ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कई नेता विकास वैभव के पक्ष में खड़े

UB India News by UB India News
February 13, 2023
in पटना, बिहार
0
‘हंटर वाली’ IPS पर लगा ‘गालीबाज’ मैडम का तमगा!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरजेडी के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह आईपीएस विकास वैभव के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने इस मामले को ‘बिहारी गौरव का अपमान’ बताया। मोकामा के पूर्व विधायक वर्तमान में आर्म्स एक्ट मामले में 10 साल की जेल की सजा काट रहे हैं। अगस्त 2019 में छापे के दौरान अनंत सिंह के आवास से एक एके -47 राइफल और अन्य हथियार जब्त किए गए थे। दूसरी तरफ 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी वैभव वर्तमान में IG होमगार्ड के रूप में कार्यरत हैं। वैभव DG होमगार्ड शोभा अहोतकर पर गालियां देने का आरोप लगाने और बाद में एक ट्वीट के माध्यम से अपनी शिकायत जताने के बाद से विवादों में हैं।

विकास वैभव के समर्थन में अनंत सिंह
पांच बार विधायक रह चुके अनंत सिंह ने ट्वीट कर अपने समर्थकों से पक्ष में एकजुटता प्रदर्शित करने को कहा। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘जब बात बिहारी अस्मिता (बिहारी गौरव) की आती है, तो छोटे सरकार हमेशा बिहार और बिहारियों के हित में आवाज उठाएंगे।’ विकास वैभव बिहार में बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। दूसरी ओर, शोभा अहोतकर महाराष्ट्र की रहनेवाली हैं। आश्चर्यजनक की बात ये भी है कि वो अफसर विकास वैभव ही थे जिन्होंने अनंत सिंह को उनके पटना आवास से गिरफ्तार किया था। तब विकास वैभव पटना के एसएसपी हुआ करते थे। इधर वर्तमान में आरजेडी में अनंत सिंह की स्थिति मजबूत हुई है। इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि उनकी पत्नी नीलम देवी न केवल आरजेडी के टिकट पर मोकामा सीट से निर्वाचित हुईं, बल्कि अनंत सिंह के खास कार्तिक कुमार को भी महागठबंधन सरकार में कानून मंत्री के रूप में शामिल किया गया। हालांकि उन्होंने इस्तीफा दे दिया जब अपहरण के एक मामले में उनका नाम सामने आया।

RELATED POSTS

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर

ये नेता भी विकास वैभव के पक्ष में खड़े
अनंत सिंह से पहले, उपेंद्र कुशवाहा, पप्पू यादव, सुशील कुमार मोदी और बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल भी विकास वैभव के पक्ष में आ चुके हैं। हालांकि, सीएम नीतीश कुमार ने विकास वैभव को सार्वजनिक रूप से अपनी शिकायतों को व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए कड़ी फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि ट्वीट करना अधिकारियों का काम नहीं है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

by UB India News
July 16, 2026
0

पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर...

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश का एनकाउंटर

by UB India News
July 16, 2026
0

पटना के बंटी यादव अपहरण-मर्डर केस का मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी रवीश उर्फ बसिया गुरुवार को पटना में पुलिस...

बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी …………..

बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी …………..

by UB India News
July 16, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी....

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

Next Post
रंगमंच और लोकतंत्र के मंच का अंतर रखिए जया बच्चन जी

रंगमंच और लोकतंत्र के मंच का अंतर रखिए जया बच्चन जी

यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का योगी का प्लान

यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का योगी का प्लान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend