ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जन्मदिन विशेष : विकास की नई परिभाषा रचते गढ़ते नीतीश कुमार

UB India News by UB India News
March 2, 2023
in दिन विशेष, मुख्यमंत्री
0
जन्मदिन विशेष : विकास की नई परिभाषा रचते गढ़ते नीतीश कुमार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 73वां जन्मदिन हैं। इस मौके पर देशभर के दिग्गज नेता सीएम को बधाई दे रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री और नीतीश कुमार के पुराने मित्र नरेंद्र मोदी ने भी इस खास दिन पर उन्हें बधाई दी।

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जन्मतिथि एक मार्च है। पीएम ने इस खास दिन पर ट्वीट कर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी बेहद खास अंजाद में सीएम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि हमारे पुराने मित्र छोटे भाई बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके सफल, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।

RELATED POSTS

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

जन्मदिन विशेष: विश्वभर में छाया नीतीश मॉडल, बिहार को मुख्यमंत्री ने अन दिलाई नयी पहचान, जानें उपलब्धि व प्रयास

आजादी के बाद भारत कई तरह के राजनीतिक परिवर्तन का साक्षी रहा है. इन परिवर्तनों का एक वैचारिक आधार रहा है. भारत संपूर्ण विश्व में ज्ञान की परंपरा के सृजन व वाहक राष्ट्र के रूप में ख्यात है. बिहार इन्हीं वैचारिक मूल्यों की जन्म और पोषक भूमि रही है.

आजादी के बाद भारत कई तरह के राजनीतिक परिवर्तन का साक्षी रहा है. इन परिवर्तनों का एक वैचारिक आधार रहा है. भारत सम्पूर्ण विश्व मे ज्ञान की परंपरा के सृजन वाहक राष्ट्र के रूप में ख्यात है. बिहार इन्हीं वैचारिक मूल्यों की जन्म और पोषक भूमि रही है. बिहार की इस ज्ञान भूमि को गौतम बुद्ध, महावीर एवं महात्मा गांधी ने सिंचित एवं विकसित किया है. नीतीश कुमार ने अपने सामाजिक सरोकार एवं कार्यों से नये वैचारिक युग की शुरुआत की, जिसकी ज्ञान परंपरा की धारा बिहार की वैचारिक ज्ञान परंपरा से जुड़ती है. उन्होंने राजनीति में मूल्यों के साथ ही भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित किया. उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास के नये प्रतिमान गढ़े हैं. उन्होंने बिहार में समावेशी विकास की अवधारणा को मूर्त आकार दिया है.

इस वर्ष यह प्रदेश विकास दर (10.98%) में पूरे देश में तीसरे स्थान पर है. 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में नयी सरकार के गठन के साथ ही बिहारवासियों में नयी आशा एवं उम्मीदों का संचार हुआ. उन्होंने क्रमबद्ध तरीके से बिहार के विकास को नयी ऊंचाइयां दीं. सर्वप्रथम ‘कानून का राज स्थापित किया. उसके उपरांत, बिहार पहला राज्य बना, जहां ‘महिला केंद्रित’ विकास को बल मिला. उन्होंने पंचायती राज अधिनियम 2006 के तहत राज्य के पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में 50% पद महिलाओं के लिए आरक्षित किये इससे सामाजिक ताने-बाने में चिरप्रतीक्षित एवं सकारात्मक बदलाव दिखने लगा. ज्ञान संपूर्णता में समाज को समृद्ध और सशक्त बनाता है. जब तक महिलाएं शिक्षित एवं जागरूक नहीं होंगी, तब तक समाज मध्ययुगीन जकड़बंदियों से बाहर नहीं निकलेगा. ‘साइकिल’ उत्तरोत्तर विकास के प्रतीक के रूप में बिहार की लड़कियों के जीवन का अंग बना.

प्रदेश में सड़कों के निर्माण ने उनके लिए घर से विद्यालय की दूरी को कम कर दिया. ‘पोशाक योजना’ ने उन्हें आत्मसम्मान का बोध कराया. ‘कानून के राज’ ने उनके लिए स्कूलों और कॉलेजों के सुरक्षित रास्ते खोल दिये. लड़कियों के लिए खुले आकाश ने उनके सपनों को पंख लगा दिया. विकास के इस ‘नीतीश मॉडल’ की केवल देश में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना हुई. इन सभी योजनाओं के कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिले. प्रदेश में जहां वर्ष 2005 में दसवीं पास करने वाली छात्राओं की संख्या 1.7 लाख थी, जो 2022 में 6.8 (बिहार बोर्ड) लाख हो गयी. स्कूल से दूर रहने वाले बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए ‘संकल्प अभियान’ की शुरुआत हुई थी. उसका सार्थक परिणाम प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में देखने को मिला.

बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के विकास और उसके जीवन स्तर में सुधार हेतु कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. उस कार्यक्रम का लाभ यहां के महिलाओं को मिल रहा है. ‘जीविका दीदी’ के माध्यम से बिहार की महिलाएं न केवल केवल साक्षर, बल्कि आर्थिक रूप से समृद्ध और संबल भी बन रही हैं. परिणाम है कि आज बिहार में महिला पुलिस बल की संख्या 29% तक पहुंच गयी है, जो कि राष्ट्रीय औसत से 13% अधिक है. प्रदेश में स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था भी की गयी है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

आज, छह जुलाई का दिन राष्ट्रवाद और निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत...

दिल्ली चुनाव में मोदी ने कैसे निकाला जीत का फॉर्मूला…

PM मोदी के 12 साल, सबसे लंबी अवधि तक चुने हुए पीएम रहने के रिकॉर्ड को तोड़ा, क्या हैं उपलब्धियां?

by UB India News
June 12, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 12 वर्षों से ज्यादा समय से सत्ता पर काबिज हैं। इस दौरान पीएम ने कई बड़ी...

Next Post
ये तो हद हो गई…………..

ये तो हद हो गई..............

बिहार विधानसभा में महागठबंधन और भाजपा के विधायक सभी मर्यादा भूल चुके ?

बिहार विधानसभा में महागठबंधन और भाजपा के विधायक सभी मर्यादा भूल चुके ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend