ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अंतर्द्वंद्व से घिरे महागठबंधन की कल पूर्णिया में महारैली

UB India News by UB India News
February 24, 2023
in खास खबर, पूर्णिया, बिहार
0
अंतर्द्वंद्व से घिरे महागठबंधन की कल पूर्णिया में महारैली
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के पूर्णिया में होने वाली महागठबंधन की रैली शुरू होने से पहले ही विवाद की भेंट चढ़ती दिख रही। दरअसल, हुआ ये कि सात दलों के आह्वान पर आयोजित रैली को लेकर पोस्टर जारी किया गया है। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री पद के दावेदार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को बड़ी ही महीन राजनीति के तहत पोस्टर से ही गायब कर दिया गया है। यह दीगर है कि इस पोस्टर में दूसरे दलों के सर्वमान्य नेताओं को जगह दी गई है।

अंतर्द्वंद्व से घिरा है महागठबंधन
महागठबंधन के भीतर पहले से ही एक दूसरे के प्रति अविश्वास का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपदस्थ करने को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की मुहिम को कांग्रेस का साथ नहीं मिला। कांग्रेस राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार मानती है। इधर, पीएम की दावेदारी भले नीतीश कुमार न करें पर महागठबंधन के अन्य दल विशेष कर जेडीयू और आरजेडी उन्हें पीएम उम्मीदवार के रूप में विपक्षी एकता की मुहिम को ताकत दे रहे हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स बजट बाजार- बजट के अनुकूल और उच्च गुणवत्ता वाले उपकरणों के लिए नंबर 1 इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर |

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

यहां तक कि राज्य में तेजस्वी यादव की ताजपोशी को लेकर भी महागठबंधन में एका नहीं है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह 2025 में भी आरजेडी नेता को सीएम उम्मीदवार के रूप में नहीं देखते हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के कई नेता तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए बयानों का तीर चलाए जा रहे हैं। मंत्रिपरिषद के विस्तार को लेकर भी नीतीश कुमार कुछ कह रहे हैं और तेजस्वी यादव कुछ। सच्चाई यही है कि विधायकों की संख्या के अनुसार, दो और मंत्री पद मिलना चाहिए पर यहां भी कांग्रेस को घोर निराशा का सामना करना पड़ रहा है।

अब पोस्टर से राहुल भी गायब
अभी रैली को एक दिन ही बचे हैं और पोस्टर जारी करने में महागठबंधन के नेताओं ने राहुल गांधी का ख्याल ही नहीं रखा। इन्हें पोस्टर में भी जगह नहीं मिली। अंदरखाने से जो सूचना मिल रही कि उसमें कहा जा रहा है कि बिहार में राहुल गांधी कोई फैक्टर नहीं हैं। यहां तो लालू प्रसाद और नीतीश कुमार का ही सिक्का चलता है।

कहीं महागठबंधन तीसरे मोर्चे की राह पर तो नहीं
वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विशेषज्ञ अरुण पांडे कहते हैं कि राहुल गांधी का पोस्टर में तस्वीर नहीं देना कई सवालों को जन्म दे जाता है। एक तो यह कि महागठबंधन तीसरे मोर्चे की राह पर तो नहीं? वैसे भी कांग्रेस को शिकायत थी कि रैली को लेकर हमसे संपर्क नहीं किया गया। कांग्रेस चाहती थी कि पार्टी के रायपुर में अधिवेशन के बाद रैली की तारीख तय हो। हालांकि कांग्रेस की मांग नहीं सुनी गई।

अब अधिवेशन के चलते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नहीं आ पाएंगे। कांग्रेस को खीझ इस बात को लेकर है कि राहुल गांधी की यात्रा को महागठबंधन का साथ नहीं मिला। कहीं न कहीं नाराजगी का रिफ्लेक्शन भी इसे माना जा रहा। कांग्रेस की इस तरह से अनदेखी से उसकी आने वाले समय में बिहार की सत्ता से मुक्ति भी हो सकती है। बहरहाल, कांग्रेस ने अपना सम्मान बचाने के लिए अलग से पोस्टर बनाकर राहुल गांधी की बड़ी तस्वीर को शामिल कर दिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

Next Post

बिहार में लोकसभा चुनाव प्रचार का कल श्रीगणेश करेंगे अमित शाह , बिहार यात्रा से पहले हाई अलर्ट जारी

क्या बिहार की सियासत में एक बार फिर से बड़ा उलटफेर होने वाला है?

क्या बिहार की सियासत में एक बार फिर से बड़ा उलटफेर होने वाला है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend