ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

UP Budget 2023: योगी सरकार बेटियों की शादी पर करेगी खर्च, महिलाओं-बच्चों के लिए बड़ा ऐलान

UB India News by UB India News
February 25, 2023
in उत्तरप्रदेश, खास खबर
0
UP Budget 2023: योगी सरकार बेटियों की शादी पर करेगी खर्च, महिलाओं-बच्चों के लिए बड़ा ऐलान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में यूपी का बजट पेश कर रहे हैं. माना जा रहा है कि योगी सरकार का यह बजट महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए खास है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट की घोषणा करते हुए कहा है कि योगी सरकार ने बेरोजगारी दर घटाया है. सुरेश खन्ना ने बजट में महिला एवं बाल विकास का भी खास ख्याल रखा है. यूपी बजट 2023 (UP Budget 2023) में लड़कियों के लिए ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ के अन्तगर्त प्रति लाभार्थी को रु0 15,000 तक की धनराशि देने की बात कही जा रही है.

सभी वर्गों की बेटियों की शादी पर खर्च
सुरेश खन्ना ने इस बजट में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सभी वर्गों की बेटियों की शादी के संचालन के लिए 600 करोड़ रूपये की व्यवस्था की घोषणा की है. वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग की बेटियों की शादी के लिए अनुदान योजना के लिए 150 करोड़ रूपये की बात कही है.  ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ‘महिला सामर्थ्य योजना’ के तहत महिला और सहायता समूहों के गठन की योजना के लिए यूपी बजट 2023 (UP Budget 2023) में 63 करोड़ रूपये की घोषणा की गई है.

RELATED POSTS

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

विधवाओं के लिए खास ऐलान
वहीं, विधवाओं के भरण पोषण के लिए यूपी बजट 2023 (UP Budget 2023) में 4032 करोड़ रूपये की घोषणा की गई है. बता दें कि, फिलहाल, योगी सरकार निराश्रित विधवाओं के भरण-पोषण अनुदान योजना के तहत 32 लाख 62 हजार विधवा महिलाओं को पेंशन दे रही है. सुरेश खन्ना ने अपने बजट भाषण में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पहले से ही  गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को लाभ दिया जा रहा है. वहीं प्रदेश में बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, भी चलाए जा रहे है.

कानून व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी
साथ ही, सुरेश खन्ना ने इस बजट में प्रदेश में कानून व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए एक अहम घोषणा की है.  इसके लिए 3 महिला पीएसी बटालियन का गठन की बात कही है. इस घोषणा के बाद महिलाओं को आत्मनिर्भर होने का मौके भी मिलेगा. साथ ही उनके लिए नई नौकरी के अवसर भी मिलेंगे.

योगी सरकार का 7वां बजट
गौरलतब है कि यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 2017 में आई योगी सरकार का 7वां बजट पेश कर रहे हैं. वहीं, 2024 में लोकसभा चुनाव भी होना है ऐसे में यूपी सरकार इस बजट से यूपी की जनता को योगी सरकार से काफी उम्मीदें हैं. हालांकि, बजट पढ़ने से पहले ही सुरेश खन्ना के बताया कि इस बार का बजट किसानों, उद्योगों, महिला और युवाओं के विकास को बढ़ावा देने वाला है. वहीं, योगी सरकार के पिछले साल के बजट की बात करें तो यह आंकड़ा 6.48 लाख करोड़ रुपये का था, जो कि अब तक सबसे बड़े आंकड़े का बजट था. बताया जा रहा है कि यूपी बजट 2023 (UP Budget 2023) में योगी सरकार अपना रिकॉर्ड खुद तोड़ सकती है.

इन्क्यूबेटर्स को बढ़ावा देने तथा स्टाटर्अप्स के लिए सीड फंड के लिए 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है. उत्तर प्रदेश सूचना प्राैद्याेगिकी एवं स्टार्टअप नीति हेतु 60 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है. ग्रामीण क्षेत्रों में युवा उद्यमियों को एग्रीटेक-स्टार्टअप की स्थापना के लिए प्राेत्साहित करने के उद्देश्य से एग्रीकल्चर एक्सीलरेटर फंड के लिए 20 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं.

वित्त मंत्री ने बताया, प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को रोजगार से संबंधित कोर्सेज/स्किल्स में प्रशिक्षण देने की योजना के तहत काैशल विकास मिशन के माध्यम से 06 वर्षों में 12 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया. इसके साथ 4 लाख 88 हजार युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में सेवायोजित कराया गया. युवा अधिवक्ताओं को कार्य के शुरुआती 03 वर्षों के लिए किताब एवं पत्रिका क्रय करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के लिए 10 करोड़ रुपये तथा युवा अधिवक्ताओं के लिए काॅपर्स फंड हेतु 5 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल?

by UB India News
July 17, 2026
0

20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 यानी...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

Next Post
नीतीश सरकार की सर्वे रिपोर्ट में दावा: बिहार में  शराबबंदी के पक्ष में 99% महिलाएं और 92% पुरुष

नीतीश सरकार की सर्वे रिपोर्ट में दावा: बिहार में शराबबंदी के पक्ष में 99% महिलाएं और 92% पुरुष

NEET MDS Admit Card: आज जारी होंगे नीट एमडीएस के एडमिट कार्ड

NEET MDS Admit Card: आज जारी होंगे नीट एमडीएस के एडमिट कार्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend