ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को राहत साथ दी नसीहत

UB India News by UB India News
February 25, 2023
in खास खबर
0
सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को राहत साथ दी नसीहत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को सुप्रीम से बड़ी राहत मिली है। खेड़ा को असम पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। इसके खिलाफ, कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। शीर्ष अदालत ने खेड़ा को फौरी राहत देते हुए निर्देश दिया कि उन्हें 28 फरवरी तक के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाए। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने कहा कि इस दौरान याचिकाकर्ता संबंधित अदालत में नियमित जमानत याचिका दाखिल कर सकते हैं। कोर्ट ने खेड़ा से यह भी कहा कि बातचीत का कोई स्तर होना चाहिए। आइए जानते हैं खेड़ा मामले में सुप्रीम कोर्ट में क्या-क्या हुआ।

खेड़ा को असम पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह छत्तीसगढ़ जाने के लिए विमान में सवार थे। उन्हें पहले विमान से उतारा गया और बाद में उनकी गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तारी के बाद असम पुलिस जहां एक तरफ दिल्ली की एक अदालत से कांग्रेस प्रवक्ता की ट्रांजिट रिमांड की तैयारी कर रही थी, दूसरी तरफ कांग्रेस गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची। वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सीजेआई डीवाई चन्द्रचूड़ के सामने खेड़ा की गिरफ्तारी का मामला उठाया।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

सिंघवी ने सीजेआई को बताया कि खेड़ा 11 बजे के करीब दिल्ली एयरपोर्ट पर एक विमान में सवार हुए लेकिन उन्हें प्लेन से उतार लिया गया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ असम, लखनऊ और वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के बारे में उनकी टिप्पणियों को लेकर केस दर्ज किया गया है। कई एफआईआर पर चिंता जताते हुए सिंघवी ने उन सबको एक साथ क्लब करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वह उनके बयान से सहमत नहीं हैं और न ही बयान का बचाव कर रहे हैं लेकिन सिर्फ यह मांग कर रहे हैं कि एफआईआर एक साथ जोड़ दिए जाएं। इस पर सीजेआई दोपहर 3 बजे सुनवाई के लिए सहमत हुए।

दोपहर 3 बजे जब केस की सुनवाई शुरू हुई तब सिंघवी ने कहा कि खेड़ा की जुबान फिसल गई थी। उन्हें दंडात्मक कार्रवाइयों से बचाया जाए। इस पर अडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्य भाटी ने कहा कि खेड़ा को गिरफ्तार किया जा चुका है और उन्हें मेडिकल के लिए ले जाया गया है जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाए। भाटी ने कहा कि खेड़ा की जुबान फिसली थी या जानबूझकर टिप्पणी की गई थी, इसके लिए वीडियो देखना जरूरी है। इसके बाद कोर्ट में खेड़ा के बयान का वीडियो क्लिप चलाया गया।

इस पर सीजेआई ने कहा कि वह सभी एफआईआर को किसी एक पुलिस स्टेशन से जोड़ेंगे। इसके बाद उन्होंने एएसजी से पूछा कि 153 (a) का मामला कैसे बनता है, बताइए। इस पर भाटी ने बताया कि एक चुने हुए प्रधानमंत्री के खिलाफ ये टिप्पणी की गई है। उन्होंने कहा कि जब ये टिप्पणी की गई तब चेहरे के हाव-भाव और चारों तरफ हंसी को देख सकते हैं। इसके बाद बेंच ने असम और यूपी को नोटिस जारी किया। एएसजी ने असम की तरफ से नोटिस को स्वीकार किया।

इसके बाद सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने आदेश दिया कि मैजिस्ट्रेट की तरफ से याचिकाकर्ता को अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाए। इस दौरान याचिकाकर्ता रेगुलर बेल के लिए संबंधित कोर्ट में याचिका दें। ये अंतरिम आदेश मंगलवार तक के लिए लागू रहेगा। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने इसके बाद खेड़ा को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि हमने आपको प्रोटेक्शन दिया है लेकिन बातचीत का कुछ स्तर होना चाहिए। इस पर सिंघवी ने कहा कि वह खेड़ा के बयान का समर्थन नहीं करते।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
आज 23 फरवरी सन् 2023 का इतिहास

आज 24 फरवरी का इतिहास

आज 23 फरवरी सन् 2023 का पंचांग

आज 24 फरवरी का पंचांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend