ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऐसे कैसे बज रहा है डंका

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in खास खबर, हास्य - व्यंग
0
ऐसे कैसे बज रहा है डंका

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कल तक देखो‚ हम कितने खुश थे कि पूरी दुनिया में हमारे देश का डंका बज रहा है। बल्कि भक्तजन तो भक्ति में देश को भी भूल जाते थे और कहते थे कि देखो‚ दुनिया में मोदी जी का डंका बज रहा है। मोदी जी ने बजाया भी खूब। जापान से लेकर अमेरिका तक‚ जहां मौका मिला उन्होंने डंका बजा दिया। मोदी जी के विदेश भ्रमण का मजाक बनाने वाले जलकुकडे क्या जानें कि वे डंका बजाने के लिए ही विदेश भ्रमण किया करते हैं। जैसे कभी संत और सूफी ज्ञान के प्रसार करने के लिए किया करते थे। बेशक‚ राहुल गांधी चाहे कितना ही आरोप लगा लें कि वे अडाणी का व्यापार बढाने के लिए विदेश भ्रमण करते रहे। पर सच्चाई यही है कि उन्होंने डंका बजाने के लिए ही विदेश यात्राएं कीं। ऐसा डंका बजाया कि देश और मोदी जी एकाकार हो गए थे। दो जान मगर एक जिस्म हो गए। अब तो चाहे डंका बजे न बजे। वे एक हो गए हैं। वैसे ही जैसे प्यार मोहब्बत में आशिक और माशूक एक हो जाते हैं और जब ऊपर वाले से लौ लगती है तो भक्त और भगवान एक हो जाते हैं। लेकिन अब अचानक बैंड बजने लगा है। वैसे ही जैसे हिंडनबर्ग ने अडाणी की बैंड बजा दी। बीबीसी ने डॉक्यूमेंट्री बनाकर बैंड बजा दी। सरकार ने भी अच्छा जवाब दिया और बदले में बीबीसी की रेड पीट दी। इधर कोई अमेरिकी अरबपति है। बुढापे में उसे भी बैंड बजाने की सनक सवार हो गई। उसने शायद किसी हिंदी फिल्म का यह डायलॉग सुन लिया होगा कि मैं क्या कोई ढोल हूं‚ जो आते–जाते सब बजा रहे हैं। सो वह भी बैंड बजाने को उतर पडा। हमारे विदेश मंत्री जी ने उनकी जो बैंड बजाई‚ वह तो बजाई ही‚ कांग्रेसियों ने भी उनकी बैंड बजा दी कि चुप बैठ झक्की। और विदेशी अखबारों की तो पूछो ही मत साहब। वे तो कभी भी बैंड बजा देते हैं। इधर किसी ने बैंड बजा दी कि उन्नीस का चुनाव इजराइली खुफिया एजेंसियों ने जितवा दिया। देखो‚ कैसा जमाना आ गया है कि अपनी खुफिया एजेंसियों की तो लानत मलामत की जा रही है कि वे पुलवामा की साजिश का पता नहीं लगा सकीं और चुनाव जिताने का श्रेय इजराइली खुफिया एजेंसियों को दिया जा रहा है। जबकि कल तक कहा जा रहा था कि पुलवामा ने चुनाव जितवा दिया। अच्छी बात यही है कि हमारे टीवी चैनल और अखबार अभी डंके की महिमा ही गा रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
सबसे अधिक ‘अनुशासनहीन’ दिल्ली है

सबसे अधिक ‘अनुशासनहीन' दिल्ली है

सच की ताकत…….

सच की ताकत.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend