ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी का आज त्रिपुरा दौरा, अंबासा और गोमती में विजय संकल्प रैली को करेंगे संबोधित

UB India News by UB India News
February 12, 2023
in खास खबर, राजनीति
0
पीएम मोदी का आज त्रिपुरा दौरा, अंबासा और गोमती में विजय संकल्प रैली को करेंगे संबोधित
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

त्रिपुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज त्रिपुरा का दौरा करेंगे जहां वे अंबासा और गोमती में विजय संकल्प रैली कोर संबोधित करेंगे। पार्टी के राज्य मीडिया प्रभारी सुनीत सरकार ने बताया कि मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा के राज्य चुनाव प्रभारी महेश शर्मा और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य यहां महाराजा बीर बिक्रम (एमबीबी) हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी धलाई जिले के अंबासा में दोपहर 12 बजे के आसपास पहली रैली को संबोधित करेंगे और दूसरी रैली को गोमती में अपराह्न तीन बजे संबोधित करने की संभावना है।

पीएम के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

वहीं पार्टी के पूर्वोत्तर समन्वयक डॉ. संबित पात्रा, भट्टाचार्य ने अन्य नेताओं के साथ यहां बैठक कर प्रधानमंत्री के दौरे से पहले की तैयारियों पर चर्चा की। सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री 13 फरवरी को भी राज्य का दौरा कर सकते हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि भाजपा ने बृहस्पतिवार को अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें पार्टी ने वादा किया कि त्रिपुरा में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने पर वह आदिवासी क्षेत्रों के लिए अधिक स्वायत्तता, किसानों की आर्थिक सहायता और रबर आधारित उद्योग के विशिष्ट-विनिर्माण क्षेत्रों में वृद्धि करेगी। भाजपा ने महिलाओं और छात्राओं के लिए भी लोकलुभावन वादे किये। राज्य में 16 फरवरी को  वोटिंग होगी।

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

बीजेपी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि धार्मिक गुरु अनुकुल चंद्र के नाम पर सभी के लिए पांच रुपये की भोजन योजना शुरू करने के साथ ही अगरतला में एक क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान की स्थापना भी की जाएगी। हालांकि, नड्डा द्वारा पारंपरिक प्रेसवार्ता के बजाय अपने कार्यकर्ताओं के सामने एक विशाल सभागार में घोषणापत्र जारी किया, जिसमें लोगों को नौकरी या राज्य के 1.9 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन और महंगाई भत्ता देने के बारे में कोई जिक्र नहीं है।

विश्लेषक आदिवासी क्षेत्रों के लिए अधिक स्वायत्तता के वादों को टिपरा मोथा पार्टी द्वारा ‘‘ग्रेटर टिपरालैंड’’ के लिए की गई मांगों का जवाब देने के तौर पर देख रहे हैं। इसी तरह, त्रिपुरा में किसानों और महिलाओं के लिए विभिन्न लाभ देने के तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए वादों का जवाब देने के मद्देनजर भाजपा ने घोषणापत्र में दोनों वर्गों पर ध्यान केंद्रित किया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
10 फरवरी को वापस आएंगे लालू प्रसाद!

लालू के आते ही राजद में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.......

मध्यप्रदेश : मुरैना के इस्लामपुरा में भारी बवाल!

मध्यप्रदेश : मुरैना के इस्लामपुरा में भारी बवाल!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend