ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रंगमंच और लोकतंत्र के मंच का अंतर रखिए जया बच्चन जी

UB India News by UB India News
February 13, 2023
in कलाकार विशेष, महिला युग
0
रंगमंच और लोकतंत्र के मंच का अंतर रखिए जया बच्चन जी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सोशल मीडिया पर राज्यसभा सांसद जया बच्चन (74) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसी महीने 9 फरवरी की दोपहर का यह वीडियो उच्च सदन के भीतर का है। सदस्यों के शोर के बीच पीली साड़ी में जया बच्चन वेल के पास से गुजरने लगीं तो गुस्से में सभापति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तरफ उंगली का इशारा करते गईं। जैसे ही वीडियो ट्विटर पर आया, जया से लेकर अमिताभ बच्चन तक की बातें होने लगीं। जिस समय सपा सांसद उंगली दिखाते हुए जा रही थीं उसी समय सभापति खड़े होकर विनम्रतापूर्वक सदस्यों को शांत करने की कोशिश कर रहे थे। वैसे, यह पहली बार नहीं है जब जया बच्चन को लेकर कोई विवाद पैदा हुआ है। कभी वह कैमरामैन पर भड़क जाती हैं तो कभी आम लोगों पर अपना गुस्सा उतार देती हैं लेकिन लोकतंत्र के मंदिर में उनके इस बर्ताव की काफी आलोचना की जा रही है।

युवा आपका अनुसरण करते हैं जया जी
लोग जया बच्चन के व्यवहार को घमंड से भरा और अमर्यादित बता रहे हैं। #जया_बच्चन और #jayabachchan ट्रेंड हो रहा है। हालांकि वीडियो में यह समझ में नहीं आता कि जया क्या कह रही थीं। जया सपा से ताल्लुक रखती हैं इसलिए भाजपा के सांसदों ने भी घेर लिया। बिलासपुर से सांसद अरुण साव ने तंज कसते हुए लिखा, ‘जया बच्चन जी रंगमंच और लोकतंत्र के सर्वोच्च मंच का अंतर रखिए। युवा पीढ़ी आपका अनुसरण करती है।’

RELATED POSTS

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

जया जी, याद रखिए…
कई भाजपा नेताओं ने लिखा है कि राज्यसभा सांसद जया बच्चन की तमीज देखिए। बृजेश राय ने कहा, ‘जैसी पार्टी वैसे ही संस्कार… जया बच्चन जी कम से कम आप पद की तो गरिमा रख लेतीं।’ लड्डू यादव बरस पड़े, ‘क्या यह राज्यसभा की गरिमा का उल्लंघन नहीं है? जया बच्चन याद रखिए ये सदन है घर नहीं और जिसे आप उंगली दिखा रही हैं वह भारत के उपराष्ट्रपति हैं।’

लोकतंत्र के मंदिर में जया बच्चन के इस रवैये की तुलना प्रधानमंत्री मोदी की उस तस्वीर से भी हो रही है जिसमें वह संसद की सीढ़ियों पर नतमस्तक करते दिखे थे। श्वेता ने लिखा, ‘लोकतंत्र के मंदिर में हर पक्ष अपने संस्कार और अपने विचार का प्रतिनिधि भेजता है। अहंकार में डूबी जया बच्चन या सेवा से ओतप्रोत नरेंद्र मोदी। जनता को सब पता है।’

खुद चाकू-छुरी बन गईं जया!
यही नहीं संसद से मामला फिल्मी सीन तक पहुंच गया। मनोरमा अग्रवाल ने जया पर फिल्माया गीत शेयर करते हुए लिखा, ‘जया बच्चन फिल्मों में काम करते खुद चाकू छुरी कब बन गईं पता ही नहीं चला। हिम्मत तो देखो उपराष्ट्रपति को गुस्से में उंगली दिखा रही हैं।’ गाने के बोल हैं- चक्कू, छुरियां तेज करा लो। मैं तो रखूं ऐसी धार कि चक्कू बन जाए तलवार।

सोशल मीडिया पर बीते 24 घंटे से बवाल मचा हुआ है। जया बच्चन का गुस्सा झेलने के लिए अमिताभ बच्चन को अवॉर्ड देने जैसी बातें हो रही हैं। अभी समाजवादी पार्टी ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

बिहार के 4 शहरों में बनेंगे ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य के चार प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया...

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

विश्व जनसंख्या दिवस : हर हाथ को अवसर, हर जीवन को सम्मान…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

दस वर्ष पूर्व जहां बढ़ती जनसंख्या पूरी दुनिया के लिए चिंता थी, वहीं आज घटती जनसंख्या को लेकर मंथन किए...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

लोक संस्कृति की अमर स्वर-साधिका तीजन बाई……………….

by UB India News
July 6, 2026
0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को देश के कोने-कोने और विदेशों तक पहुंचाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो...

Next Post
यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का योगी का प्लान

यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का योगी का प्लान

जो सरकार गिरने की बात कर रहे‚ वे खुशी मनायें…….

जो सरकार गिरने की बात कर रहे‚ वे खुशी मनायें.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend