ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जेठुली गांव में हिंसा के मामले में 22 गिरफ्तार ,3 FIR दर्ज

UB India News by UB India News
February 25, 2023
in Lokshbha2024, अपराध, पटना
0
जेठुली गांव में हिंसा के मामले में 22 गिरफ्तार ,3 FIR दर्ज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

फतुहा के जेठुली में हुए हिंसात्मक मामले में अब तक 3 FIR दर्ज किया गया हैं। साथ ही कुल 23 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका हैं। मंगलवार को पटना के ग्रामीण SP सैयद इमरान मसूद ने इसकी पुष्टि की। इसमें पहली FIR हत्या का दर्ज हुआ हैं।

इस केस को पुलिस ने PMCH में इलाज के दौरान मरने वाले मुनारिक राय के भाई प्रदीप राय के बयान पर दर्ज किया हैं। इनसे पहले जिन दो युवकों गौतम कुमार और रौशन की मौत गोली लगने से हुई थी, वो दोनों भी मुनारिक राय के रिश्तेदार थे। इस घटना में गोली मारे जाने से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि, दो लोग घायल हो गए थे। हत्या के इस मामले में पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी बच्चा राय समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं।

RELATED POSTS

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

गिरफ्तार किए गए लोगों में से नौ पर रविवार को फायरिंग में शामिल होने के आरोप हैं। फायरिंग में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई थी, वहीं एक अन्य घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पीएमसीएच में फिलहाल दो लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। पटना पुलिस के एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, फायरिंग की घटना के बाद आगजनी, संपत्तियों को आग लगाने और पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया था। प्रवक्ता ने कहा कि हमने शांति बहाल करने के लिए गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। स्थिति अब नियंत्रण में है।

दोनों दिन की हिंसा का अलग-अलग है केस
जेठुली में दो दिन तक लगातार हिंसा हुई थी। 19 फरवरी को उमेश राय, उसका भाई बच्चा राय और उसके समर्थकों पर गोली चलाने का आरोप हैं। इसके बाद ही हिंसा भड़की। इलाके गुस्साए लोगों ने पहले दिन उमेश राय के घर, मैरिज हॉल और वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी थी। फिर जमकर उपद्रव मचाया था।

इस मामले में पुलिस ने अपने बयान पर दूसरा FIR दर्ज किया। फिर दूसरे दिन सोमवार की सुबह से ही नाराज लोग हिंसात्मक घटना को अंजाम देने पर उतर आए थे।

पुलिस को करनी पड़ी थी हवाई फायरिंग

फिर से उमेश राय के घर, मैरिज हॉल, सिगरेट फैक्ट्री, गोदाम, गैस सप्लाई करने वाली दो वैन में आग लगा दी थी। इसके बाद गैस गोदाम से भरा हुआ सिलेंडर लूटकर उपद्रवी ले गए थे। इसके बाद सड़क पर भी तांडव मचाया था। जिसे कंट्रोल करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी थी।

इस मामले में तीसरी FIR पुलिस ने अपने ही बयान पर दर्ज किया है। दोनों दिन जमकर मचाए गए उपद्रव मामले में पुलिस ने अब तक कुल 14 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया हैं। वैसे मंगलवार को जेठुली का माहौल शांत रहा। मुनारिक राय का अंतिम संस्कार शांतिपूर्वक हुआ। पुलिस फोर्स लगातार वहां तैनात है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

बांकीपुर – जाति शरणम् गच्छामि

by UB India News
July 17, 2026
0

प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर राजनीति में नई राह बनानी है तो बांकीपुर के लोगों को जाति और...

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे से RJD में बवाल………….

by UB India News
July 17, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि...

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार……..

by UB India News
July 17, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस...

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

NEET के बिहार के 49 फीसदी स्टूडेंट्स को मिली सफलता……………

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार कोटे से आयुष भलोटिया ने NEET UG रिजल्ट में टॉप किया। वारिसलीगंज (नवादा) के आयुष की ऑल इंडिया रैंक...

Next Post
UP Budget 2023: योगी सरकार बेटियों की शादी पर करेगी खर्च, महिलाओं-बच्चों के लिए बड़ा ऐलान

UP Budget 2023: योगी सरकार बेटियों की शादी पर करेगी खर्च, महिलाओं-बच्चों के लिए बड़ा ऐलान

नीतीश सरकार की सर्वे रिपोर्ट में दावा: बिहार में  शराबबंदी के पक्ष में 99% महिलाएं और 92% पुरुष

नीतीश सरकार की सर्वे रिपोर्ट में दावा: बिहार में शराबबंदी के पक्ष में 99% महिलाएं और 92% पुरुष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend