ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

स्मृतिशेष अरुण लता सिन्हा की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना (औरंगाबाद), 23 फरवरी ::

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in औरंगाबाद, दिन विशेष
0
स्मृतिशेष अरुण लता सिन्हा की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सत्येंद्र नगर स्थित नवबिहार टाइम्स परिसर में सम्पादकद्वय डॉ. कमल किशोर एवं श्रीराम अम्बष्ट की माता स्मृतिशेष अरुण लता सिन्हा की तेरहवीं के अवसर पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। लोगों ने स्मृतिशेष अरुण लता सिन्हा के चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

वक्ताओं ने समाज में उनकी भूमिका तथा उनके कर्तव्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि अरुण लता सिन्हा प्रखर समाजसेविका एवं विदुषी महिला थीं। उन्हें उनके नेक विचारों एवं गरीबों तथा जरूरतमंदों की सेवा के लिए याद किया जाएगा।

RELATED POSTS

मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

उन्होंने कहा कि 1960 में इंटर तक पढ़ाई करने वाली अरुण लता सिन्हा प्रख्यात शिक्षाविद एवं पूर्व प्राचार्य स्मृतिशेष लाला शम्भू नाथ की धर्मपत्नी थी। उन्होनें अपने पति के शैक्षणिक कार्यों में भरपूर साथ दिया तथा अपने सम्पूर्ण जीवनकाल में शिक्षा को ही प्राथमिकता दी।

वक्ताओं ने कहा कि हिन्दी तथा अंग्रेजी की ज्ञाता अरुण लता सिन्हा ने अपने परिवार समेत समाज को शिक्षा के प्रति हमेशा जागरूक किया। सौम्य स्वभाव की अरुण लता सिन्हा ने कभी भी नकारत्मक विचारों को प्रोत्साहित नहीं किया। वे अंधविश्वास के सख्त खिलाफ थी। उन्होंने 1950-60 के दौरान, जब पूरा समाज अंधविश्वास का दंश झेल रहा था तब के वक़्त से ही उन्होनें हर स्तर से लोगों में जागरूकता लाने का अथक प्रयास किया। व्यापक विचार रखते हुए उन्होनें कई जरूरतमंद परिवार का भरण-पोषण तक किया।

श्रद्धांजलि सभा में औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद वीरेंद्र कुमार सिंह, विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, वरीय लोजपा नेता प्रमोद कुमार सिंह, नगर परिषद औरंगाबाद के चेयरमैन उदय गुप्ता, रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, औरंगाबाद सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन संतोष सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, नबीनगर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अजय कुमार सिन्हा, विवेकानंद आइडियल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉक्टर शंभू शरण सिंह, निदेशक मनीष वत्स, रिंकू सिंह, तेजेन्द्र सिंह नबीनगर के अंचल अधिकारी आलोक कुमार, एलआईसी के विकास अधिकारी संजय सिंह, गोरेश्वर नारायण सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सचिव पंकज कुमार सिंह, कुटुंबा के प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, लोजपा नेता सोनू सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर, रोहित सिंह, डॉ. रविरंजन, खादी ग्रामोद्योग के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ विनय कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार रवि सिंह, प्रेमेन्द्र मिश्रा, सुजीत सिंह, विपुल कुमार सिंह, जीतेन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, सहायक अभियंता ई. ब्रजेश श्रीवास्तव, प्रकाश सिन्हा, वार्ड प्रतिनिधि सुशील कुमार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मितेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, रामानुज पांडेय, भाजपा नेता धर्मेंद्र शर्मा, राजद के प्रदेश महासचिव ई. सुबोध कुमार सिंह, लोजपा नेता विजय कुमार अकेला, जिला पार्षद शंकर यादवेन्दु, शशि भूषण शर्मा, राजद के राज्य परिषद सदस्य चंदन कुमार, मिथिलेश दीपक, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक शिव नारायण सिंह, दामोदर दास गुप्ता बद्री नारायण सिंह, अधिवक्ता अजय कुमार संतोष, राम नरेश प्रसाद, सतीश स्नेही, पूर्व मुख्य अभियंता संतोष श्रीवास्तव, पूर्व मुखिया सैयद शहज़ादा शाही ,सुभाष चंद्र त्रिवेदी, अजय वर्मा, महेंद्र प्रसाद, मधुसूदन प्रसाद, राजू सिन्हा, राजेश सिन्हा, सूर्यकांत, दीपक बलजोरी, मनोज सिन्हा चुन्नू समेत बड़ी संख्या में राजनीतिज्ञ , समाजसेवी, चिकित्सक, शिक्षाविद, प्राध्यापक, अधिवक्ता, अधिकारी, पत्रकार, विभिन्न सामाजिक-राजनैतिक संगठनों के सदस्यों आदि ने शामिल हो कर, स्मृतिशेष अरुण लता सिन्हा को याद करते हुए उनकी पुण्यात्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?

मुलाकात से क्यों मची सियासी हलचल?

by UB India News
July 15, 2026
0

बिहार के सियासी गलियारों में इन दिनों एक तस्वीर ने नए राजनीतिक कयासों को जन्म दे दिया है। औरंगाबाद से...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

आज, छह जुलाई का दिन राष्ट्रवाद और निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत...

दिल्ली चुनाव में मोदी ने कैसे निकाला जीत का फॉर्मूला…

PM मोदी के 12 साल, सबसे लंबी अवधि तक चुने हुए पीएम रहने के रिकॉर्ड को तोड़ा, क्या हैं उपलब्धियां?

by UB India News
June 12, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 12 वर्षों से ज्यादा समय से सत्ता पर काबिज हैं। इस दौरान पीएम ने कई बड़ी...

भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए………

भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए………

by UB India News
June 5, 2026
0

समस्त पश्चिमी यूरोप में वसंत ऋतु होने के बावजूद प्रचंड लू जारी है। 22 अप्रैल, 2026 को एक नया अप्रिय...

Next Post
सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को राहत साथ दी नसीहत

सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को राहत साथ दी नसीहत

आज 23 फरवरी सन् 2023 का इतिहास

आज 24 फरवरी का इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend