ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

2 वंदे भारत ट्रेन, सैफी अकादमी को नई बिल्डिंग और…पीएम मोदी आज मुंबई पर करेंगे सौगातों की बौछार

UB India News by UB India News
February 11, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और दाउदी बोहरा समुदाय के शिक्षण संस्थान के नये परिसर का उद्घाटन करेंगे. रेलवे के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि शहर में पहुंचने के बाद मोदी दोपहर में पहले सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस को और उसके बाद अहमदनगर जिले के साईनगर शिरडी को मुंबई से जोड़ने वाली दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.

इसके साथ ही मुंबई से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या बढ़कर तीन, और देश में इनकी कुल संख्या 10 हो जाएगी. सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने से दोनों शहरों के बीच संपर्क बेहतर होगा और सोलापुर के सिद्धोश्वर, अक्कालकोट, तुलजापुर, सोलापुर के पास पंढरपुर और पुणे जिले में आलंदी जाने वाले तीर्थ यात्रियों को सुविधा होगी.

RELATED POSTS

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

वहीं, दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से नासिक जिले में स्थित त्रयम्बकेश्वर, साईनगर शिरडी और शनि सिगनापुर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी. अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, रेल मंत्री आश्विनी वैष्णव आदि ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के वक्त मौजूद रहेंगे.

प्रधानमंत्री देर दिन में मुंबई के मरोल में अलजामिया-तुस-सैफिया (सैफी अकादमी) के नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगे. अलजामिया-तुस-सैफिया, दाऊदी बोहरा समुदाय का प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन के मार्गदर्शन में यह संस्थान समुदाय की साहित्यिक संस्कृति की रक्षा करने के लिए काम कर रहा है.

मुंबई में सड़क यातायात की भीड़ को कम करने और वाहनों की आवाजाही को सुचारू करने के लिए, प्रधानमंत्री सांताक्रूज चेंबूर लिंक रोड (एससीएलआर) और कुरार अंडरपास को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस बीच, मुंबई पुलिस ने बताया कि प्रधानमंत्री के शुक्रवार को शहर में आने के कारण पूर्वी फ्री-वे और दक्षिणी मुंबई के आसपास की सड़कों, मरोल और अंधेरी में यातायात प्रभावित होगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरे का आज बेहद अहम दिन है. पीएम मोदी और कीवी प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

by UB India News
July 11, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिग...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
संसद में भाषण के अंशों को हटाने के भी हैं नियम

संसद में भाषण के अंशों को हटाने के भी हैं नियम

सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, 2019 के बाद क्षमता पूरी 34 हुई

सुप्रीम कोर्ट को मिले दो नए जज, 2019 के बाद क्षमता पूरी 34 हुई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend