया देने के समय भाजपा के दो विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। एक-दूसरे को विधायकों ने भाषाई मर्यादा में रहने की नसीहत भी दे डाली। सोशल मीडिया पर भाजपा के विधायकों के बीच तू-तू, मैं-मैं की घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। राजद ने भी वीडियो शेयर कर चुटकी ली है।

भोजपुरी में एक कहावत है। करनी ना धरनी..धियवा ओठ बिदोरनी। मतलब ये है कि कुछ काम भी न करना और नखरे भी दिखाना। बिहार बीजेपी में इन दिनों यही चल रहा है। केंद्रीय नेतृत्व से अमित शाह बिहार आकर राज्य की सत्ता पर पार्टी को काबिज कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बिहार बीजेपी नेता कैमरे के फ्रेम में आने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे हैं। जरा नीचे दिये गये वीडियो को गौर से देखिए। अरुण सिन्हा नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ विधानसभा परिसर में बने मीडिया के पोडियम के सामने खड़े हैं। उनके बगल में एक और विधायक संजय सिंह हैं। संजय सिंह तनकर खड़े हैं। अरुण सिन्हा कह रहे हैं कि ऐसा क्यों कर रहे हैं। हम तो आपको जगह दे रहे थे। उसके बाद अरुण सिन्हा पीछे हो जाते हैं। विधायक से कहते हैं कि आप ही आइए सामने। उसके बाद संजय सिंह कुछ बोलते हैं। अरुण सिन्हा कहते हैं ऐसा क्यों बोल रहे हैं भाई?

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

विधानसभा परिसर में दोनों विधायकों की धक्का-मुक्की पोडियम के सामने लगे कैमरे में कैद हो जाती है। थोड़ी देर बाद वही वीडियो सोशल मीडिया पर भी आ जाता है। जिसमें दोनों विधायकों की नोंक-झोंक दिखती है। राजद के ट्वीटर हैंडल पर तत्काल ये वीडियो आ जाता है। उसमें लिखा गया है कि बिहार विधानसभा में फोटो खिंचाने के लिए बीजेपी के दो वरिष्ठ विधायक आपस में ख़ूब लड़े। अगर कैमरा और गोदी मीडिया नहीं हो तो बीजेपी इस देश में दो सर्वाइव नहीं कर पाएगी, यह बात भाजपाई समझते है इसलिए फोटो के लिए झगड़ते है। यहां भोजपुरी कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है। मुद्दे की बात और सरोकार से दूर पार्टी के दो विधायकों का इस तरह खुलेआम भिड़ जाना क्या दर्शाता है? सियासी जानकार मानते हैं कि बीजेपी के अंदरखाने गुटबाजी चरम पर है। दोनों विधायकों का आपस में भिड़ना इसी ओर इशारा कर रहा है।

विपक्ष की कुर्सी भी नहीं बचेगी!
वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए वरिष्ठ पत्रकार रूपेश कुमार ने लिखा है- यही हाल रहा न…अभी तो सत्ता से बेदखल हुए हैं, विपक्ष की कुर्सी भी नहीं बचेगी। हुआ यूं कि मंगलवार को बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा मीडिया के पोडियम के सामने खड़े हुए। उनके साथ अरुण सिन्हा और विधायक संजय सिंह भी खड़े थे। अरुण सिन्हा बीच में खड़े थे। उनके बगल में विधायक संजय सिंह। शायद अरुण सिन्हा और संजय सिंह को जगह कम पड़ रही थी। दोनों आपस में भिड़ गये। अंत में विजय सिन्हा दोनों की ओर ध्यान से देखते हुए बीच में आकर खड़े हो गये। अरुण सिन्हा वरिष्ठ विधायक हैं और उन्होंने संजय सिंह को भाषा की मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी।

आपस में नोंकझोंक
जब ये पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया। उसके बाद मीडियाकर्मियों के अलावा राजनीतिक दलों ने इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। लोग इस वीडियो की आलोचना करते हुए बीजेपी नेताओं को धिक्कार रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग चटखारे लेकर इसे देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। ये पूरा वाकया बता रहा है कि बीजेपी नेताओं के पास करने को कुछ नहीं लड़ने को बहुत कुछ है। इसलिए सियासी जानकार भी भोजपुरी की कहावत को इस वाकये पर सटीक बताते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
बिहार विधानसभा में महागठबंधन और भाजपा के विधायक सभी मर्यादा भूल चुके ?

बिहार विधानसभा में महागठबंधन और भाजपा के विधायक सभी मर्यादा भूल चुके ?

ईमानदारी की आड़ में भ्रष्टाचार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुखद है…….

ईमानदारी की आड़ में भ्रष्टाचार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुखद है.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend